- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Says World Sees New India In Bengaluru Speech
बेंगलुरु में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, कहा- ‘पूरी दुनिया ने नए भारत के स्वरूप के दर्शन किए’
Bengaluru News: प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारत की शक्ति का प्रतीक बताया और बेंगलुरु को न्यू इंडिया के उदय का केंद्र कहते हुए युवाओं के तकनीकी योगदान की विशेष सराहना की।
- Written By: अक्षय साहू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो- सोशल मीडिया)
PM Modi Bengaluru Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को नए भारत की वैश्विक छवि का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए भारत ने आतंकवादियों के ठिकानों को सीमापार जाकर नेस्तनाबूद किया और पाकिस्तान को कुछ ही घंटों में झुका दिया। इस सफलता के पीछे उन्नत तकनीक, भारतीय सेनाओं की कुशल रणनीति और ‘मेक इन इंडिया’ पहल की बड़ी भूमिका रही। उन्होंने विशेष रूप से बेंगलुरु और कर्नाटक के युवाओं के योगदान की सराहना की, जो इस टेक्नोलॉजी और रक्षा मिशन में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को न्यू इंडिया के उदय का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह शहर एक ऐसा अनोखा संगम है, जहाँ आत्मा में तत्व ज्ञान और कर्मों में टेक्नोलॉजी की शक्ति है। बेंगलुरु ने ग्लोबल आईटी मैप पर भारत की एक मजबूत पहचान बनाई है, और इसके पीछे शहर के नागरिकों की मेहनत और प्रतिभा है।
मेट्रो परियोजना और अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर
बेंगलुरु में अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया और तीसरे चरण की आधारशिला भी रखी। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के शहरों को आधुनिक अर्बन प्लानिंग और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर की ज़रूरत है। भारत सरकार बेंगलुरु जैसे शहरों को भविष्य के लिए तैयार करने हेतु हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर कार्य कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
BRICS सम्मेलन: दिल्ली में PM मोदी से मिले ईरानी विदेश मंत्री, Strait of Hormuz को लेकर दिया बड़ा बयान
UP में आंधी-तूफान से हुए नुकसान पर पुतिन ने जताया दुख, PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू को भेजा संदेश
मामा बने लेखक…PM Modi के साथ 33 साल के अनुभवों पर शिवराज सिंह ने लिखी किताब ‘अपनापन’; इस दिन होगा विमोचन
नितिन गडकरी ने छोड़ा लग्जरी काफिला! PM मोदी की अपील पर बस से किया पालकी मार्ग का दौरा; देखें VIDEO
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान से उठकर दुनिया की टॉप-5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गई है। अब देश तेज़ी से टॉप-3 इकोनॉमी बनने की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि डिजिटल इंडिया और विकसित भारत की यात्रा साथ-साथ पूरी होगी।
पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत की यह यात्रा, न्यूज इंडिया के साथ, डिजिटल इंडिया के कदम से कदम मिलाकर पूरी होगी। उन्होंने यह भी बताया कि इंडिया एआई मिशन जैसी योजनाएं भारत को वैश्विक एआई नेतृत्व की दिशा में तेजी से आगे ले जा रही हैं।
यह भी पढ़ें: “कुछ लोग खुद को ‘यूनिवर्स बॉस’ समझते हैं,” राजनाथ का ट्रंप पर अटैक, ऑपरेशन सिंदूर पर कही बड़ी बात
भारत की तकनीकी प्रगति
पीएम मोदी ने बताया कि ‘इंडिया एआई मिशन’ और ‘सेमीकंडक्टर मिशन’ भारत को तकनीक के वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जा रहे हैं। जल्द ही मेड इन इंडिया चिप्स देश में बनने लगेंगी। उन्होंने कहा कि भारत अब ‘कम लागत, उच्च तकनीक’ वाले स्पेस मिशन का विश्वस्तरीय उदाहरण बन गया है।
Pm modi says world sees new india in bengaluru speech
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Feeding Animals: जगाना है सोया हुआ भाग्य? आज से ही शुरू कर दें इन 5 जीवों को भोजन कराना
May 15, 2026 | 06:58 AMMaharashtra Cabinet Decisions: फडणवीस सरकार का अहम निर्णय, संतरा आयात ड्यूटी रिफंड स्कीम बंद
May 15, 2026 | 06:57 AMLIVEआज की ताजा खबर 15 मई LIVE: पेट्रोल-डीजल के दामों में 3 रुपये की हुई बढ़ोतरी
May 15, 2026 | 06:44 AMVrishabh Sankranti 2026: सूर्यदेव की कृपा चाहिए तो भूलकर भी न करें ये काम, वरना पड़ सकता है अशुभ प्रभाव
May 15, 2026 | 06:39 AMMadhuri Dixit Career: डॉक्टर बनना चाहती थीं माधुरी दीक्षित, किस्मत ने बनाया बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’
May 15, 2026 | 06:38 AMTrump China Deal: ट्रंप-जिनपिंग में बड़ी डील, ईरान को हथियार नहीं देगा चीन और खरीदेगा 200 बोइंग विमान
May 15, 2026 | 06:15 AMNagpur Weather: नागपुर में आज सूरज उगलेगा आग, पारा 45°C पहुंचने का अनुमान; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
May 15, 2026 | 06:15 AMवीडियो गैलरी

मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM














