-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Arunachal Visit Itanagar Arunachal Projects Tax Bjp Congress Attack
कांग्रेस ने अरुणाचल को किया नजरअंदाज, BJP ने दिया 1 लाख करोड़ का टैक्स फंड, ईटानगर में बोले PM Modi
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
PM Narendra Modi ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य को 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 13 विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

पीएम मोदी, फोटो- IANS
PM Modi Arunachal Visit: प्रधानमंत्री द्वारा दी गई 13 विकास परियोजनाओं में दो प्रमुख जलविद्युत परियोजनाएं भी शामिल हैं। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारों ने अरुणाचल और नॉर्थ ईस्ट को दशकों तक नजरअंदाज किया, जबकि भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में विकास को प्राथमिकता दी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में जलविद्युत की अपार संभावनाएं हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए तातो-1 (186 मेगावाट) और हेओ (240 मेगावाट) नामक दो बड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई है। इन परियोजनाओं पर कुल 3,700 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे और इन्हें नीपको (NEEPCO) व राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम के रूप में विकसित किया जाएगा।
‘‘देशभक्ति और केसरिया रंग की धरती है अरुणाचल’’
पीएम मोदी ने कहा, “अरुणाचल की यह भूमि केवल उगते सूरज की नहीं, बल्कि देशभक्ति के उगते जज्बे की भी धरती है। जैसे तिरंगे का पहला रंग केसरिया है, वैसे ही अरुणाचल का पहला रंग भी केसरिया है।” उन्होंने कहा कि यहां के लोग शौर्य, शांति और संस्कृति के प्रतीक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘राम को नहीं माना, अब राम भक्त बनने का नाटक’… गिरिराज सिंह का बड़ा राजनीतिक हमला
नवभारत विशेष: त्याग और राष्ट्रसेवा के शिखर पुरुष, देश मना रहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म-जयंती
राजस्थान और गुजरात को बड़ी सौगात, पीएम मोदी करेंगे मेगा प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ
2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
कांग्रेस पर सीधा हमला- ‘‘दो सीटों की सोच ने राज्य को रोका’’
अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकारें अरुणाचल को इसलिए नजरअंदाज करती रहीं क्योंकि यहां लोकसभा की सिर्फ दो सीटें हैं। उन्होंने कहा, “कांग्रेस सोचती थी कि जब सीटें ही कम हैं, तो विकास में समय क्यों लगाया जाए। इसी सोच ने नॉर्थ ईस्ट को दशकों पीछे कर दिया।” उन्होंने दावा किया कि 2014 से पहले के 10 वर्षों में कांग्रेस सरकार ने सिर्फ 6,000 करोड़ रुपये टैक्स फंड के रूप में अरुणाचल को दिए थे, जबकि भाजपा सरकार के 10 सालों में यह राशि बढ़कर 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई।
‘‘वोट नहीं, नेशन फर्स्ट हमारी प्रेरणा’’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार की प्रेरणा ‘‘वोट बैंक’’ नहीं, बल्कि ‘‘नेशन फर्स्ट’’ की भावना है। उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट के आठों राज्यों को भाजपा ‘अष्टलक्ष्मी’ के रूप में देखती है और इसलिए केंद्र सरकार ने इन राज्यों के विकास के लिए रिकॉर्ड स्तर पर निवेश किया है।
यह भी पढ़ें: पहले आप विदेशी छोड़िए…एक्शन की उम्मीद है प्रवचन की नहीं; PM Modi की अपील पर केजरीवाल का हमला
व्यापारियों से संवाद और जीएसटी पर चर्चा
पीएम मोदी ने अपने दौरे के दौरान ईटानगर में छोटे व्यापारियों से भी संवाद किया और हाल में लागू हुए नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी पर उनकी प्रतिक्रिया सुनी। उन्होंने कहा कि यह नया टैक्स सिस्टम छोटे व्यापारियों के लिए फायदेमंद होगा और पारदर्शिता लाएगा।
Pm modi arunachal visit itanagar arunachal projects tax bjp congress attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: बाल यौन शोषण वाले विज्ञापनों पर केंद्र सख्त, मेटा को एक हफ्ते का अल्टीमेटम
Jul 08, 2026 | 09:01 AMनवी मुंबई हिट एंड रन: तलोजा में तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार ने 10 को रौंदा, 2 की मौत, 8 घायल
Jul 08, 2026 | 08:59 AMRaksha Bandhan 2026: राशिनुसार राखी बांधने से मिलेगा शुभ फल, जानें किस राशि के लिए कौन-सा रंग है बेस्ट
Jul 08, 2026 | 08:58 AMउमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चीतल को केला खिलाना युवक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार
Jul 08, 2026 | 08:54 AMFasal Bima Yojana: धोखाधड़ी या गलत जानकारी देने वाले किसानों पर लगेगा 5 साल का बैन, 31 जुलाई आखिरी तारीख
Jul 08, 2026 | 08:51 AMबारुईपुर कांड पर सख्त हुए मुख्यमंत्री, 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट; लिंचिंग में मारे गए युवक को बताया बेगुनाह
Jul 08, 2026 | 08:50 AMनवभारत विशेष: राम मंदिर चढ़ावे में भविष्य में पारदर्शिता रहे, भेंट सुरक्षित होने का दावा कितना सही?
Jul 08, 2026 | 08:45 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














