-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Porsche Car Accident There Were Three Minors In Car Besides Teen Driver Not Two
पोर्श हादसे के समय कार में किशोर चालक के अलावा दो नहीं, तीन नाबालिग थे, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
- Written By: किर्तेश ढोबले
पुणे के कल्याणी नगर इलाके में 19 मई को तड़के कथित तौर पर नशे की हालत में कार चला रहे नाबालिग लड़के ने मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला समेत दो आईटी पेशेवर को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद दोनों की मौत हो गई थी।

हादसे के समय कार में दो नहीं, तीन नाबालिग थे (फाइल फोटो)
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में कल्याणी नगर में हुई पोर्श कार दुर्घटना मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में किशोर चालक के अलावा दो नहीं, बल्कि तीन नाबालिग थे। इस दुर्घटना में दो युवा आईटी पेशेवरों की मौत हो गई थी। इससे पहले, पुलिस ने नाबालिग के ब्लड सैंपल अदला-बदली करने के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पोर्श कार दुर्घटना की जांच में पाया गया है कि कार में किशोर चालक के अलावा दो नहीं, बल्कि तीन नाबालिग थे। इससे पहले, पुलिस ने कहा था कि 19 मई को जब कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी थी तब कार में चार लोग सवार थे जिनमें कार चला रहा 17 वर्षीय किशोर, उसके दो नाबालिग दोस्त और किशोर के परिवार का चालक था।
लेकिन आरोपपत्र में शामिल चौथे नाबालिग के बयान के अनुसार, दुर्घटना के बाद जब भीड़ ने उन्हें कार से बाहर निकाला और पीटना शुरू किया तो वह भाग निकला। उसने एक ऑटो-रिक्शा लिया और घर पहुंचा।
सम्बंधित ख़बरें
मेडल नहीं जीता, दो लोगों की जान ली है;Pune Porsche Case के आरोपी के वायरल वीडियो पर भड़के पीड़िता के पिता
कानून सबके लिए समान है, लेकिन केवल शब्दों में; Pune Porsche Case आरोपी के जश्न वाले विडियो पर भड़के वडेट्टीवार
जेल से छूटते ही नोटों की माला पहन नाचते दिखे पुणे पोर्शे कांड के आरोपी, जश्न का Video देख भड़के लोग
पुणे पोर्श हादसा मामला, सुप्रीम कोर्ट से आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को जमानत
यह भी पढ़ें:- पोर्श कार दुर्घटना मामला: ब्लड सैंपल की अदला-बदली के मामले में और दो लोग गिरफ्तार
अब तक 9 लोग गिरफ्तार
इसस पहले, पुलिस ने नाबालिग के ब्लड सैंपल अदला-बदली करने के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों में लड़के के माता-पिता शामिल है, इनके अलावा फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के तत्कालीन प्रमुख डॉ. अजय तावड़े, डॉ. श्रीहरि हल्नोर और ससून अस्पताल के एक कर्मचारी अतुल घाटकांबले को नाबालिग के खून के नमूनों को उसकी मां के नमूनों के साथ बदलने के आरोप में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। खून के नमूने बदलने के लिए पैसों के लेन-देन के वास्ते आरोपी के पिता और डॉक्टरों के बीच बिचौलियों की भूमिका निभाने वाले दो अन्य आरोपियों-अश्पक मकानदार और अमर गायकवाड़ को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।
ब्लड सैंपल की अदला-बदली
पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा था कि कार में किशोर आरोपी के साथ मौजूद दो नाबालिगों के ब्लड सैंपल इन दो व्यक्तियों के ब्लड सैंपल से बदले गए थे। पुणे पुलिस ने हाल ही में मामले में सात आरोपियों के खिलाफ 900 पृष्ठ का आरोपपत्र दायर किया था।
क्या है मामला
पुणे के कल्याणी नगर इलाके में 19 मई को तड़के कथित तौर पर नशे की हालत में कार चला रहे नाबालिग लड़के ने मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला समेत दो आईटी पेशेवर को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद दोनों की मौत हो गई थी।
Porsche car accident there were three minors in car besides teen driver not two
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रूस से भारत तक दौड़ेगी ट्रेन! 5 देशों से होकर गुजरेगा नया रेल मार्ग, जानें हिंद महासागर तक पहुंच का महाप्लान
Aug 09, 2026 | 09:35 PMभारत-अमेरिका नौसेनाओं का EOD अभ्यास 10 अगस्त से कोच्चि में, समुद्री सुरक्षा पर होगा फोकस
Aug 09, 2026 | 09:34 PMअच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
Aug 09, 2026 | 09:31 PMफूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Aug 09, 2026 | 09:19 PMकोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
Aug 09, 2026 | 09:02 PMजो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
Aug 09, 2026 | 08:30 PMएयर इंडिया टर्बुलेंस पर बड़ा एक्शन! डोप टेस्ट के बाद AAIB करेगी दोबारा जांच, दोनों पायलटों पर गिरी गाज
Aug 09, 2026 | 08:30 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














