Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पीएम मोदी ने शुरू किया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, देश भर में लगाए जाएंगे लाखों पेंड़-पौधे

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान पीएम मोदी ने दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पौधरोपण भी किया है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Jun 05, 2024 | 01:46 PM

पीएम मोदी ने की वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान पीएम मोदी ने दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पौधरोपण भी किया है। इस अभियान के तहत पूरे देश में लाखों की तादाद में वृक्षारोपण किया जाएगा। जिससे आने वाले समय में पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

पीएम मोदी ने किया पौधरोपण

पीएम मोदी ने विश्व 5 जून यानी पर्यावरण दिवस मौके पर नई दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पौधारोपण कर पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। अधिकारियों के मुताबिक इस अभियान का नाम ‘एक पेड़ मां के नाम’ रखा गया है और इसके तहत देशभर में लाखों पेड़ लगाए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के साथ केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना भी शामिल हुए।

अभियान से आम लोगों को मिलेगी प्रेरणा

पीएम मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत देश भर में सरकार वृक्षारोपण करवाएगी। जानकारी के मुताबिक इसके लिए सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इतना ही नहीं इस अभियान के तहत आम लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही साथ उन्हें पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूक भी किया जाएगाय़

सम्बंधित ख़बरें

पिनरई के प्रस्ताव पर लगी मोदी की मुहर, अब ‘केरलम’ के नाम से जाना जाएगा केरल, किसे मिलेगा चुनावी फायदा?

PM मोदी के लिए इजरायल में खिंची तलवारें! विपक्षी सांसदो ने किया विरोध का ऐलान, बताई हैरान करने वाली वजह

जयललिता को पीएम मोदी की श्रद्धांजलि: पोंगल लंच से शपथ ग्रहण तक, साझा किए अनसुने किस्से

कनाडा के पीएम मार्क कार्नी का भारत दौरा… प्रधानमंत्री मोदी संग मुलाकात से हटेगी रिश्तों पर जमी धूल

पर्यावरण के लिए ज़रूरी हैं पेड़-पौधे

बढ़ते कंक्रीट के जंगलों और घटते हुए पेड़ पौधों के चलते पर्यावरण लगातार असंतुलित हो रहा है। दिल्ली में सर्दी के समय हर साल प्रदूषण का भयावह रूप भी देखने को मिलता है। इसके साथ ही साथ बे-मौसम बारिश और ओलावृष्टि, हद से ज्यादा गर्मी, कभी कम तो कभी ज्यादा ठंडी जैसे, बाढ़ जैसे पर्यावरणीय असंतुलन के उदाहरण हम सबने ही देखे हैं। इसके लिए जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पेड़ पौधे लगाए जाएं जिससे इन सब समस्याओं से थोड़ी बहुत राहत मिल सके।

5 जून को क्यों मनाते हैं पर्यावरण दिवस

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1972 में स्टॉकहोम कॉन्फ्रेंस के दौरान 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में घोषित किया था। यह विश्व की पहली ऐसी कॉन्फ्रेंस थी जिसमें पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई थी। इतना ही नहीं यूएनजीपी का गठन भी इसी साल हुआ था। जिसके बाद अगले साल 1973 में पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था।

Pm modi started one tree in the name of mother campaign

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2024 | 01:44 PM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • New Delhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.