-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Leaves On Biggest Diplomatic Visit Know His Agenda
सबसे बड़े डिप्लोमैटिक दौरे पर रवाना होंगे पीएम, जानिए क्या है मोदी का मकसद?
- Written By: अभिषेक सिंह
पीएम मोदी बुधवार को पांच देशों के आठ दिवसीय डिप्लोमैटिक दौरे पर रवाना हो रहे हैं। पिछले दस सालों में पीएम मोदी का यह सबसे लंबा राजनयिक दौरा होने जा रहा है।

पीएम नरेन्द्र मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पांच देशों के आठ दिवसीय राजनयिक दौरे पर रवाना हो रहे हैं। पीएम मोदी का यह दौरा 2 जुलाई से 9 जुलाई तक चलेगा। पिछले दस सालों में पीएम मोदी का यह सबसे लंबा राजनयिक दौरा होने जा रहा है। जिसकी शुरुआत घाना से होगी, जिसमें दक्षिण अमेरिकी, कैरेबियाई और अफ्रीकी देशों पर फोकस रहेगा।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, घाना के बाद प्रधानमंत्री मोदी कैरेबियाई देश त्रिनिदाद और टोबैगो जाएंगे और वहां से अर्जेंटीना जाएंगे। अर्जेंटीना के बाद नरेंद्र मोदी ब्राजील जाएंगे, जहां वे 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस यात्रा का आखिरी पड़ाव नामीबिया होगा।
घाना में क्या करेंगे पीएम?
प्रधानमंत्री बनने के बाद 10 साल में यह पहला मौका होगा जब नरेंद्र मोदी घाना जा रहे हैं। इससे भी बड़ी बात यह है कि पिछले 30 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला घाना दौरा होगा। यहां पीएम मोदी वैक्सीन हब का दौरा करेंगे। इसके बाद वे घाना की संसद को संबोधित करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
कल खुलेगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का राज! 14 घंटे की कस्टडी में पुलिस आरोपियों से उगलवाएगी पूरा सच
सिर्फ चिट्ठियां नहीं, नोट छाप रहा इंडिया पोस्ट! पहली बार 4,000 करोड़ से अधिक हुई कमाई, गदगद हुए सिंधिया
भारत को मिले वीटो पावर…पोलैंड के इस बड़े बयान से UN में मची खलबली, चीन की छाती पर सांप लोटना तय
बांकीपुर में JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, भड़के तेज प्रताप यादव; बोले- यह सरकार की साजिश
त्रिनिदाद और टोबैगो क्यों अहम?
पीएम मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा पर विशेष आमंत्रण पर जा रहे हैं। पिछले 25 सालों में यह पहला मौका होगा जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री यहां का दौरा कर रहा है। उम्मीद है कि यहां भी वह संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।
अर्जेंटीना में कई मुद्दों पर बात
पीएम मोदी अपने कूटनीतिक दौरे के तीसरे देश अर्जेंटीना की यात्रा करेंगे। यहां भी वह अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के आमंत्रण पर जा रहे हैं। इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लेंगे। दोनों के बीच रक्षा, कृषि, खनन, तेल और गैस, व्यापार और निवेश पर बातचीत होगी।
ब्राजील- ब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
अर्जेंटीना के बाद पीएम मोदी ब्रिक्स 2025 सम्मेलन में हिस्सा लेने ब्राजील जाएंगे। यह पीएम मोदी की ब्राजील की चौथी यात्रा होगी। इस दौरान पीएम मोदी आतंकवाद को लेकर अपनी चिंता जाहिर करेंगे। वह पाकिस्तान प्रायोजित पहलगाम हमले के बारे में भी बात करेंगे, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।
सबसे महत्वपूर्ण है नामीबिया दौरा
पीएम मोदी की इस विदेश यात्रा के अंतिम चरण में नामीबिया पहुंचेंगे। 27 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली नामीबिया यात्रा भी होगी। यहीं पीएम मोदी राष्ट्रपति से मिलेंगे और नामीबिया की संसद को संबोधित करेंगे।
इजरायल 60 दिन के सीजफायर को तैयार, ट्रंप बोले- हमास को भी दी गई चेतावनी
इस यात्रा का मुख्य फोकस नामीबिया में भारत के यूपीआई को लागू करने के लिए एक समझौता होगा। यह निर्णय भारत की डिजिटल भुगतान पहल का हिस्सा है। यूपीआई पहले से ही भूटान, मॉरीशस, नेपाल, सिंगापुर, श्रीलंका, फ्रांस और यूएई में सक्रिय है।
Pm modi leaves on biggest diplomatic visit know his agenda
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMसागर में कट्टे के साथ घूम रहा था युवक, मकरोनिया पुलिस ने दबोचा; बड़ी वारदात की आशंका टली
Jul 14, 2026 | 10:57 PMदूल्हा कार नहीं, बैलगाड़ी पर पहुंचा बारात लेकर, दहेज के खिलाफ दिया अनोखा संदेश
Jul 14, 2026 | 10:56 PMX पर अब नहीं बनेगा कमेंट सेक्शन जंग का मैदान, एलन मस्क का बड़ा अपडेट, दोस्तों के रिप्लाई दिखेंगे सबसे पहले
Jul 14, 2026 | 10:54 PMअयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PMVastu Tips: नौकरी में बार-बार आ रही रुकावट? तकिए के नीचे रखी एक छोटी-सी चीज बदल सकती है आपकी किस्मत
Jul 14, 2026 | 10:51 PMपरदादी संग बच्चे का प्यारा वीडियो जीत रहा दिल, दोनों की मजेदार बातचीत पर लोगों की छूटी हंसी
Jul 14, 2026 | 10:44 PMवीडियो गैलरी

आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM
प्रसव के बाद 18 महिलाओं की मौत! क्या अस्पताल की लापरवाही छिपा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:27 PM














