महिला आरक्षण पर PM मोदी की दो टूक, विरोध करने वालों को महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी', विपक्ष पर जोरदार हमला

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर कहा कि जिन लोगों को इसमें राजनीति की बू आ रही है, मैं चाहूंगा कि वे खुद के पिछले 30 सालों के परिणामों को देख लें।
Pm Narendra Modi Appeal To Parliamentry Members
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, (सोर्स- संसद टीवी)
Published on
Updated on

PM Narendra Modi In Lok Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर कहा कि हमारे देश में जब से महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद जब-जब चुनाव आया है, महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिसने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है। 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ, ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि तब सबने सर्वसम्मति से इसे पारित किया तो यह विषय ही नहीं रहा।

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में आगे कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक पर आज सुबह चर्चा शुरू हुई...राष्ट्र के जीवन में कुछ जरूरी पल आते हैं। ऐसे समय में, समाज की सोच और नेतृत्व की क्षमता उस पल को पकड़ लेती है और उसे देश की अमानत बना देती है, एक मजबूत धरोहर तैयार कर देती है। भारत के संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में, ये वैसे ही पल हैं।

पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर कहा कि जिन लोगों को इसमें राजनीति की बू आ रही है, मैं चाहूंगा कि वे खुद के पिछले 30 सालों के परिणामों को देख लें... मैं समझता हूं कि इसे राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर कहा कि आज से 25-30 साल पहले जिसने भी इसका विरोध किया, वह विरोध राजनीतिक सतह से नीचे नहीं गया लेकिन आज ऐसा समझने की गलती न करें। पिछले 25-30 सालों में जमीनी स्तर, पंचायती चुनाव व्यवस्था में जीतकर आई बहनों में एक राजनीतिक चेतना है, वे जमीनी स्तर पर ओपिनियन मेकर हैं। आज वे वोकल हैं... वे कहती हैं कि अब हमें निर्णय प्रक्रिया में जोड़ो और निर्णय प्रक्रियाएं विधानसभाएं और संसद में होती हैं।

'33% बहनों को यहां आने दीजिए'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि मुलायम सिंह जी थे तब से एक विषय चला आ रहा है, उनके परिवार वाले भी वह विषय चला रहे हैं। आप देश की महिलाओं पर भरोसा करें, एक बार 33% बहनों को यहां आने दें, आकर उन्हें निर्णय करने दें कि किस वर्ग को देना है, किस वर्ग को नहीं, हम उनके सामर्थ्य पर आशंका क्यों जताते हैं? उन्हें आने तो दीजिए।

परिसीमन संविधान के खिलाफ- कांग्रेस

परिसीमन पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि यह बिल पूरी तरह से देश, संविधान और संघीय ढांचे के खिलाफ है। देश को तोड़ने के लिए ये बिल लेकर आए हैं। ये बिल दक्षिण भारत, नॉर्थ ईस्ट, बंगाल और ओडिशा की आवाज बंद करने के लिए लेकर आए हैं। महिला आरक्षण बिल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार महिला आरक्षण के साथ थी। 2023 में हमने बिल का समर्थन किया। अब ये उसमें छेड़छाड़ कर रहे हैं। महिलाओं के पीछे छिपने की इनकी (BJP) आदत छूट नहीं रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com