Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज PM मोदी करेंगे 2025 की पहली ‘मन की बात’, फिर होगी देशवासियों से सीधी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 19 जनवरी को 2025 की पहली 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह इस रेडियो प्रसारण का 118वां एपिसोड होगा।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Jan 19, 2025 | 09:22 AM

पीएम नरेंद्र मोदी (सौजन्य-एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार 19 जनवरी को 2025 की पहली ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह इस रेडियो प्रसारण का 118वां एपिसोड होगा। इसमें आज PM मोदी देश में हुए सकारात्मक सामूहिक प्रयासों का उल्लेख करेंगे और अपने विचार भी साझा करेंगे। पता हो कि मन की बात प्रधानमंत्री का मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से वह देश के नागरिकों के साथ राष्ट्र से संबंधित मुद्दों और विषयों पर बातचीत करते हैं।

इस बाबत PM मोदी ने कहा सोशल मिडीया में कहा था कि,” देशभर से अनुकरणीय सामूहिक प्रयासों को उजागर करने के लिए उत्सुक हूं, जो सामाजिक ताकत को प्रदर्शित करते हैं।” जानकारी दें कि, मन की बात, वैसे तो हर महीने के आखिरी रविवार को ही होती है, लेकिन इस आज 19 जनवरी कर दी गई है क्योंकि देश आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाएगा।

Tune in tomorrow at 11 AM for the first #MannKiBaat of 2025! Looking forward to highlighting exemplary collective efforts from across India which showcase societal strength. pic.twitter.com/PsTPVwELR7 — Narendra Modi (@narendramodi) January 18, 2025

जानकारी दें कि, बीते 29 जनवरी को, प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2024 के अपने अंतिम ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भारतीय सिनेमा के चार दिग्गजों राज कपूर, मोहम्मद रफी, अक्किनेनी नागेश्वर राव (एएनआर) और तपन सिन्हा को उनके जन्म शताब्दी वर्ष पर याद किया था।

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल में बनेगी किसकी सरकार? फलोदी सट्टा बाजार ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, जानिए किसे लगेगा झटका

11 जनवरी को सोमनाथ में ‘स्वाभिमान पर्व’, PM मोदी करेंगे शिरकत; भक्ति और भव्यता का दिखेगा संगम

नेहरू ने बनाई दूरी…मोदी के लिए जरूरी, सोमनाथ से बंगाल और असम को साधेंगे PM? विपक्ष हो जाएगा बेदम!

मोदी-योगी की 1 घंटे की मीटिंग ने बढ़ाया सियासी पारा, कैबिनेट विस्तार से ‘मिशन-27’ तक…क्या हुई बात?

देश की ख़बरों यहां क्लिक करें

बता दें कि, हिंदी फिल्म जगत के ‘शोमैन’ कपूर और भारतीय सिनेमा के महानतम पार्श्व गायकों में से एक रफी की जन्मशती क्रमशः 14 दिसंबर और 24 दिसंबर को मनाई गई थी। अक्किनेनी नागेश्वर राव तेलुगु फिल्म जगत के सबसे प्रमुख व्यक्तियों में से एक थे, जिन्होंने अपने सात दशक के करियर में कई ऐतिहासिक फिल्मों में अभिनय किया था। राव की 20 सितंबर को 100वीं जयंती मनाई गई थी। प्रमुख बंगाली सिनेमा निर्देशकों में से एक सिन्हा की जयंती दो अक्टूबर को मनाई गई थी।

वहीं PM मोदी ने इस दौरान ओडिशा के कालाहांडी जिले के गोलामुंडा ब्लॉक के किसानों की क्षेत्र में ‘सब्जी क्रांति’ के लिए सराहना की थी। तब इस कार्यक्रम में किसान उत्पादक संघ (FPO) की स्थापना करने और आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग कर कालाहांडी जिले में ‘सब्जी क्रांति’ लाने के लिए किसानों की सराहना की थी।

विदेश की ख़बरों यहां क्लिक करें

जानकारी दें कि, ‘मन की बात’ कार्यक्रम को 10 साल से ज्यादा पूरे हो चुके हैं। साल 2014 में 3 अक्टूबर को ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरूआत हुई थी। उस दिन विजयादशमी का दिन भी था।

बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण आज 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के साथ-साथ 11 खास विदेशी भाषाओं में भी किया जाता है। इनमें चीनी, तिब्बती, फ्रेंच, इंडोनेशियाई, बर्मी, बलूची, अरबी, फारसी, पश्तो, दारी, और स्वाहिली भी शामिल हैं। वहीं ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक प्रसारण केंद्रों के माध्यम से भी होता है।

आज ‘मन की बात’का आकाशवाणी समाचार, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों पर भी सीधा प्रसारण होगा। वहीं इसे आकाशवाणी से हिन्दी प्रसारण के बाद इसका अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारण होगा।

इतना ही नही आप चाहे तो PM नरेंद्र मोदी के फेसबुक पेज पर भी जाकर इस कार्यक्रम को सीधे सुन सकते हैं। इसके अलावा आकाशवाणी और PMO के ट्विटर हैंडल पर भी आपको इसके अपडेट आपको मिलेंगे। वहीं Mann Ki Baat Updates मन की बात अपडेट्स ट्विटर हैंडल पर भी आपको इसके जरुरी अपडेट मिलेंगें। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Pm modi will do the first mann ki baat of 2025 today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 19, 2025 | 09:16 AM

Topics:  

  • Mann ki Baat
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.