कोरोना जैसे हालात से निकले, इससे भी निकलेंगे...मन की बात में बोले PM मोदी, राजनीति ना करने की दी नसीहत

PM Modi ने 'मन की बात' में मिडिल ईस्ट संकट, खाड़ी देशों में भारतीयों की सुरक्षा और टी20 वर्ल्ड कप की जीत पर चर्चा की। उन्होंने मुश्किल समय में एकजुट रहने और राजनीति न करने की सलाह दी।
pm modi mann ki baat
PM मोदी (Image- Social Media)
Published on: 
Updated on: 

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मिडिल ईस्ट संकट और देश की वर्तमान स्थिति पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि भारत ने कोरोना जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना किया और इससे बाहर निकला, उसी तरह हम इस संकट से भी निकलेंगे। पीएम मोदी ने राजनीतिक दलों को नसीहत दी कि मुश्किल समय में राजनीति न करें और सभी को एकजुट होकर चुनौतियों का सामना करना चाहिए।

पड़ोसी देशों में भीषण युद्ध

पीएम मोदी ने बताया कि वर्तमान में हमारे पड़ोस में एक माह से भीषण युद्ध चल रहा है। उन्होंने कहा कि लाखों भारतीय परिवारों के सगे-संबंधी इन देशों में रहते हैं, खासतौर पर खाड़ी देशों में काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने खाड़ी देशों की सराहना करते हुए कहा कि वे एक करोड़ से ज्यादा भारतीयों को हर प्रकार की मदद प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे सतर्क रहें और अफवाहों में न आएं।

क्रिकेट और खेलों में देश की उपलब्धियां

प्रधानमंत्री ने कहा कि देशभर के क्रिकेट फैंस के लिए यह महीना उत्साह और जोश से भरा रहा है। जब भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत दर्ज की, तो देश में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने इस शानदार सफलता पर देशवासियों को गर्व महसूस करने की बात कही।

साथ ही पीएम मोदी ने अस्मिता एथलेटिक्स लीग का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि 8 मार्च, महिला दिवस के अवसर पर इस लीग में कई खेलों का आयोजन हुआ और इसमें करीब दो लाख बेटियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि भारत की नारीशक्ति देश में हो रहे खेलों के बदलाव में अहम भूमिका निभा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com