लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
10 Apr 2026 07:16 AM (IST)
असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा फैसला लेते हुए AIMIM का हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ गठबंधन खत्म करने का ऐलान किया है। AIMIM ने बयान जारी करते हुए कहा कि, "हुमायूं कबीर के खुलासों से यह साफ़ हो गया है कि बंगाल के मुसलमान कितने कमज़ोर हैं। AIMIM ऐसे किसी भी बयान से खुद को नहीं जोड़ सकती, जिससे मुसलमानों की ईमानदारी पर सवाल उठे। आज से, AIMIM ने कबीर की पार्टी के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है। बंगाल के मुसलमान सबसे गरीब, उपेक्षित और शोषित समुदायों में से एक हैं। दशकों तक धर्मनिरपेक्ष शासन रहने के बावजूद, उनके लिए कुछ भी नहीं किया गया है। किसी भी राज्य में चुनाव लड़ने के पीछे AIMIM की नीति यह है कि हाशिए पर पड़े समुदायों की अपनी एक स्वतंत्र राजनीतिक आवाज़ हो। हम बंगाल चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे और आगे किसी भी पार्टी के साथ हमारा कोई गठबंधन नहीं होगा।"
Humayun Kabir’s revelations have shown how vulnerable Bengal’s Muslims are. That AIMIM cannot associate with any statements where integrity of Muslims is brought into question. As of today, AIMIM has withdrawn its alliance with Kabir’s party. Bengal’s Muslims are one of the…
— AIMIM (@aimim_national) April 10, 2026
10 Apr 2026 07:11 AM (IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क वसूल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान को ऐसा नहीं करना चाहिए, और अगर वह ऐसा कर रहा है, तो उसे तुरंत यह बंद करना होगा।
US President Donald Trump posts on Truth Social -"There are reports that Iran is charging fees to tankers going through the Hormuz Strait — They better not be and, if they are, they better stop now!" pic.twitter.com/HNfwFDl5Jh
— ANI (@ANI) April 9, 2026
10 Apr 2026 06:21 AM (IST)
नीतीश कुमार आज दोपहर 12:15 बजे राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण के बाद वे वापस पटना लौट जाएंगे।
Aaj Ki Taza Khabar Live: नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बिहार कोर ग्रुप की बैठक आयोजित होगी। कांग्रेस की कार्यसमिति महिला आरक्षण और पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा करेगी। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल में संकल्प पत्र जारी करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।