Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तीन देशों की यात्रा के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, ब्राजील में जी-20 समिट में करेंगे शिरकत, जिनपिंग से भी होगी मुलाकात!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन देशों की यात्रा पर रवाना हो गए। इस यात्रा में वे सबसे पहले नाइजीरिया के अफ्रीकी देश अबुजा जाएंगे। वहां वे कई द्विपक्षीय वार्ताओं में भी हिस्सा लेंगे।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Nov 16, 2024 | 03:57 PM

नाइजीरिया के लिए रवाना होते हुए पीएम मोदी (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन देशों की यात्रा पर रवाना हो गए। इस यात्रा में वे सबसे पहले नाइजीरिया के अफ्रीकी देश अबुजा जाएंगे। वहां वे कई द्विपक्षीय वार्ताओं में भी हिस्सा लेंगे। फिर वहां से वे जी-20 देशों के सम्मेलन में हिस्सा लेने ब्राजील जाएंगे।

जी-20 सम्मेलन में उनकी मुलाकात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी हो सकती है। हाल ही में रूस में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी। इस दौरान वे दुनिया के कई अन्य देशों के शासनाध्यक्षों से भी मिल सकते हैं। ब्राजील दौरे के बाद पीएम गुयाना के लिए रवाना होंगे।

जी-20 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार तीन देशों की यात्रा के दौरान पीएम मोदी का मुख्य कार्यक्रम 18-19 नवंबर को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेना होगा। भारत, जी-20 के मौजूदा अध्यक्ष ब्राजील और अगले साल के शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करने वाले दक्षिण अफ्रीका के साथ जी-20 त्रिगुट का हिस्सा है। बयान में कहा गया है कि ब्राजील से पहले पीएम मोदी 16 और 17 नवंबर को नाइजीरिया के दौरे पर रहेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

‘जो मुझे छेड़ता है…उसे मैं नहीं छोड़ती’, ED एक्शन के बाद ममता ने दिखाया रौद्र रूप, मोदी और शाह को ललकारा

मोदी सरकार ने नेहरू को बनाया आसान बलि का बकरा…थरूर बोले- पहले PM भारतीय लोकतंत्र के शिल्पकार

सोमनाथ मंदिर के जरिये इतिहास बनाम आस्था की बहस, पूर्व पीएम नेहरू के 17 पत्र पर छिड़ा विवाद- VIDEO

‘धुरंधर’ पर खाड़ी देशों के बैन को हटाने की अपील, IMPPA ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

पीएम नरेन्द्र मोदी से संबंधित अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस अफ्रीकी देश में पिछले 17 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा होगा। नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के निमंत्रण पर पीएम मोदी नाइजीरिया जा रहे हैं। इस दौरे पर भारत और नाइजीरिया के बीच रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करने के अलावा, पीएम मोदी द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए आगे के रास्तों पर चर्चा करेंगे। इस दो दिवसीय दौरे में वह भारतीय समुदाय की एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

19 से 21 नवंबर तक रहेगा गुयाना दौरा

भारत और नाइजीरिया 2007 से ही रणनीतिक साझेदार हैं, जिनके बीच आर्थिक, ऊर्जा और रक्षा सहयोग बढ़ रहा है। करीब 200 भारतीय कंपनियों ने नाइजीरिया में 27 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया है।इसी तरह प्रधानमंत्री मोदी 19 से 21 नवंबर तक गुयाना की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 1968 के बाद यहां की यह पहली यात्रा होगी। यह दौरा राष्ट्रपति मोहम्मद इरफ़ान अली के निमंत्रण पर हो रहा है। इस यात्रा पर मोदी अली के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे।

ऐसा रहेगा गुयाना का कार्यक्रम

इसके अलावा वह गुयाना के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे और संसद और प्रवासी भारतीयों की एक सभा को भी संबोधित करेंगे। गुयाना में रहते हुए मोदी जॉर्जटाउन में दूसरे कैरिकॉम-भारत शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे और इस क्षेत्र के साथ भारत के संबंधों को बढ़ाने के लिए कैरिकॉम के सदस्य देशों के नेताओं के साथ बैठकें करेंगे।

बता दें कि 2023 में गुयाना के राष्ट्रपति अली मध्य प्रदेश में प्रवासी भारतीय दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में भारत आए थे और उन्हें प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित किया गया था। बड़ी बात यह है कि गुयाना में करीब 40 फीसदी आबादी भारतीयों की है। औपनिवेशिक काल में भारत और गुयाना दोनों ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा थे।

Pm modi left for a three nation tour will attend g 20 summit in brazil also meet xi jinping

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 16, 2024 | 03:57 PM

Topics:  

  • Brazil
  • G-20 Summit
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.