Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

15 जून से विदेशी दौरे पर रहेंगे पीएम, साइप्रस के बाद G-7 समिट के लिए जाएंगे कनाडा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जून से विदेशी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह तीन देशों का दौरा करेंगे। सबसे पहले साइप्रस जाएंगे। इसके बाद कनाडा में जी-7 समिट में भाग लेंगे।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Jun 17, 2025 | 10:53 AM

पीएम मोदी (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 जून से तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार पीएम मोदी पहले साइप्रस जाएंगे। इसके बाद कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। दौरे के अंतिम चरण में क्रोएशिया जाएंगे। मंत्रालय ने कहा कि यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली यात्रा होगी, जो द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित होगी।

पीएम मोदी सबसे पहले, साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के निमंत्रण पर 15-16 जून को साइप्रस जाएंगे। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह दो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की साइप्रस की पहली यात्रा होगी।

यात्रा के दूसरे चरण में कनाडा जाएंगे पीएम मोदी

सम्बंधित ख़बरें

पीएम मोदी के साथ वायरल हुआ यह 29 साल का युवा कौन? मिलिए अलेक्जेंडर वांग से

तुरंत छोड़ो तेहरान…ईरान पर किसी भी वक्त हमला कर सकता है अमेरिका, देश में बढ़ी हलचल, भारत ने जारी की एडवाइजरी

पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को PM Modi का पत्र, बोले- सोनार बंगाल का सपना देखने वाला हर व्यक्ति दुखी

सैन्य कार्रवाई में ड्रग लाॅर्ड एल मेंचो की मौत…मेक्सिको में भड़की हिंसा, भारत ने जारी की एडवाइजरी

बयान में कहा गया कि साइप्रस की राजधानी निकोसिया में प्रधानमंत्री राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस के साथ वार्ता करेंगे और लिमासोल में व्यापार जगत के नेताओं को संबोधित करेंगे। इसमें कहा गया कि यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और भूमध्यसागरीय क्षेत्र व यूरोपीय संघ के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करेगी। अपनी यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 16-17 जून को कनाडा के कनानास्किस जाएंगे।

‘मैं जिंदा हूं पोस्टमार्टम रुकवाइए’, थाने पहुंचकर बोला युवक; कानपुर पुलिस हैरान

क्रोएशिया पीएम के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री लगातार छठी बार जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री जी-7 देशों के नेताओं, अन्य आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार, विशेष रूप से एआई-ऊर्जा संबंध और क्वांटम से संबंधित मुद्दों सहित महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे। प्रधानमंत्री शिखर सम्मेलन के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। अपने दौरे के अंतिम चरण में, मोदी क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के निमंत्रण पर 18 जून को यूरोपीय देश की आधिकारिक यात्रा करेंगे। मोदी क्रोएशिया के प्रधानमंत्री प्लेंकोविच के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और राष्ट्रपति जोरान मिलनोविच से भी मिलेंगे।

Pm modi will be on a tour of 3 countries from june 15

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 14, 2025 | 02:15 PM

Topics:  

  • G-7 Summit
  • Latest News
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.