दीपिका पादुकोण से दिव्यांका त्रिपाठी तक इन सितारों की दिवाली होगी खास, नन्हे मेहमानों के साथ मनाएंगे त्योहार

Bollywood Celebs Diwali 2026: बॉलीवुड और टीवी स्टार्स के लिए साल 2026 की दिवाली बेहद खास होने वाली है। दीपिका पादुकोण, से लेकर संभावना सेठ समेत अपने नन्हे मेहमानों के साथ पहली दिवाली मनाएंगे।
Bollywood Celebs Diwali 2026
दीपिका पादुकोण से दिव्यांका त्रिपाठी तक इन सितारों की दिवाली होगी खास(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on: 
Bollywood Celebs Diwali 2026
दीपिका और रणवीर के लिए इस साल की दिवाली बेहद खास है। दोनों अपनी बेटियों दुआ और देवी के साथ दिवाली मनाएंगे। घर में आई नन्ही देवी के साथ यह उनकी पहली दिवाली होगी।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Celebs Diwali 2026
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की फैमिली में इस साल एक और नन्हे मेहमान का वेलकम हुआ है। अपने बड़े बेटे वायु और छोटे बेटे के साथ यह कपल दिवाली की खुशियां मनाएगा।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Celebs Diwali 2026
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के लिए भी 2026 की दिवाली यादगार रहने वाली है। बेटी के माता-पिता बनने के बाद दोनों पहली बार उसके साथ रोशनी का त्योहार सेलिब्रेट करेंगे।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Celebs Diwali 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के लिए भी यह दिवाली बेहद खास होगी। बेटे के जन्म के बाद करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा पहली बार अपने नन्हे राजकुमार के साथ दिवाली मनाएंगे।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Celebs Diwali 2026
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर इस साल जुड़वां बच्चों की किलकारियां गूंजी हैं। दोनों अपने नन्हे बेटों के साथ पहली बार दिवाली का त्योहार मनाएंगे। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Celebs Diwali 2026
'कबूल है' फेम सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी की बेटी सहर भी इस साल पहली दिवाली मनाएगी। बेटी के आने के बाद कपल के लिए त्योहार की खुशियां और भी खास हो गई हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Celebs Diwali 2026
टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा के घर भी इस साल बेटी आई है। नन्ही परी के साथ दोनों पहली बार दिवाली की रौनक और त्योहार की खुशियां साझा करेंगे।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Celebs Diwali 2026
संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी के लिए यह दिवाली बेहद खास है। लंबे इंतजार और मुश्किलों के बाद सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने इस कपल के लिए बेटे और बेटी के साथ पहली दिवाली बेहद भावुक और यादगार होगी।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.