मैं कोई भगवान नहीं…पीएम मोदी ने बताई नेता बनने की क्वालिटी, देखें Video
PM Modi Interview: एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैं भी मनुष्य हूं, देवता नहीं, गलतियां हो जाती हैं। लेकिन राजनीति में मिशन लेकर आना चाहिए, एम्बिशन लेकर नहीं आना चाहिए।
- Written By: अर्पित शुक्ला
मैं कोई भगवान नहीं...पीएम मोदी ने बताई नेता बनने की क्वालिटी, देखें Video
नवभारत डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुलकर अपने बारे में बात की है। एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैं भी मनुष्य हूं, देवता नहीं, गलतियां हो जाती हैं। लेकिन राजनीति में मिशन लेकर आना चाहिए, एम्बिशन लेकर नहीं आना चाहिए। पीएम मोदा ने यह बात Zerodha के निखिल कामथ के साथ एक पॉडकास्ट में कही।
निखिल कामथ ने इस पॉडकास्ट का दो मिनट का ट्रेलर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया है। इस ट्रेलर में प्रधानमंत्री मोदी और निखिल कामथ के बीच एक दिलचस्प बातचीत दिखाई गई है।
पीएम मोदी ने भी किया शेयर
प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस क्लिप को शेयर करते हुए लिखा, मुझे आशा है कि आप सभी इसका उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमें आपके लिए इसको बनाने में आया! वीडियो में निखिल कामथ पीएम मोदी से कहते हैं, मैं यहां आपके सामने बैठा हूं तता आपसे बात कर रहा हूं, मुझे घबराहट हो रही है। वो कहते है कि यह मेरे लिए एक मुश्किल बातचीत है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, यह मेरा पहला पॉडकास्ट है और मुझे नहीं पता कि ये आपके दर्शकों को कैसा लगेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Israel Crime: यरुशलम के एक अपार्टमेंट में 40 वर्षीय भारतीय वर्कर की हत्या, इजरायली आरोपी गिरफ्तार
PM मोदी जिम्मेदार नहीं! प्रधानमंत्री के सपोर्ट में सामने आए NEET टॉपर्स, पेपर लीक को लेकर कही बड़ी बात
पेपर लीक पर आर-पार के मूड में केंद्र सरकार! देर रात PM मोदी का ऐलान, आज कैबिनेट में पेश होगा नया मसौदा- VIDEO
Explainer: पक्ष-विपक्ष दोनों चर्चा को तैयार… फिर क्यों संसद ठप? जानें छात्रों के मुद्दे पर कहां फंस रहा पेंच
यहां देखें वीडियो
I hope you all enjoy this as much as we enjoyed creating it for you! https://t.co/xth1Vixohn — Narendra Modi (@narendramodi) January 9, 2025
राजनीति को लेकर क्या कहा?
बातचीत के दौरान कामथ ने अपना अनुभव भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ शेयर किया। वो कहते हैं कि जब मैं बड़ा हो रहा था, तो राजनीति को नकारात्मक ढंग से देखा जाता था. इस पर पीएम मोदी उसने पूछते हैं कि आप इसे कैसे देखते हैं। इसके बाद कामथ कहते हैं कि अगर आपको अपनी कही गई बातों पर विश्वास होता, तो हम ये बातचीत नहीं कर रहे होते।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें!
कामथ ने क्या कहा?
उन्होंने कहा, इस पॉडकास्ट का उद्देश्य राजनीति तथा उद्यमिता के बीच के संबंधों को समझने की कोशिश करना था। मैंने प्रधानमंत्री मोदी से दुनिया की मौजूदा स्थिति, विशेष रूप से युद्धों के बारे में कई सवाल पूछे हैं। फिलहाल, इस एपिसोड की रिलीज़ डेट का अभी ऐलान नहीं किया गया है।
