गया से गरजे PM मोदी, बोले- PM-CM कोई भी हो भ्रष्टाचारी है तो कुर्सी का मोह त्यागे; पाक को भी ललकारा
PM Modi ने आज बिहार की धरती गयाजी पहुंचकर करोड़ो की योजनाओं का उद्घाटन करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। बिहार चुनाव से पहले पीएम का यह दौरा NDA के लिए बहुत अहम माना जा रहा है।
- Written By: सौरभ शर्मा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के गयाजी पहुंचे
PM Modi in Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के गयाजी पहुंचे और यहां 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने बिहार में एनडीए सरकार की उपलब्धियों की सराहना की और विपक्ष पर तमाम तीखे हमले बोले। मोदी ने घुसपैठियों को बाहर निकालने से लेकर भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई तक का ऐलान किया। साथ ही एक नए कानून का जिक्र किया जिसके तहत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या कोई भी मंत्री 30 दिन में जमानत नहीं मिलने पर कुर्सी छोड़ने को मजबूर होगा।
गयाजी में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की डबल इंजन सरकार तेजी से विकास कर रही है। इस दौरान उन्होंने औंटा-सिमरिया पुल का उद्घाटन भी किया, जिससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके अलावा गयाजी से दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस और वैशाली से कोडरमा के बीच बौद्ध सर्किट ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि NDA सरकार बिहार के चहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
आतंका का अंत भारत पाताल में भी जाकर करेगा
जब कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, तो हमारे निर्दोष नागरिकों को उनका धर्म पूछकर मार दिया गया था। मैंने इसी बिहार की धरती से कहा था कि आतंकवादियों का सफाया कर दिया जाएगा। आज दुनिया देख रही है। बिहार की धरती से लिया गया वो संकल्प पूरा हुआ है। आपको याद होगा, पाकिस्तान उधर से हम पर ड्रोन हमले कर रहा था, मिसाइलें दाग रहा था और इधर भारत पाकिस्तान की मिसाइलों को हवा में तिनके की तरह बिखेर रहा था। पाकिस्तान की एक भी मिसाइल हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाई। साथियों, ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षा नीति में एक नई रेखा खींच दी है। अब कोई भी भारत में आतंकवादी भेजकर हमले करवाने के बाद बच नहीं पाएगा। आतंकवादी पाताल में भी छिप जाएं, तो भारत की मिसाइलें उन्हें मिट्टी में मिला देंगी।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: 3 साल 8 दिन का कार्यकाल…और अब इस्तीफा, कलह और कुर्सी की खींचतान में उलझकर रह गए सिद्धारमैया?
ठाणे अस्पताल में बेड नहीं मिलने से कांग्रेस नेता की पत्नी की मौत, मचा बवाल-विरोध प्रदर्शन
बिहार के नीतीश नहीं बनेंगे सिद्धारमैया, राज्यसभा जाने से किया इनकार; बोले- इत्तेफाक से मैं राजनीति में आया
महाराष्ट्र महायुति में घमासान के बीच अचानक दिल्ली पहुंचे CM फडणवीस, PM मोदी से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात
घुसपैठियों पर पीएम मोदी का कड़ा रुख
मोदी ने घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई का संकेत देते हुए कहा कि एनडीए सरकार ऐसा सख्त कानून लाने वाली है जिससे घुसपैठिए देश से बाहर होंगे। उन्होंने कहा, ‘हम देश का भविष्य घुसपैठियों के भरोसे नहीं छोड़ेंगे। जो हमारा हक है, उस पर डाका नहीं डालने देंगे। किसी और के हाथों देश का भविष्य तय नहीं होने देंगे’।
पार करने वाले के अंदर हमेशा डर बना रहता
हम इतना सख्त कानून बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, तो ये RJD, कांग्रेस और लेफ्ट के लोग कानून का विरोध कर रहे हैं। ये बहुत गुस्से में हैं और पता नहीं इन्हें किस बात का डर है। जिसने पाप किया है, वो अपना पाप छुपाता है लेकिन अंदर से जानता है कि क्या खेल खेला गया है। ये RJD, कांग्रेस वाले जमानत पर बाहर हैं, कुछ रेल के खेल में अदालत के चक्कर लगा रहे हैं। जो जमानत पर बाहर हैं, वो इस कानून का विरोध कर रहे हैं। इन्हें लगता है कि अगर ये जेल गए तो इनके सपने चकनाचूर हो जाएंगे, इसीलिए सुबह-शाम ये लोग मोदी को तरह-तरह की गालियां दे रहे हैं। ये इतने बौखलाए हुए हैं कि जनहित में कानून का विरोध कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता को कंठस्थ है संघ की प्रार्थना नमस्ते सदा वत्सले…, सदन में गाते सुन गदगद हुए भाजपाई
भ्रष्टाचारियों को कड़ा संदेश
राजेंद्र बाबू और बाबा साहेब ने सोचा भी नहीं था कि सत्ता के भूखे लोग जेल जाने के बाद भी भ्रष्टाचार करेंगे और कुर्सी से चिपके रहेंगे। अब भ्रष्टाचारी कुर्सी के साथ-साथ जेल भी जाएगा। भ्रष्टाचार पर वार करते हुए मोदी ने कहा, ‘अब जेल जाने के बाद भी कुर्सी पर चिपके रहने का खेल खत्म होगा। नया कानून आने पर अगर किसी जनप्रतिनिधि को 30 दिन में जमानत नहीं मिली तो 31वें दिन उसे कुर्सी छोड़नी होगी।’ उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके गले तक भ्रष्टाचार है, वे इस कानून का विरोध कर रहे हैं।
