पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

'यह लोग नारी शक्ति को फॉर ग्रांटेड ले रहे हैं...', राष्ट्र के नाम संबोधन के जरिए PM Modi का विपक्ष पर हमला

PM Narendra Modi: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद पीएम मोदी का राष्ट्र को संबोधन। पीएम मोदी ने कांग्रेस, डीएमके और टीएमसी पर साधा निशाना। पीएम ने यह भी कहा कि कांग्रेस एंटी-रिफॉर्म पार्टी है।

सजल रघुवंशी

PM Modi Address Nation On Women Reservation Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े 131वें संविधान संशोधन विधेयक के गिरने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि नारी सब भुल जाती है लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष नारी शक्ति को फॉर ग्रांटेड ले रहा है।

आपको बता दें कि इससे पहले तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने इस बिल के पास न होने के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया था। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने इस मुद्दे पर हार नहीं मानी है और बीजेपी-एनडीए इसे पारित कराने के लिए वैकल्पिक रास्तों पर काम कर रही है।

मैं मताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।

कांग्रेस, डीएमके और टीएमसी पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में विपक्ष पर निशाना साधते हुए साफ कहा कि हमारे लिए देशहित सर्वोपरि है लेकिन जब कुछ लोगों के लिए दलहित सबकुछ हो जाता है। दलहित देशहित से बड़ा हो जाता है तो नारी शक्ति को देशहित को इसका खामियाजा उठाना पड़ता है। इस बार भी यहीं हुआ। कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और समाजवादी पार्टी जैसे राजनीतिक दल की स्वार्थी राजनीति का नुकसान देश की नारी शक्ति को उठाना पड़ा है।

कांग्रेस की नीति है बाटों और राज करो- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने अंग्रेजों से विरासत में बाटों और राज करो की नीति सीखी थी और कांग्रेस पार्टी आज भी वही अपना रही है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस एक एंटी-रिफॉर्म पार्टी है।

नारी सब भुल जाती है लेकिन अपमान नहीं भुलती- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में साफ कहा कि नारी सब भूल जाती है अपना अपमान कभी नहीं भूलती। देश की नारी जब भी अपने क्षेत्र में इन नेताओं को देखेगी तब वो याद करेगी कि इन्हीं लोगों ने संसद में महिला आरक्षण को रोकने का जश्न मनाया था।

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर