PM मोदी ने ईस्टर की दी शुभकामनाएं, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात
- Written By: सूर्यकांत तिवारी
Updated On:
Apr 09, 2023 | 08:58 AM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को लोगों को ईस्टर (Easter) की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह विशेष अवसर समाज में शांति एवं सद्भाव की भावना को और गहरा करे। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “ईस्टर की शुभकामनाएं! यह विशेष अवसर हमारे समाज में शांति एवं सद्भाव की भावना को और गहरा करे।” उन्होंने लिखा, “यह पर्व लोगों को समाज की सेवा करने और वंचितों को सशक्त बनाने में मदद करने के लिए प्रेरित करे। हम इस दिन प्रभु ईसा मसीह (Lord Jesus Christ) के पवित्र विचारों को याद करते हैं।”
PM Narendra Modi extends greetings on the occasion of #Easter2023 pic.twitter.com/4SEiqVROV9 — ANI (@ANI) April 9, 2023
सम्बंधित ख़बरें
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
Netanyahu Gaza Control: नेतन्याहू गाजा में 70% सैन्य नियंत्रण का आदेश दिया, भारत को बताया सबसे बड़ा समर्थक
महाराष्ट्र महायुति में घमासान के बीच अचानक दिल्ली पहुंचे CM फडणवीस, PM मोदी से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात
ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की देशवासियों को बधाई, दिया त्याग, बलिदान और भाईचारे का संदेश
बता दे कि दुनियाभर में ईसाई समुदाय के लोग ईस्टर को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इस पर्व को लेकर ऐसी मान्यता है कि गुड फ्राइडे के दिन सूली पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन ईसा मसीह पुनः जीवित हो गए थे।
Pm modi wished easter said this big thing by tweeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Apr 09, 2023 | 08:58 AM
