Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चिप हो या शिप, भारत में ही बनाओ, जितनी विदेशी निर्भरता उतनी देश की बर्बादी, गुजरात में बोले PM मोदी

Gujarat के भावनगर में आज PM Modi ने कहा कि भारत आज विश्वबंधु की भावना से आगे बढ़ रहा है। हमारा दुनियां में कोई दुश्मन नहीं है यदि कोई दुश्मन है तो वो दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता ही है।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Sep 20, 2025 | 01:26 PM

गुजरात के भावनगर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi Bhavnagar Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के भावनगर से आत्मनिर्भर भारत का एक शक्तिशाली संदेश दिया। भावनगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने साफ कहा कि अगर दुनिया में भारत का कोई सबसे बड़ा दुश्मन है तो वह दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता है। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि “चिप हो या शिप, हमें भारत में ही बनाने होंगे।” पीएम मोदी ने यहां 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों का भविष्य दूसरों पर निर्भर नहीं छोड़ा जा सकता और भावी पीढ़ी के भविष्य को दांव पर नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने कहा, “100 दुखों की एक ही दवा है और वह है आत्मनिर्भर भारत।” पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए भी दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश का आत्मनिर्भर बनना बहुत जरूरी है। इससे पहले भावनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर पीएम मोदी ने एक भव्य रोड शो किया, जिसमें भारी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए उमड़े।

#WATCH भावनगर, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “2047 तक हमें विकसित होना है तो भारत को आत्मनिर्भर होना ही होगा… इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है। 140 करोड़ देशवासियों का एक ही संकल्प होना चाहिए- चिप हो या शिप… हमें भारत में ही बनाने होंगे। इसी सोच के साथ आज भारत… pic.twitter.com/34nqWJ26yI — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 20, 2025

कांग्रेस की नीतियों पर किया प्रहार

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस की पुरानी नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस सरकार ने देश को लंबे समय तक लाइसेंस-कोटा राज में उलझाए रखा, जिससे देश की क्षमता का सही उपयोग नहीं हो सका। उन्होंने शिपिंग इंडस्ट्री का उदाहरण देते हुए कहा कि कभी भारत का 40% व्यापार देश में बने जहाजों से होता था, लेकिन कांग्रेस की कुनीतियों के कारण यह सेक्टर बर्बाद हो गया और विदेशी जहाजों पर हमारी निर्भरता बढ़ गई। नतीजा यह हुआ कि यह आंकड़ा घटकर सिर्फ 5% रह गया, जिसका देश को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

#WATCH भावनगर, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत में सामर्थ्य की कोई कमी नहीं है, लेकिन आजादी के बाद कांग्रेस ने भारत के हर सामर्थ्य को नजरअंदाज किया, इसलिए आजादी के 6-7 दशकों बाद भी भारत वो सफलता हासिल नहीं कर पाया, जिसके हम हकदार थे। इसके दो बड़े कारण रहे- लंबे… pic.twitter.com/OhFAARgggE — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 20, 2025

यह भी पढ़ें: चार इंजन वाली BJP सरकार स्कूलों की सुरक्षा में फेल, धड़ाधड़ फूट रहे धमकी के बम; भड़के केजरीवाल

विकास और विरासत को दिया बढ़ावा

अपने गुजरात दौरे पर प्रधानमंत्री ने ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने भावनगर से ही मुंबई के अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल का भी लोकार्पण किया। इस दौरे में विकास के साथ-साथ विरासत को संजोने पर भी जोर दिया गया। पीएम मोदी ने लोथल में निर्माणाधीन नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स (NMHC) की प्रगति की समीक्षा की। यह कॉम्प्लेक्स भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है, जिससे न केवल धरोहर को पहचान मिलेगी बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Pm modi bhavnagar gujarat visit atmanirbhar bharat chip ho ya ship biggest enemy dependency

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 20, 2025 | 01:26 PM

Topics:  

  • Gujrat
  • Gujrat News
  • Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

Christmas: पीएम मोदी कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन पहुंचे, क्रिसमस मॉर्निंग सर्विस में दिया ये संदेश

2

अटल जयंती पर पीएम मोदी का लखनऊ को तोहफा: 65 एकड़ में बना ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ देश को समर्पित

3

Bihar Politics: नीतीश काल का अंत…’निशांत’ युग की शुरुआत, इसलिए दिल्ली में मोदी-शाह की हुई मुलाकात?

4

गांधी जी का सपना तोड़ने जा रही है गुजरात की भाजपा सरकार, अब GIFT सिटी में कर सकेंगे ‘वाइन एंड डाइन’

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.