Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पीएम मोदी ने ‘नाटु नाटु’ गाने पर जर्मन दूतावास टीम के डांस की सराहना की

  • By संदीप पांडे
Updated On: Mar 20, 2023 | 01:33 PM

Photo - Twitter

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ऑस्कर विजेता ‘नाटु नाटु’ (Naatu Naatu) गीत पर जर्मन राजदूत (German Ambassador) फिलिप एकरमैन (Philipp Ackermann) द्वारा आयोजित किए गए नृत्य कार्यक्रम की सोमवार को सराहना की। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत के रंग और स्वाद! जर्मन निश्चित रूप से नृत्य कर सकते हैं… अच्छी तरह से नृत्य कर सकते हैं।’’ प्रधानमंत्री ने एकरमैन के एक ट्वीट के जवाब में यह प्रतिक्रिया दी।

जर्मनी के राजनयिक ने नृत्य का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा था, ‘‘जर्मन (जर्मनी के लोग) नृत्य नहीं कर सकते? मैंने और मेरी भारतीय जर्मन टीम ने पुरानी दिल्ली में 95वें ऑस्कर समारोह में ‘नाटु नाटु’ की जीत का जश्न मनाया। ठीक है, बहुत अच्छा तो नहीं है। लेकिन मजा आया!’’

सम्बंधित ख़बरें

मोदी सरकार ने नेहरू को बनाया आसान बलि का बकरा…थरूर बोले- पहले PM भारतीय लोकतंत्र के शिल्पकार

सोमनाथ मंदिर के जरिये इतिहास बनाम आस्था की बहस, पूर्व पीएम नेहरू के 17 पत्र पर छिड़ा विवाद- VIDEO

‘धुरंधर’ पर खाड़ी देशों के बैन को हटाने की अपील, IMPPA ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

ट्रंप के ‘बेतुका’ दावों पर क्यों खामोश है भारत? अपाचे हेलीकॉप्टर से टैरिफ तक, समझें इनसाइड स्टोरी

The colours and flavours of India! Germans can surely dance and dance well! https://t.co/NpiROYJPUy — Narendra Modi (@narendramodi) March 20, 2023

एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटु नाटु’ ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का ऑस्कर पुरस्कार जीता है। गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और गीतकार चंद्रबोस ने इसके बोल लिखे हैं। इसे स्वर काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दिया है। ‘नाटु नाटु’ का मतलब होता है ‘नाचना’। गीत अभिनेताओं राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके जोरदार नृत्य को भी काफी सराहना मिली है। गीत को गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड पुरस्कार भी मिल चुका है। (एजेंसी)

Pm modi appreciates german embassy teams dance on naatu naatu song

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 20, 2023 | 01:33 PM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • RRR

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.