Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM मोदी आज दोपहर चक्रवात बिपरजॉय से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए करेंगे बैठक

  • Written By: सूर्यकांत तिवारी
Updated On: Jun 12, 2023 | 11:43 AM

PHOTO- ANI

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज दोपहर 1 बजे चक्रवात बिपरजॉय से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक करेंगे।  प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ (Cyclone Biparjoy) के कच्छ जिले और पाकिस्तान के कराची तट के बीच 15 जून को पहुंचने की संभावना है। इसका प्रभाव महाराष्ट्र और गुजरात (Maharashtra and Gujarat) में सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है। यहां तूफान आने की संभावना है।  तटीय इलाके में बिपरजॉय चक्रवात का खतरा नजर आ रहा है। इसका असर देखने को मिलने लगा है। महाराष्ट्र में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं  IMD ने गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ तटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया।  

 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्व-मध्य और उससे सटे पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान “बिपारजॉय” के मद्देनजर सौराष्ट्र और कच्छ तटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। गुजरात के नवसारी में तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। वहीं केरल के तिरुवनंतपुरम में शांघुमुगम के तटीय क्षेत्र में समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। दूसरी ओर महाराष्ट्र के मुंबई में तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।

Prime Minister Narendra Modi to hold a meeting to review the situation related to Cyclone Biparjoy at 1pm today: Sources pic.twitter.com/1yn90tlnD1 — ANI (@ANI) June 12, 2023

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली से दुनिया तक गूंजा AI का बिगुल, PM मोदी ने किया India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन

मुंबई में सजेगा कूटनीति का मंच: कल PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की होगी मुलाकात, जानें पूरा शेड्यूल

मरीन ड्राइव पर लगे मोदी-मैक्रों के विशाल कट-आउट्स, रणनीतिक समझौतों पर टिकी दुनिया की नजर

AI Impact Summit: दिल्ली में AI का महाकुंभ आज से, PM मोदी करेंगे उद्घाटन; पिचाई-ऑल्टमैन समेत जुटेंगे कई दिग्गज

मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र और गुजरात तट पर तेज़ हवाएं चल सकती हैं।  गुजरात और महाराष्ट्र तट पर समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। बारिश की गतिविधियां गुजरात के दक्षिणी तट पर शुरू होने की उम्मीद है और धीरे-धीरे तेज हो सकती है। रविवार से ही यहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। महाराष्ट्र में येलो अलर्ट जारी किया गया है।  मौसम विभाग ने 12 जून को महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।

Pm modi to hold meeting this afternoon to review situation related to cyclone biparjoy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2023 | 11:43 AM

Topics:  

  • IMD
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.