पीएम मोदी ने दिखाई पहली नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी, गुजरात को दी कई परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भुज से अहमदाबाद तक देश की पहली नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाई। उदघाटन से ठीक पहले वंदे मेट्रो का नाम बदलकर नमो भारत रैपिड रेल रखा गया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
वंदे मेट्रो ट्रेन में सफर करते हुए पीेएम मोदी (सोर्स-सोशल मीडिया)
गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भुज से अहमदाबाद तक देश की पहली नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाई। उदघाटन से ठीक पहले वंदे मेट्रो का नाम बदलकर नमो भारत रैपिड रेल रखा गया है। पीएम मोदी ने आज कई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई। सोमवार को नागपुर से सिकंदराबाद, कोल्हापुर से पुणे, आगरा कैंट से बनारस, दुर्ग से विशाखापत्तनम, पुणे से हुबली और वाराणसी से दिल्ली तक 20 कोच वाली पहली वंदे भारत ट्रेनों का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान पीएम मोदी ने यहां लोगों को संबोधित भी किया। पीएम मोदी ने कहा, ‘हर कोई गणेश उत्सव मना रहा है। आज मिलाद उन-नबी भी मनाया जा रहा है। देशभर में कई त्योहार मनाए जा रहे हैं। जश्न के इस दौर में विकास का जश्न भी चल रहा है। आज यहां 8,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। आज नमो भारत रैपिड रेल का भी उद्घाटन किया गया है।’
यह भी पढ़ें:- PM Modi Gujarat Visit: स्वयं बिजली पैदा करने में सक्षम…‘सूर्य घर’ योजना के लाभार्थियों से बातचीत में बोले प्रधानमंत्री
सम्बंधित ख़बरें
सुपरस्टार से सीएम की कुर्सी तक… तमिलनाडु के CM ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई
कांग्रेस की अंदरूनी दंगल से मचा हड़कंप! आपस में भिड़े शशि थरूर और पवन खेड़ा, पीएम मोदी की तारीफ पर उठे सवाल
PM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
तमिलनाडु में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत; PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया गहरा दुख, जांच कमेटी गठित
इसके साथ ही पीएम मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद मेट्रो रेल एक्सटेंशन के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। मेट्रो रेल नेटवर्क के दूसरे चरण को गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (जीएमआरसी) ने गुजरात सरकार और केंद्र सरकार के सहयोग से विकसित किया है। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ सेक्शन 1 मेट्रो स्टेशन से गिफ्ट सिटी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी की।
#WATCH | Gujarat: Prime Minister Narendra Modi flags off India’s first Vande Metro from Bhuj to Ahmedabad and several Vande Bharat trains including on routes, Nagpur to Secunderabad, Kolhapur to Pune, Agra Cantt to Banaras, Durg to Visakhapatnam, Pune to Hubballi, and the first… pic.twitter.com/UelgjFVeEK — ANI (@ANI) September 16, 2024
रेल मंत्रालय ने बदला नाम
रेल मंत्रालय ने सोमवार को उद्घाटन से कुछ देर पहले ही‘भुज-अहमदाबाद वंदे मेट्रो’ का नाम बदलकर ‘नमो भारत रैपिड’ रेल कर दिया था। यह भुज से अहमदाबाद तक 359 किलोमीटर की दूरी 5:45 घंटे में तय करेगी। इस दौरान ट्रेन नौ स्टेशनों पर रुकेगी। आम लोगों के लिए यह सेवा 17 सितंबर को अहमदाबाद से शुरू होगी। कुल यात्रा का किराया 455 रुपये होगा। इस ट्रेन में 12 कोच हैं और 1,150 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। रैपिड रेल में कई नई सुविधाएं हैं।
यह भी पढ़ें:- किश्तवाड़ में अमित शाह की दहाड़; आतंकवाद पर प्रहार, कांग्रेस-एनसी पर भी हमला जोरदार
प्रधानमंत्री मोदी ने यहां अहमदाबाद में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें समाखियाली-गांधीधाम और गांधीधाम-आदिपुर रेलवे लाइनों को चौगुना करना, एएमसी, अहमदाबाद में सड़कों का विकास शामिल है। इसके अलावा हाथीजन, रामोल और पंजरपोल जंक्शन पर फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण भी शामिल है। साथ ही पीएम ने कच्छ लिग्नाइट थर्मल पावर स्टेशन का भी उद्घाटन किया।
