Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संविधान खत्म करने के आरोप पर मोदी का पलटवार, ‘‘आपातकाल और सिख दंगों में क्यों संविधान की नहीं सूझी”

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में अपनी आखिरी चुनावी रैली में होशियारपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल के दौरान संविधान का गला घोंट दिया था तथा जब 1984 के दंगों में सिखों की हत्या हो रही थी तब उसने संविधान की परवाह नहीं की।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: May 30, 2024 | 06:09 PM

होशियारपुर में चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Follow Us
Close
Follow Us:

होशियारपुर (पंजाब) : सात चरण में हो रहे लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में अपनी आखिरी चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान-संविधान की रट लगाने के लिए बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने इंडिया गठबंधन और आम आदमी पार्टी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि आपातकाल के दौरान जब संविधान का गला घोंट रहे थे, जब 1984 के दंगों में सिखों की हत्या हो रही थी तब उसने संविधान की परवाह क्यों नहीं की।

 ‘‘84 के दंगों में सिखों के गले में टायर बांधकर जलाया जा रहा था, तब इन्हें संविधान की नहीं सूझी।”

होशियारपुर से पार्टी उम्मीदवार अनीता सोम प्रकाश और आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार सुभाष शर्मा के पक्ष में यहां आयोजित रैली में प्रधानमंत्री ने आरक्षण, भ्रष्टाचार और राम मंदिर के मुद्दों पर भी बात की। भाजपा के सत्ता में आने पर संविधान को खत्म करने के कांग्रेस के आरोप पर पलटवार करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘आजकल देश के लोग इंडी गठबंधन वालों से संविधान-संविधान की रट सुन रहे हैं। ये वो लोग हैं जिन्होंने आपातकाल के दौरान संविधान का गला घोंट दिया था।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रैली में कहा, ‘‘जब 84 के दंगों में सिखों के गले में टायर बांधकर जलाया जा रहा था, तब इन्हें संविधान की नहीं सूझी।”

 ‘‘कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की आरक्षण को लेकर नीयत खतरनाक”

उन्होंने आरोप लगाया कि आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन की मंशा खतरनाक है। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 10 सालों में मैंने हमेशा एससी/एसटी/ओबीसी के लिए आरक्षण की रक्षा की है। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन मेरे प्रयासों से नाराज है। विपक्ष पर संविधान की भावना और बी आर अंबेडकर की भावनाओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वे सरकारी नौकरियों, खेल, सरकारी निविदाओं और विश्वविद्यालयों में प्रवेश में धर्म के आधार पर आरक्षण चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष दलितों और दबे-कुचले लोगों से आरक्षण छीनकर मुसलमानों को आरक्षण का अधिकार देना चाहता है। उन्होंने इंडिया गठबंधन की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि धर्म के आधार पर देश को बांटने की यह बहुत बड़ी साजिश है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला करते हुए मोदी ने इसे भ्रष्टाचार की जननी करार दिया और कहा कि पार्टी ने भ्रष्टाचार में दोहरी पीएचडी की है।

सम्बंधित ख़बरें

कर्नाटक में छिन गई ‘कांग्रेसी’ की कुर्सी…हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया चुनाव, एक गलती ने 3 साल बाद पलट दी बाजी!

राहुल गांधी असफल वंशवादी, उन पर कांग्रेस नेताओं को भी भरोसा नहीं, भाजपा नेता ने बोला हमला

‘महाराष्ट्र को तालिबान बनाना चाहती है BJP’, हर्षवर्धन सपकाल का फडणवीस पर पलटवार, माफी मांगने से किया इनकार

असम में चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, भूपेन बोराह को सीएम हिमंत ने दिया खास ऑफर

 ‘‘आप भयंकर झूठी पार्टी”

वहीं आप पार्टी पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि अब कट्टर भ्रष्टाचारी ने कांग्रेस से हाथ मिला लिया है। उन्होंने लोगों को सम्बोधित करते कहा, ‘‘आप देख रहे हैं कि वे यहां (पंजाब में) एक-दूसरे के खिलाफ लड़ने का नाटक कर रहे हैं। दिल्ली में वे एक साथ लड़ रहे हैं।” आप को भयंकर झूठी पार्टी करार देते हुए मोदी ने कहा कि आप ने कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में पहली सरकार बनाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आप ने भ्रष्टाचार में लिप्त होने का सबक कांग्रेस से सीखा है। उन्होंने कहा कि कट्टार भ्रष्टचारी आप पार्टी का जन्म सबसे पुरानी पार्टी की कोख से हुआ है।

 ‘‘आप पार्टी ने नशे को ही आय का स्रोत बना लिया”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरोप लगाया कि आप का दावा है कि वह राज्य से नशीले पदार्थ के खतरे को खत्म कर देगी जबकि उन्होंने सरकार बनाने के बाद इसे अपनी आय का स्रोत बना लिया। पूरी दुनिया को अब दिल्ली शराब घोटाले के बारे में पता चल गया है। यहां (पंजाब में) अवैध खनन माफिया बड़े पैमाने पर हैं। कट्टर भ्रष्टाचारी और भयंकर झूठवादी ने पंजाब को गैंगवार में धकेल दिया। उन्होंने पंजाब में उद्योग और खेती को नष्ट कर दिया है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की स्वार्थ की राजनीति से देश को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि यही लोग हैं, जो अपने वोट बैंक के लिए लगातार राम मंदिर का विरोध करते रहे। तुष्टिकरण की राजनीति के कारण इंडी गठबंधन सीएए (संशोधित नागरिकता कानून) का विरोध कर रहा है।

 ‘‘गरीब कल्याण के पीछे गुरु रविदास जी की प्रेरणा”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दशकों बाद ऐसा समय आया है कि पूर्ण बहुमत वाली केंद्र सरकार हैट्रिक लगाने जा रही है। गुरु रविदास को याद करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि गरीब कल्याण उनकी सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता है और इसके पीछे गुरु रविदास जी की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि देश ने पिछले 10 वर्षों के दौरान अभूतपूर्व विकास देखा है और इसकी सबसे बड़ी वजह है विकसित भारत का सपना। आज हर भारतीय विकसित भारत के सपने के साथ जुड़ गया है और इसलिए हर देशवासी हमें आशीर्वाद दे रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 10 साल में भारत ने जो विकास करके दिखाया है, वह अभूतपूर्व रहा है। आज जब पंजाब के लोग, दूसरे राज्यों के लोग विदेश जाते हैं तो खुद देखते हैं कि वहां भारत और भारतीयों की इज्जत कितनी बढ़ गई है।” उन्होंने कहा कि जब देश में दमदार सरकार होती है तो विदेशी सरकारें भी हमारा दम देखती हैं।

 ‘‘आदमपुर हवाई अड्डे का नाम गुरु रविदास के नाम पर  हो”

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी इच्छा है कि स्थानीय आदमपुर हवाई अड्डे का नाम गुरु रविदास के नाम पर रखा जाए। उन्होंने इसे इस चुनाव की अपनी आखिरी जनसभा बताते हुए कहा कि होशियारपुर को ‘छोटी काशी’ कहा जाता है और यह गुरु रविदास की तपोभूमि है। उन्होंने कहा, ‘‘वाराणसी से मैं सांसद हूं, और वहां गुरु रविदास का जन्म हुआ था। इसलिए होशियारपुर की इस पवित्र भूमि पर चुनाव प्रचार का समापन मेरे लिए गर्व की बात है।” कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे और सेना की कभी परवाह नहीं की तथा सरकारी खजाने को खाली कर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हर भारतीय विकसित भारत के सपने से जुड़ा हुआ है और हमें आशीर्वाद दे रहा है। बता दें कि पंजाब की 13 संसदीय सीट के लिए लोकसभा चुनाव के अंतिम और सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा।

Pm modi rally in hoshiarpur punjab

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2024 | 05:42 PM

Topics:  

  • Congress
  • Loksabha Election 2024

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.