Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM मोदी ने की बहरीन पर ईरानी हमलों की निंदा, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस को भी मिलाया फोन

PM Modi: ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बहरीन के राजा और सऊदी के प्रिंस से बात की और भारतीयों की सुरक्षा को लेकर उनसे चर्चा की।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Mar 02, 2026 | 07:35 PM

PM मोदी (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi Speaks to Bahrain King: ईरान पर अमेरिका और इज़रायल के हमलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बहरीन और सऊदी अरब के शीर्ष नेताओं से बातचीत कर भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने बहरीन के किंग हमाद बिन ईसा अल खलीफा और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद से बात की। पीएम मोदी ने दोनों देशों पर हुए हमलों की निंदा की और वहां मौजूद भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर चर्चा की।

मोदी ने कहा कि बहरीन के किंग से फोन पर अच्छी बातचीत हुई और भारत बहरीन पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने बहरीन में भारतीय समुदाय को मिले समर्थन के लिए किंग हमाद का धन्यवाद किया।

क्राउन प्रिंस से पीएम मोदी ने की बात

सऊदी क्राउन प्रिंस से बातचीत में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में बदलते हालात पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत सऊदी अरब पर हाल ही में हुए हमलों की निंदा करता है, जो देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन हैं। मोदी ने कहा कि दोनों पक्षों ने सहमति जताई कि इलाके में शांति और स्थिरता जल्द से जल्द बहाल करना सबसे जरूरी है।

सम्बंधित ख़बरें

ईरान जंग के बीच फ्रांस का बड़ा फैसला, करीब 4 दशक बाद पहली बार परमाणु जखीरा बढ़ाने का ऐलान

कौंन थीं खामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोझस्तेह बघेरजादेह? इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल

तेहरान को मिटाने की अमेरिका ने खाई कसम, पेंटागन में बताया पूरा प्लान, कहा- पूरे सुरक्षा ढांचे को नष्ट करना है

Discussed the evolving situation in West Asia with Crown Prince and PM of Saudi Arabia, HRH Prince Mohammed bin Salman. India condemns the recent attacks on Saudi Arabia in violation of its sovereignty and territorial integrity. We agreed that earliest restoration of regional… — Narendra Modi (@narendramodi) March 2, 2026

इसके पहले, पीएम मोदी ने रविवार रात शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी बात की। उन्होंने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और वहां भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें- प्री-वेडिंग शूट करवाना पड़ गया महंगा…हमलों के बीच दुबई में फंसा यूपी का कपल

पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस कठिन समय में यूएई के साथ पूरी एकजुटता से खड़ा है और क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है।अधिकारियों ने रविवार को पुष्टि की कि पिछले दो दिनों में यूएई में हुए ईरानी हमलों में तीन लोगों की मौत हुई और एक भारतीय नागरिक समेत 58 लोग घायल हुए हैं।

Pm modi speaks to bahrain king saudi prince after iran attacks discusses safety of indians

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 02, 2026 | 07:35 PM

Topics:  

  • Iran
  • Israel Iran Tension
  • Narendra Modi
  • Saudi Arabia

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.