आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, किया नमन
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती पर बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। PM मोदी ने भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
- Written By: राहुल गोस्वामी
PM मोदी ने गांधी जयंती पर बापू को दी श्रद्धांजलि, पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को भी किया नमन
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती पर बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि सत्य, सद्भाव तथा समानता पर आधारित उनका जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा। इसके साथ ही PM मोदी ने भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
PM मोदी ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।”
यहां पढ़ें – कोलकाता कांड : 12 दिन बाद ही हड़ताल पर वापस जूनियर डॉक्टर्स, आज करेंगे मार्च, ममता सरकार पर यह बड़ा आरोप
सम्बंधित ख़बरें
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
समुद्र से समृद्धि तक… पीएम नरेंद्र मोदी ने बताई भारत की नई समुद्री रणनीति, नौसेना को सौंपे 3 स्वदेशी युद्धपोत
PM नरेंद्र मोदी आज देश की नौसेना को सौंपेंगे 3 खतरनाक स्वदेशी युद्धपोत, जानें क्या है खासियत
कोलकाता के रेड रोड पर पीएम मोदी का महा-योग! 35000 लोगों के साथ की योग साधना, बोले- योग सबको जोड़ता है
सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा। — Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2024
इसका बाद प्रधानमंत्री मोदी राजधानी के राजघाट स्थित बापू के समाधि स्थल भी गए और उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वहां सर्व धर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्रियों सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।
#WATCH | Delhi: PM Narendra Modi pays tributes to Mahatma Gandhi on the occasion of his birth anniversary, at Rajghat. pic.twitter.com/fKz6Pg3smt — ANI (@ANI) October 2, 2024
वहीं PM मोदी ने शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए मोदी ने कहा, ‘‘देश के जवान, किसान और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि।” प्रधानमंत्री ने शास्त्री के समाधि स्थल विजय घाट जाकर उन्हें भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
यहां पढ़ें – हरियाणा चुनाव: वोटिंग से 3 दिन पहले जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम
देश के जवान, किसान और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। — Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2024
जानकारी दें कि महात्मा गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था। उनके जन्मदिन को गांधी जयंती के साथ ही अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत से भारत को आजाद कराने की लड़ाई का नेतृत्व किया था। अहिंसक विरोध का उनका सिखाया सबक आज भी पूरी दुनिया में सम्मान के साथ याद किया जाता है।
वहीं, लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे। उनका जन्म भी दो अक्टूबर, 1904 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनकी सादगी और विनम्रता के लोग बहुत कायल थे। उन्होंने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ‘जय जवान जय किसान’ का नारा भी दिया था। (एजेंसी इनपुट के साथ)
