-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- India And Canada Agree To Restore High Commissioners After 9 Months
भारत-कनाडा के रिश्तों में सुधार, 9 महीने बाद इस बात को लेकर हुए सहमत
- Written By: अक्षय साहू
भारत और कनाडा ने राजनयिक संबंध सुधारते हुए उच्चायुक्तों की बहाली पर सहमति जताई है। प्रधानमंत्री मोदी और मार्क कार्नी की सकारात्मक बैठक में व्यापार, संपर्क और सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

भारत-कनाडा के रिश्तों में सुधार (फोटो- सोशल मीडिया)
कनानास्किस: भारत और कनाडा के रिश्ते पिछले कुछ समय से सही नहीं चल रहे थे। लेकिन अब दोनों के रिश्तों में सुधार के संकेत नजर आ रहे हैं। भारत और कनाडा ने जल्द ही एक-दूसरे की राजधानियों में उच्चायुक्तों को बहाल करने पर सहमति जताई है। यह जानकारी विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी ने यहां कनानास्किस में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान सकारात्मक और रचनात्मक बैठक की। मिसरी ने इसे लेकर बयान जारी करते हुए कहा कि बैठक में साझा मूल्यों, लोकतंत्र व कानून के शासन, दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क और कई अन्य समानताओं पर आधारित भारत-कनाडा संबंधों के महत्व पर चर्चा हुई।
उच्चायुक्तों की जल्द होगी बहाली
विक्रम मिसरी ने कहा, दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने इस बेहद महत्वपूर्ण रिश्ते में स्थिरता बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाने पर सहमति जताई और इस दिशा में पहली बात, जिस पर सहमति बनी, वह थी एक-दूसरे की राजधानियों में जल्द से जल्द उच्चायुक्तों को बहाल करना। इसके बाद अन्य कूटनीतिक कदम उठाए जाएंगे। विदेश सचिव ने कहा कि भारत और कनाडा के प्रधानमंत्रियों ने समय के साथ व्यापार, दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क और कनेक्टिविटी से संबंधित कई क्षेत्रों में वरिष्ठ व कार्यकारी स्तर के कार्य प्रणाली तंत्र और चर्चाओं को फिर से शुरू करने पर भी सहमति जताई, जिसका उद्देश्य संबंधों को और अधिक गति प्रदान करना है।
सम्बंधित ख़बरें
वेनेजुएला भूकंप पर ISRO-NASA का बड़ा खुलासा, 2 फीट तक खिसक गई जमीन; सैटेलाइट डेटा ने खोली तबाही की परतें
लंदन के गैटविक एयरपोर्ट पर मचा हाहाकार! बिजली गुल होने से पानी की सप्लाई ठप, टॉयलेट्स पर लटके ताले
मैं न्यूयॉर्क जरूर आऊंगा…नेतन्याहू का ममदानी पर तीखा पलटवार, हमास के समर्थन का लगाया आरोप
मुजफ्फरपुर से ब्रिटिश कैबिनेट तक… कौन हैं कनिष्क नारायण, जिनकी दुनिया भर में हो रही चर्चा?
तनाव के बाद उठाया था कदम
भारत ने पिछले वर्ष ओटावा से अपने उच्चायुक्त और पांच अन्य राजनयिकों को वापस बुला लिया था। कनाडा ने उन्हें खालिस्तानी समर्थक अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से जोड़ने का प्रयास किया था। इसके चलते दोनों देशों में तनाव बढ़ गया था। भारत ने इतनी ही संख्या में कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित भी कर दिया था। दोनों नेताओं ने मंगलवार को हुई बैठक में स्वच्छ ऊर्जा, स्वच्छ प्रौद्योगिकी, डिजिटल बुनियादी ढांचे, कृत्रिम मेधा, खाद्य सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों और आपूर्ति श्रृंखलाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर संभावित सहयोग पर चर्चा की।
G-7 समिट में पीएम मोदी और मार्क कार्नी के बीच द्विपक्षीय बैठक, आतंकवाद और AI पर हुई चर्चा
मिसरी ने कहा, दोनों देशों के बीच वर्तमान में रुकी हुई व्यापार वार्ता के मद्देनजर दोनों नेताओं ने अपने अधिकारियों को इसे जल्द से जल्द शुरू करने का निर्देश देने का भी फैसला किया। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों नेता संपर्क में रहने और जल्द से जल्द एक बार फिर मिलने पर सहमत हुए। कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, कार्नी और मोदी ने आपसी सम्मान, कानूनी शासन, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर कनाडा-भारत संबंधों के महत्व की पुष्टि की।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
India and canada agree to restore high commissioners after 9 months
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छात्रों को नहीं करना पड़ेगा दीक्षांत समारोह का इंतजार: रिजल्ट आते ही डिजिलॉकर पर मिलेंगे डिग्री
Jul 27, 2026 | 03:06 PMAkola News: अकोला में शिंदे सेना नेता मोहसिन शेख का निधन, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
Jul 27, 2026 | 03:05 PMमुंबई एयरपोर्ट पर फर्जी भारतीय पासपोर्ट के साथ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, पत्नी के एक कॉल से खुला राज
Jul 27, 2026 | 03:01 PMताहिर हुसैन को दी जाए फांसी…दिल्ली दंगा मामले में पुलिस ने कोर्ट में रखी मांग, कहा- कसाई बन गए थे आरोपी
Jul 27, 2026 | 02:58 PMAkola News: मोर्णा नदी विकास परियोजना DPR में खामियां, केंद्र से मंजूरी फिर अटकी
Jul 27, 2026 | 02:54 PMMP के 6 हजार संविदा बिजली कर्मचारियों को नियमित करने की तैयारी, ऊर्जा विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश
Jul 27, 2026 | 02:51 PMनागपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए नर्क जैसे हालात: अतिक्रमण, ऑटो चालकों की दबंगई से जनता त्रस्त
Jul 27, 2026 | 02:50 PMवीडियो गैलरी

50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM














