Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विशाखापत्तनम में 3 लाख लोगों के साथ पीएम मोदी ने किया योग, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में आंध्र प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग दिवस के अवसर पर विशाखापत्तनम में 3 लाख लोगों के साथ योग करेंगे। उनके साथ आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू व डिप्टी सीएम पवन कल्याण भी रहेंगे।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Jun 21, 2025 | 07:51 AM

नरेंद्र मोदी(फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

विशाखापत्तनम/ नई दिल्लीः पूरी दुनिया में 11वां विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम के बीच पर 3 लाख लोगों के साथ योग किया। इस मौके पर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, डिप्टी सीएम पवन कल्याण के साथ ही 40 देशों के राजनयिकों ने भी योग किया।

इस बार योग की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ है। वहीं आंध्र प्रदेश सरकार ने भी योग आंध्र अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य 10 लाख लोगों को रोजाना योग करने वाली कम्युनिटी से जोड़ना है।

2 करोड़ लोग करेंगे एक साथ योग

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब में चुनावी टिकट पहले ही बिक गए…राहुल गांधी को भनक तक नहीं लगी, नवजोत कौर का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप

मुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, भारत-फ्रांस के बीच हो सकते हैं कौन-कौन से रक्षा सौदे?

दिल्ली से दुनिया तक गूंजा AI का बिगुल, PM मोदी ने किया India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन

‘शानदार है आंध्र का डिजिटल मॉडल’, सीएम नायडू से मिले बिल गेट्स; रीयल टाइम गवर्नेंस की तकनीक को देख हुए हैरान

योग दिवस के असवर पर देशभर में 1 लाख से ज्यादा स्थानों पर सामुहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ये सभी सामुहिक योग कार्यक्रम ‘योग संगम’ के तहत किए जा रहे हैं। इसमें कम से कम 2 करोड़ लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसी के साथ आंध्र प्रदेश सरकार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। प्रोग्राम में 50 लाख से ज्यादा योग प्रमाणपत्र भी बांटे जाएंगे। इंडियन काउंसिल फॉर कल्चर रिलेशन्स के मुताबिक, 191 देशों में 1,300 जगहों पर 2,000 से ज्यादा योग कार्यक्रम आयोजित होंगे।

#WATCH | Visakhapatnam, Andhra Pradesh | #InternationalDayofYoga2025 | PM Narendra Modi says, “I extend my greetings to the people from across the world on this occasion of International Yoga Day. Today, the entire world is performing Yoga. Yoga simply means to add, and it is an… pic.twitter.com/FrqMQ6tcvw — ANI (@ANI) June 21, 2025

वहीं राजधानी दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर और भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने भी योग दिवस पर योग किया। विदेश मंत्री के साथ कई देशों के राजनयिकों ने योग किया।

योग स्वयं के प्रति जागरुक होने का माध्यमः जेपी नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि हम योग दिवस के 11वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। इन 10 वर्षों में न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में लोग योग के बारे में अधिक जागरूक हुए हैं। हमने यह भी देखा है कि योग ने लोगों को स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और चेतना में कैसे मदद की है। योग केवल एक और पीआरटी या शारीरिक व्यायाम नहीं है। यह एक मानसिक व्यायाम है। यह स्वयं के प्रति जागरूक होने का एक माध्यम है।

Pm modi did yoga in visakhapatnam on yoga day

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2025 | 07:14 AM

Topics:  

  • Andhra Pradesh
  • Narendra Modi
  • Yoga Day

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.