वंदे भारत एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, बोले- मोदी की गारंटी वाली गाड़ी
- Written By: साक्षी सिंह
वाराणसी में वंदे भारत एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों को हरी झंडी दिखाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, साथ में सीएम योगी आदित्यनाथ
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) सोमवार को उत्तर प्रदेश स्थित अपने संसदीय क्षेत्र काशी दौरे (PM Modi Varanasi Visit) पर हैं। इस दौरे का आज उनका दूसरा दिन है। उन्होंने कई इवेंट्स में भाग लिया। इसी के साथ पीएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
वाराणसी-नई दिल्ली की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ नगरी से नवनिर्मित डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, दोहरीघाट-मऊ मेमू ट्रेन और लंबी दूरी की मालगाड़ियों को हरी झंडी दिखाई। वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली यह अब दूसरे वंदे भारत ट्रेन है। इसके अलावा पीएम मोदी ने वाराणसी में कई जनकल्याणकारी परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
सम्बंधित ख़बरें
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
गुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
#WATCH वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनिर्मित डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, दोहरीघाट-मऊ मेमू ट्रेन और लंबी दूरी की मालगाड़ियों को हरी झंडी दिखाई। pic.twitter.com/t6dCI0Q9nX — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 18, 2023
काशीवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले कि आज वाराणसी से दिल्ली के लिए एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हुई है। आज से मऊ-दोहरीघाट ट्रेन भी शुरू हो रही है, इस लाइन के शुरू होने से बड़हलगंज, हाटा, आदि क्षेत्र के लोगों को बहुत फायदा होने वाला है।
2047 तक भारत ज़रूर आगे बढ़ेगा
पीएम मोदी बोले काशी समेत पूरा देश विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। विकसित भारत संकल्प यात्रा हज़ारों गांव, हजारों शहरों तक पहुंच चुकी है। करोड़ो लोग इस यात्रा से जुड़ रहे हैं। इस यात्रा में जो गाड़ी चल रही है उसे लोग मोदी की गारंटी वाली गाड़ी कह रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जो लोग वंचित थे, उन्हें ये विश्वास है कि एक दिन उन्हें भी नीतियों का लाभ मिलेगा। लोगों के विश्वास से देश का विश्वास भी बढ़ा है कि 2047 तक भारत ज़रूर आगे बढ़ेगा।
