अमृत महोत्सव से महकेगी सोमनाथ नगरी… 11 तीर्थों के पवित्र जल से होगा कुंभाभिषेकम, पीएम मोदी बनेंगे साक्षी
Somnath Amrit Mahotsav: पीएम मोदी आज सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक आजोयन सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होंगे। मंदिर के भव्य शिखर कलश पर पहली बार 11 पवित्र तीर्थों के जल से कुंभाभिषेकम किया जाएगा।
- Written By: अमन मौर्या
सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी (फाइल फोटो)
PM Modi Somnath Temple Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन राज्यों के दौरे पर हैं। आज वह गुजरात में रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर में होने वाले ऐतिहासिक आयोजन सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होंगे। सोमनाथ मंदिर के भव्य शिखर कलश पर पहली बार 11 पवित्र तीर्थों के जल से कुंभाभिषेकम किया जाएगा। कलश का वजन 760 किलोग्राम है। कलश की क्षमता 1100 लीटर की है। इस पूरी संरचना का वजन 1860 किलोग्राम है। यह विशाल और तकनीकी रूप से उन्नत कलश इंजीनियरिंग का अद्भुत उदाहरण है। पांच फुट ऊंचे इस पात्र को क्रेन की सहायता से मंदिर के शिखर तक पहुंचाया जाएगा। रविवार को इसका पूर्वाभ्यास भी किया गया।
उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
कार्यक्रम के मद्देनजर गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने तैयारियों की समीक्षा की। पीएम मोदी यहां रोड शो और जनसभा भी करेंगे। उपमुख्यमंत्री ने सोमनाथ मंदिर में व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। पीएम मोदी के गुजरात पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जामनगर पहुंच गए हैं। जामनगर में समाज के हर वर्ग और समुदाय के लोग प्रधानमंत्री के भव्य स्वागत की तैयारी में जुटे हैं।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सोमनाथ आगमन से पूर्व आज मुख्यमंत्री श्री @Bhupendrapbjp जी के साथ मंदिर परिसर एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। pic.twitter.com/9az8zliexB — Harsh Sanghavi (@sanghaviharsh) May 10, 2026
सम्बंधित ख़बरें
एक साल तक सोना न खरीदें तो क्या होगा, PM मोदी क्यों कर रहे ऐसी अपील? समझें इसके फायदे और नुकसान
राजनीतिक मतभेद भूल PM मोदी ने दिखाई दरियादिली, शादी के लिए बदला हेलीकॉप्टर का रूट; आखिर क्या है पूरा मामला?
एक साल तक ना खरीदें सोना…दुनिया भर में आर्थिक संकट पर PM मोदी के अपील की 10 बड़ी बातें
पेट्रोल-डीजल बचाएं, वर्क फ्रॉम होम करें….हमारे पास बड़े-बड़े तेल के कुएं नहीं, PM मोदी ने क्यों कहा ऐसा?
2000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
पीएम के दौरे पर प्रशासन की तैयारियों पर जूनागढ़ रेंज के डीआईजी राजेंद्र सिंह चुडासमा ने मीडिया से बताया कि सोमनाथ अमृत पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी यहां आ रहे हैं। उस संदर्भ में 2000 से ज्यादा पुलिसकर्मी, वन कर्मी, होमगार्ड और सभी अधिकारियों को तैनात किया गया है। पूरा इलाका हमारी निगरानी में है। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो, इसके हिसाब से हमने पूरा आयोजन किया है।
#WATCH सोमनाथ, गुजरात: DIG राजेंद्रसिंह चुडासमा ने कहा, “सोमनाथ अमृत पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी का कल यहां आ रहे हैं। उस संदर्भ में 2000 से ज्यादा पुलिसकर्मी, वन कर्मी, होमगार्ड और सभी अधिकारियों को तैनात किया गया है…पूरा इलाका हमारी निगरानी में है…श्रद्धालुओं को कोई… pic.twitter.com/o2xVCUOepN — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुति
सोमनाथ अमृत महोत्सव के लिए प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले विभिन्न राज्यों के 200 से अधिक पारंपरिक ढोल वादकों ने भगवा रंग की वेशभूषा में ढोल और शहनाई की जीवंत प्रस्तुतियां दीं। एक नृत्यांगना ने कहा, हम बहुत उत्साहित हैं कि प्रधानमंत्री मोदी हमसे मिलने आ रहे हैं। हम उनका स्वागत करेंगे, जिसका हमने आज अभ्यास किया है।
वहीं, जामनगर के लाल बंगले में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पश्चिम बंगाल और देश के अन्य राज्यों से आए लोग लाल बंगला सर्कल पर बड़ी संख्या में मौजूद थे। पारंपरिक वेशभूषा, देशभक्ति के नारों और सांस्कृतिक रंगों से पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।
ये हस्तियां होंगी शामिल
पीएम मोदी के कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु भी कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सोमनाथ मंदिर को फूलों से सजाया गया है। कल मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति में कलश के कुंभाभिषेक का रिहर्सल किया गया। साथ ही सुरक्षा के विशेष इंतजाम भी किए गए हैं।
ये भी पढ़ें- विजय के CM बनते ही तमिलनाडु में छिड़ा विवाद! वंदे मातरम पर CPI ने जताई आपत्ति, TVK ने दिया जवाब
पहली बार हो रहा कुंभाभिषेक
शिखर कुंभाभिषेक का आयोजन दक्षिण भारत में प्रचलन में है। उत्तर भारत में यह पहली बार हो रहा है। बता दें कि दक्षिण भारत में मंदिरों में शिखर कुंभाभिषेक का आयोजन हर 10-12 साल में किया जाता है, लेकिन सोमनाथ में यह पहली बार हो रहा है। इससे यह कार्यक्रम और विशेष हो जाता है।
