-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Reached Tamil Nadu From Maldive Gift 4800 Crore Project
मालदीव से सीधे तमिलनाडु पहुंचे PM मोदी, 4900 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
- Written By: सौरभ शर्मा
PM Modi: मालदीव की राजकीय यात्रा के तुरंत बाद पीएम सीधे तमिलनाडु के तूतीकोरिन में पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया और कहा कि विकसित भारत के साथ विकसित तमिलनाडु बनेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो- सोशल मीडिया)
PM Modi News: ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा को पूरा करके लौटे पीएम मोदी सीधे तमिलनाडु पहुंच गए हैं। वह तूतीकोरिन में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए है। पीएम मोदी ने यहां 4900 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित किया। वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। पीएम मोदी कल रविवार दोपहर 12 बजे तिरुचिरापल्ली के गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में एक महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती समारोह और आदि तिरुवथिरा उत्सव में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक बयान के अनुसार, मालदीव की राजकीय यात्रा के बाद, प्रधानमंत्री सीधे तूतीकोरिन पहुंचे। यहां उन्होंने कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया। ये परियोजनाएं क्षेत्रीय संपर्क, रसद दक्षता, स्वच्छ ऊर्जा अवसंरचना और तमिलनाडु के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाएंगी।
#WATCH | Tamil Nadu: Prime Minister Narendra Modi lays the foundation stone, inaugurates and dedicates to the nation various development projects worth over Rs 4,900 crore at a public event at Tuticorin, Tamil Nadu. (Source: DD News) pic.twitter.com/YoKkQCCnZ5 — ANI (@ANI) July 26, 2025
PM ने तूतीकोरिन हवाई अड्डे का टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री ने विश्वस्तरीय हवाई अड्डा अवसंरचना विकसित करने और संपर्क बढ़ाने की अपने बादे के तहत तूतीकोरिन हवाई अड्डे पर 450 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। ये टर्मिनल 17,340 वर्ग मीटर में फैला और व्यस्त समय में 1,350 यात्रियों और सालाना 20 लाख यात्रियों को संभाल सकेगा। 100 प्रतिशत एलईडी लाइटिंग, ऊर्जा-कुशल विद्युत और यांत्रिक प्रणालियों, और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से जल पुनर्चक्रण के साथ, यह टर्मिनल GRIHA-4 सस्टेनेबिलिटी रेटिंग प्राप्त करेगा। यह परियोजना तमिलनाडु में पर्यटन, व्यापार और निवेश को बढ़ावा देगी।
दो राजमार्ग परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित
सड़क और अवसंरचना के क्षेत्र में, प्रधानमंत्री ने दो महत्वपूर्ण राजमार्ग परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। पहली परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग-36 के सेठियाथोप-चोलापुरम खंड पर 50 किलोमीटर लंबी 4-लेन सड़क है। जिसको विक्रवंडी-तंजावुर कॉरिडोर के तहत 2,350 करोड़ रुपये से की लागत से डवलप किया गया है। इसमें तीन बाईपास, कोल्लिडम नदी पर एक किलोमीटर लंबा चार-लेन पुल, चार बड़े पुल, सात फ्लाईओवर और कई अंडरपास शामिल हैं। इससे सेठियाथोप और चोलापुरम के बीच यात्रा का समय 45 मिनट कम हो जाएगा। दूसरी परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग-138 तूतीकोरिन पोर्ट रोड के 5.16 किलोमीटर लंबे हिस्से को 6-लेन बनाने की है। इसे लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसमें अंडरपास और पुल शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल: MDMK ने DMK गठबंधन से तोड़ा 9 साल पुराना नाता, जानें क्या है पूरा मामला?
तमिलनाडु में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत; PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया गहरा दुख, जांच कमेटी गठित
CM Vijay Sangeeta Divorce Case: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बड़ी कानूनी चुनौती, विजय के तलाक केस पर सुनवाई आज
यह भी पढ़ें: बेटे के साथ गोल्फ खेलने में मग्न रहे ट्रंप, इधर जनता ने सड़को पर उतर जताया विरोध
मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। इससे पहले सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक पोस्ट में स्टालिन ने कहा था कि ‘अस्पताल में रहने के कारण उन्होंने मुख्य सचिव के माध्यम से एक याचिका भेजी है, जिसे मुख्य सचिव प्रधानमंत्री मोदी को देंगे।’ पीएम मोदी मालदीव की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद आज तमिलनाडु पहुंचेंगे, जहां वह 4800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
Pm modi reached tamil nadu from maldive gift 4800 crore project
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














