वाराणसी से देश को दीवाली का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, कल करेंगे अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को दीपावली की सौगात देने के लिए रविवार को वाराणसी पहुंचेंगे। यहीं वह 6,611.18 करोड़ की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करके देशवासियों दीवाली का गिफ्ट देंगे।
- Written By: अभिषेक सिंह
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को दीपावली की सौगात देने के लिए रविवार को वाराणसी पहुंचेंगे। अपने सांसद का ग्रैंड वेलकम करने के लिए काशी तैयार है। तीसरी बार वाराणसी से सांसद और प्रधानमंत्री बनने के बाद काशी को पीएम मोदी विकास की परियोजनाओं की सौगात देंगे। काशी से ही पीएम मोदी 6,611.18 करोड़ की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करके देशवासियों दीवाली का गिफ्ट देंगे।
प्रधानमंत्री स्वास्थ्य , शिक्षा , खेल ,धर्म ,पर्यटन से रोजगार, आवास, विमानन जैसी कई सुविधाओं का लोकार्पण करके जनता को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री वाराणसी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण व नए टर्मिनल भवन की नींव भी रखेंगे। वह आरजे शंकरा नेत्र चिकित्सालय को आमजन के लिए लोकार्पित करेंगे और सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में 20 हजार से अधिक लोगो से संवाद करेंगे।
यह भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव में हार के बाद महेन्द्र नाथ पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए यूपी संगठन चुनाव अधिकारी
सम्बंधित ख़बरें
यूपी का नया हाईटेक हब बनेगा हाथरस, यीडा ने ‘मास्टर प्लान 2041’ पर शुरू किया काम; बदल जाएगी पूरी सूरत
ठाणे-पालघर जिला बैंक चुनाव में शिवसेना का दबदबा, रंग लाई शिंदे की रणनीति, BJP समर्थित पैनल को की हुई करारी हार
‘जो राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे, अब वे अयोध्या की बात करते हैं’, अखिलेश यादव को सीएम योगी ने दिखाया आइना
तेलंगाना में उर्दू पढ़ाने पर बवाल, कांग्रेस का आरोप- BJP नेताओं ने स्कूल में प्रिंसिपल से की मारपीट- VIDEO
प्रधानमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा संस्कृत विद्यालयों और अस्पतालों में तीमारदारों के लिए शुरू की गई निःशुल्क भोजन व्यवस्था की घोषणा मंच से कर सकते है। कार्यक्रम के अंतर्गत, करीब 1 बजे पीएम वाराणसी पहुंचेंगे और लगभग 6 बजे काशी से रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री की अगवानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री समेत कई केंद्रीय और कैबिनेट मंत्रियों के मौजूद रहने की भी संभावना है। सिविल एविएशन ,ओलिंपिक संघ आदि के पदाधिकारी भी मौजूद रह सकते है ।
स्वागत के लिए तैयार बनारस
विकास की परियोजनाओं से काशी का कायाकल्प करने वाली भाजपा की डबल इंजन की सरकार एक बार फिर पूर्वांचल समेत देश के अन्य भागों को दीपावली में विकास की सौगात देने जा रही है। भाजपा ,काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि प्रधानमत्री के रविवार को काशी आगमान पर उनका स्वागत काशीवासी ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से करेंगे। इसके अलावा पीएम सिगरा स्टेडियम में एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। इसमें 20 हज़ार से अधिक लोगो के रहने की सम्भावना है।
इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
- वाराणसी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, सिगरा का पुनर्विकास-216.29
- सारनाथ में पर्यटन पुर्नविकास कार्य–90.20
- सीपेट परिसर, करसड़ा में छात्रावास का निर्माण–13.78
- डा० भीमराव अम्बेडकर स्पोर्टस स्टेडियम, लालपुर में 100 बेड क्षमता के बालक, बालिका छात्रावास व पब्लिक पवेलियन का निर्माण -12.99
- वाराणसी शहर में 20 पार्कों के सौंदर्यीकरण व पुनर्विकास कार्य-7.85
- महिला आई०टी०आई० चौकाघाट व आई0टी0आई0 करौंदी में हाई-टेक लैब का निर्माण-7.08
- सेंट्रल जेल, वाराणसी में बैरकों का निर्माण कार्य-6.67
- सीपेट परिसर, करसड़ा में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र का निर्माण–6.00
- बाणासुर मंदिर एवं गुरुधाम मंदिर में पर्यटन विकास कार्य–6.02
- सेन्ट्रल जेल, वाराणसी में 48 कर्मचारी आवास का निर्माण कार्य-5.16
- टाउन हाल शापिंग काम्प्लेक्स का निर्माण कार्य–2.51
- प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, भरथरा में आवासीय भवनों का निर्माण कार्य- 2.16
- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, चिरईगॉव का निर्माण कार्य-1.93
- ककरमत्ता फ्लाइओवर के नीचे एक्टिविटी जोन एवं पार्किंग का निर्माण कार्य-1.49
- शिलान्यास की जाने वाली परियोजना और लागत ( 2,874.17 करोड़ )
- श्री लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का विस्तारीकरण ,नए टर्मिनल भवन का निर्माण तथा सम्बंधित अन्य निर्माण कार्य -2870 करोड़
- कस्तूरबा गाँधी विद्यालय आराजीलाइन में एकेडमिक ब्लॉक व गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण -4.17 करोड़
- अन्य जिलो व प्रदेशों की लोकार्पण और शिलान्यास की जाने वाली परियोजनाए
- लोकार्पण की जाने वाली विकास की परियोजनाए ( 225.88 करोड़ )
- रीवा एयरपोर्ट का नए टर्मिनल भवन का निर्माण- 91 करोड़
- मां महामाया एयरपोर्ट ,अंबिकापुर के नए टर्मिनल,भवन का निर्माण -80.32 करोड़
- सरसावा एयरपोर्ट में ‘ए’ सिविल इन्क्लेव का निर्माण – 54.56 करोड़
इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
- बागडोगरा एयरपोर्ट में नए सिविल इन्क्लेव का निर्माण -1550 करोड़
- दरभंगा एयरपोर्ट में नए सिविल इन्क्लेव का निर्माण – 912 करोड़
- आगरा एयरपोर्ट में नए सिविल एन्क्लेव का निर्माण – 579 करोड़
आई हॉस्पिटल का करेंगे शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीकांची कामकोटि मेडिकल ट्रस्ट की ओर से हरहुआ गाजीपुर रिंग रोड-1 माधोपुर गांव में 90 करोड़ की लागत से निर्मित आधुनिक आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल का शुभारंभ भी करेंगे इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राजपाल भी रहेंगी। इस अस्पताल से पूरे पूर्वांचल व यूपी से सटे हुए अन्य प्रदेशों के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की आंखों की बीमारियों का बेहतर तथा निःशुल्क इलाज होगा। आरजे शंकरा नेत्रालय के उद्घाटन के मौके पर कांची कामकोटि पीठ के पीठाधिपति जगद्गुरु विजयेंद्र सरस्वती भी मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें:- यूपी उपचुनाव को लेकर सीएम योगी ने की बड़ी बैठक; प्रभारी मंत्रियों के साथ बनाई रणनीति, दिया जीत का गुरुमंत्र
