कलबुर्गी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साधा है। कर्नाटक (Karnataka) के कलबुर्गी (Kalaburagi) में गुरुवार काे चुनावी सभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि, “प्रधानमंत्री मोदी ‘जहरीले सांप’ की तरह है, आप सोचेंगे कि यह जहर है या नहीं, लेकिन यदि आप इसे चखेंगे, तो आपकी मौत हो जाएगी।”
हालांकि, खड़गे ने अपने बयान पर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि, “यह पीएम मोदी के लिए नहीं था, मेरा मतलब था कि बीजेपी की विचारधारा ‘सांप की तरह’ है। मैंने पीएम मोदी के लिए व्यक्तिगत रूप से यह कभी नहीं कहा, मैंने जो कहा था कि उनकी विचारधारा सांप की तरह है और यदि आप इसे छूने की कोशिश करते हैं, तो आपकी मृत्यु निश्चित है।”
It wasn’t meant for PM Modi, what I meant was BJP’s ideology is ‘like a snake’. I never said this personally for PM Modi, what I said was their ideology is like a snake and if you try to touch it, your death is certain: Congress chief Mallikarjun Kharge clarifies over his earlier… https://t.co/qBO2S0TSz5 pic.twitter.com/d32oN97zCe — ANI (@ANI) April 27, 2023
मोदी के खिलाफ बयान को लेकर भाजपा ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर पलटवार किया और कांग्रेस को देश से माफी मांगने को कहा है। केंद्रीय मंत्री अरुराग ठाकुर ने कहा, “कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी अध्यक्ष बनाया लेकिन कोई भी उन्हें ऐसा नहीं मानता, इसलिए उन्होंने ऐसा बयान देने के बारे में सोचा जो सोनिया गांधी द्वारा दिए गए बयान से भी बदतर है…” उन्होंने कहा, “कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।”
#WATCH | "Congress made Mallikarjun Kharge the party president but nobody considers him that, so he thought of giving a statement which is worse than that given by Sonia Gandhi…": Union minister Anurag Thakur slams Congress chief Mallikarjun Kharge over his remark on PM Modi pic.twitter.com/UlNwtOpSdW — ANI (@ANI) April 27, 2023
ठाकुर ने आगे कहा, “बार-बार चुनावों में हार और कांग्रेस की बौखलाहट ये कहीं न कहीं कांग्रेस की मजबूरी बन जाती है मोदी जी को अपमानित करने की, गालियां निकालने की। सोनिया गांधी से लेकर उनके अब तक के अध्यक्ष कभी मोदी जी को मौत का सौदागर कहते हैं, कभी बिच्छू कहते हैं, कोई सांप कहता है….कांग्रेस को देश से माफी मांगनी होगी नहीं तो कर्नाटक की जनता इनकी ज़मानत ज़ब्त कराकर इनको मुंह तोड़ जवाब देगी।”
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “खड़गे जैसे अनुभवी व्यक्ति ने जो आज शब्द कहा और वे जिस पार्टी से आते हैं उस पार्टी की नेत्री (सोनिया गांधी) कभी प्रधानमंत्री को मौत का सौदागर कहती थीं। इस प्रकार के शब्द प्रजातंत्र में ग्रहणीय नहीं है। हमें लगता है कि खड़गे की कुछ मजबूरी रही होगी उन्होंने अपने आकाओं को संतुष्ट करने के लिए इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग किया है।”
#WATCH | Bengaluru: "Kharge ji used such words to appease his political masters…": Union Education Minister Dharmendra Pradhan slams Congress chief Mallikarjun Kharge on his comment on PM Modi.#KarnatakaElection2023 pic.twitter.com/23I0M5L5DO — ANI (@ANI) April 27, 2023
बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा, “मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अध्यक्ष हैं। वह दुनिया को क्या बताना चाहते है? पीएम नरेंद्र मोदी हमारे देश के पीएम हैं और पूरी दुनिया उनका सम्मान करती है और पीएम के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना दिखाता है कि कांग्रेस किस स्तर तक गिर गई है। हम चाहते हैं कि वह (खड़गे) देश से माफी मांगे।”
वहीं, “कर्नाटक के मुख्मंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, “खड़गे के मन में जहर है। वे प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं। इस तरह की सोच हताशा के कारण आती है क्योंकि वे उनसे राजनीतिक रूप से लड़ने में असमर्थ हैं और वे देख रहे हैं कि उनका जहाज डूब रहा है।”