Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पीएम मोदी झारखंड में रैली को करेंगे संबोधित, निकालेंगे रोड शो

  • By साक्षी सिंह
Updated On: May 03, 2024 | 11:35 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Follow Us
Close
Follow Us:

रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और रांची में रोडशो निकालेंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। पदाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को पश्चिम सिंहभूम जिले का दौरा करेंगे, जहां वह अपराह्न तीन बजे चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में ‘महा विजय संकल्प सभा’ को संबोधित करेंगे और सिंहभूम व खूंटी लोकसभा सीट पर पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। सिंहभूम और खूंटी अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए सुरक्षित सीट हैं।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा सांसद और कांग्रेस का हाथ छोड़ पार्टी में शामिल हुई गीता कोरा को टिकट दिया है वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को खूंटी सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। प्रधानमंत्री, रैली को संबोधित करने के बाद शाम को रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचंगे और भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच राजभवन तक रोडशो करेंगे।

कड़ी सुरक्षा के बीच होगा रोड शो

सम्बंधित ख़बरें

15 मिनट में ऐसा क्या मिल गया…कि महिला ने मोदी को लिख दी भावुक चिट्ठी? जवाब में PM ने कही ये बड़ी बात

ब्रिटिश एनआरआई डॉक्टर मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार, पीएम के विरोधी होने के कारण कार्रवाई की चर्चा

गजनी, खिलजी, औरंगजेब आए और चले गए, सोमनाथ पर PM मोदी का पोस्ट, देखें VIDEO

नीतीश कुमार को मिलेगा भारत रत्न? JDU नेता ने PM मोदी को पत्र लिखकर इन नेताओं का भी लिया नाम

पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि यह रोडशो हिनू चौक, बिरसा चौक, डीपीएस चौक, अरगोड़ा चौक, भाजपा मुख्यालय, हरमू चौक, सहजानंद चौक और कार्तिक ओरांव चौक सहित विभिन्न स्थानों से होकर गुजरेगा, जहां भाजपा कार्यकर्ता, नेता और आम लोग उनका स्वागत करेंगे। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) चंदन कुमार सिन्हा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया, प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मार्ग पर राज्य के साथ-साथ केंद्रीय बल भी तैनात किए जाएंगे।

दो चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री शुक्रवार रात राजभवन में रुकेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का शनिवार को पलामू और लोहरदगा संसदीय क्षेत्रों में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है। पार्टी ने पलामू लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद विष्णु दयाल राम को फिर से टिकट दिया है जबकि लोहरदगा सीट से मौजूदा सांसद सुदर्शन भगत का टिकट काटकर राज्यसभा सदस्य समीर ओरांव को चुनाव मैदान में उतारा गया है। सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में 13 मई को मतदान होना है। (एजेंसी)

Pm modi will address rally in jharkhand will take out roadshow

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 03, 2024 | 11:35 AM

Topics:  

  • Jharkhand
  • Lok Sabha Election
  • Lok Sabha Election 2024
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.