PM मोदी ने की इंदिरा गांधी की बराबरी, तोड़ा मनमोहन सिंह का रिकॉर्ड, लगातार 11वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा
अपने तीसरे कार्यकाल के पहले संबोधन के साथ ही पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का लगातार 10 बार भाषण देने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इस मामले में मोदी पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
- Written By: किर्तेश ढोबले
PM मोदी ने लगातार 11वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा (सौ.सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार 11वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके साथ ही उन्होंने नया रिकॉर्ड बना लिया है। लाल किले पर लगातार 11वीं बार तिरंगा फहराकर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांंधी की बराबरी कर ली है, साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पीछे छोड़ दिया है। मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 के दौरान लाल किले की प्राचीर से 10 बार तिरंगा फहराया था।
वहीं, स्वतंत्रता दिवस पर, अपने तीसरे कार्यकाल के पहले संबोधन के साथ ही पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का लगातार 10 बार भाषण देने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इस मामले में मोदी पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। नेहरू को यह सम्मान 17 बार और इंदिरा को 16 बार मिला था।
Live: PM Narendra Modi hoists Tiranga at Red Fort on 78th Independence Day Read @ANI Story | https://t.co/Nhk6ayCn0d#PMModiAtRedFort #Tiranga #IndependenceDay2024 pic.twitter.com/bfSsXMtlLy — ANI Digital (@ani_digital) August 15, 2024
सम्बंधित ख़बरें
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
Netanyahu Gaza Control: नेतन्याहू गाजा में 70% सैन्य नियंत्रण का आदेश दिया, भारत को बताया सबसे बड़ा समर्थक
महाराष्ट्र महायुति में घमासान के बीच अचानक दिल्ली पहुंचे CM फडणवीस, PM मोदी से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात
ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की देशवासियों को बधाई, दिया त्याग, बलिदान और भाईचारे का संदेश
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराने से पहले राजघाट जा कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। लाल किला पहुंचने पर प्रधानमंत्री का स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने किया। रक्षा सचिव अरमाने ने दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार का प्रधानमंत्री से परिचय कराया।
इसके बाद दिल्ली क्षेत्र के जीओसी मोदी को सलामी मंच पर ले गए, जहां संयुक्त अंतर-सेवा और दिल्ली पुलिस गार्ड ने प्रधानमंत्री को सामान्य सलामी दी। इसके बाद प्रधानमंत्री ने सलामी गारद का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री के लिए सलामी गारद दल में थलसेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस से एक-एक अधिकारी और 24 कर्मी शामिल थे। इस वर्ष भारतीय नौसेना समन्वयकारी सेना है।
यह भी पढे़ं:- 78वां स्वतंत्रता दिवस पर बोले PM मोदी- देश में हो एक सेकुलर सिविल कोड
सलामी गारद की कमान कमांडर अरुण कुमार मेहता ने संभाली। प्रधानमंत्री के गार्ड में सेना की टुकड़ी की कमान मेजर अर्जुन सिंह ने संभाली। नौसेना की टुकड़ी की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर गुलिया भावेश एनके और वायु सेना की टुकड़ी की कमान स्क्वाड्रन लीडर अक्षरा उनियाल ने संभाली। दिल्ली पुलिस की टुकड़ी की कमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अनुराग द्विवेदी ने संभाली।
सलामी गारद का निरीक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर की ओर बढ़े, जहां उनका स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने किया। दिल्ली क्षेत्र के जीओसी प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्राचीर पर मंच तक लेकर गए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
