Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आजमगढ़ में PM मोदी ने की सौगातों की बरसात, बोले- ‘अनंतकाल तक विकास का गढ़ बना रहेगा…’

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Mar 10, 2024 | 05:06 PM

पीएम नरेंद्र मोदी ( फाइल फोटो )

Follow Us
Close
Follow Us:

आजमगढ़: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को पूर्ववर्ती विपक्षी दलों की सरकारों पर प्रहार करते हुए कहा, ‘‘आज विकास की मेरी अनंत यात्रा का अभियान है और मैं 2047 तक भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने के लिए दौड़ रहा हूं तथा देश को तेज गति से दौड़ा रहा हूं।”  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रविवार को आजमगढ़ जिले के मंदूरी हवाई अड्डा परिसर में 34,700 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद यहां आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे थे।   

आजमगढ़ अब ‘आजन्‍मगढ़’

मोदी ने कहा, ”आज मैं एक गारंटी देता हूं, यह कल का आजमगढ़ अब ‘आजन्‍मगढ़’ है, यह आजन्‍म गढ़ विकास का गढ़ रहेगा…आजन्‍म रहेगा, अनंतकाल तक विकास का गढ़ बना रहेगा, यह मोदी की गारंटी है।”   मोदी ने अपने संबोधन में पिछली सरकारों पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा, ”पहले की सरकारों में बैठे लोग जनता की आंख में धूल झोंकने के लिए योजनाएं घोषित कर देते थे। कभी-कभी तो इनकी हिम्मत इतनी होती थी कि संसद में बैठकर रेलवे की नई-नई योजनाएं घोषित कर देते थे। बाद में कोई पूछने वाला नहीं। मैंने समीक्षा की तो पता चला कि 30-35 साल पहले घोषणाएं हुईं थीं। कभी चुनाव से पहले पत्थर गाड़ देते और फिर खो जाते। पत्थर भी खो जाते और नेता भी खो जाते।”

 देश को तेज गति से दौड़ा रहा हूं

उन्होंने कहा, ”2019 में मैं कोई भी योजना घोषित करता और शिलान्यास करता तो पहली सुर्खी यही बनती कि यह तो चुनाव है इसलिए हो रहा है। आज देश देख रहा है कि मोदी दूसरी मिट्टी का इंसान है।” प्रधानमंत्री ने कहा, ”2019 में जो शिलान्यास किये गये वो चुनाव के लिए नहीं किए और उनका उद्घाटन हो चुका है। आज विकास की मेरी अनंत यात्रा का अभियान है। 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लिए दौड़ रहा हूं और देश को तेज गति से दौड़ा रहा हूं।”   

पूरी हो रही हर गारंटी

प्रधानमंत्री ने भाजपा की ‘‘डबल इंजन” की सरकारों द्वारा किये गये विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा, ‘‘अयोध्या में भव्‍य श्रीराम मंदिर का जो इंतजार था, वह भी पूरा हो गया। अयोध्या, बनारस, मथुरा और कुशीनगर के विकास से प्रदेश में पर्यटन तेजी से बढ़ा है और उसका लाभ पूरे राज्‍य को मिल रहा है। यही गारंटी 10 साल पहले मोदी ने दी थी और आज आपके आशीर्वाद से वह गारंटी पूरी हो रही है।”

सपा पर साधा निशाना 

मोदी ने विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) का नाम लिए बिना पूर्ववर्ती विपक्षी सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे-जैसे विकास की बुलंदियों को छू रहा है, ‘तुष्टीकरण का जहर’ भी कमजोर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में आजमगढ़ की जनता ने भी दिखा दिया कि परिवार के लोग जहां अपना गढ़ समझते थे, दिनेश (दिनेश लाल यादव निरहुआ-भाजपा सांसद) जैसा एक नौजवान उसे ढहा देता है।  प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इसलिए परिवारवादी लोग इतने बौखलाए हुए हैं कि आए दिन मोदी को लगातार गाली दे रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि मोदी का अपना परिवार नहीं है। ये लोग भूल जाते हैं कि देश की 140 करोड़ जनता मोदी का परिवार है।”

मोदी का परिवार

मोदी ने कहा कि इसलिए आज हिंदुस्तान के हर कोने से हर कोई कह रहा है- ”मैं हूं” और भीड़ से लोगों की प्रतिक्रिया आई – ‘‘मोदी का परिवार।”  विपक्ष पर हमला करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘’आपका यह प्यार और आजमगढ़ का यह विकास जातिवाद, परिवारवाद और वोट बैंक के भरोसे बैठे ‘इंडी’ गठबंधन (विपक्षी दलों के समूह) की नींद उड़ा रहा है।” उन्होंने कहा कि पूर्वांचल ने दशकों तक जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति देखी है और पिछले 10 वर्षों में यह क्षेत्र विकास की राजनीति भी देख रहा है।  

Pm modi inaugurated and laid the foundation stone of 782 development projects in azamgarh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 10, 2024 | 05:06 PM

Topics:  

  • Azamgarh
  • Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

Navi Mumbai International Airport: पीएम मोदी 8 अक्टूबर को करेंगे उद्घाटन, जानें कब शुरू होगी उड़ानें

2

PM Modi ने लॉन्च की 60,000 करोड़ की ‘PM सेतु योजना’, ITI संस्थान अब सीधे उद्योगों से जुड़ेंगे

3

‘भारत शांति के साथ…’, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, ट्रंप के गाजा प्लान पर खुला समर्थन

4

‘मोदी आधुनिक रावण, उनकी लंका जल्दी जलेगी’, कांग्रेस नेता के बयान पर भड़की BJP, राहुल नफरत के भाईजान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.