Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ahilyabai Holkar Jayanti: पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई को किया नमन, जानें किसने क्या लिखा

Ahilyabai Holkar Jayanti 2026: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई नेताओं ने उन्हें नमन किया। कहा, उनका जीवन देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: May 31, 2026 | 01:24 PM

लोकमाता अहिल्याबाई (सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Tribute to Ahilyabai Holkar Jayanti: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई नेताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को उनकी जयंती पर नमन किया। और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के लिए किए गए उनके योगदान बुद्धिमत्ता, करुणा और जनकल्याण के प्रति अटूट निष्ठा को सम्मान के साथ याद किया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन करते हुए लिखा कि उनकी बुद्धिमत्ता, करुणा और जनकल्याण के प्रति अटूट निष्ठा को लेकर पूरा देश उन्हें आदर और सम्मान के साथ याद करता है। उनका जीवन सुशासन, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक गौरव का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

उन्होंने हमेशा साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ नेतृत्व किया। देशभर में पावन मंदिरों और तीर्थस्थलों के पुनर्निर्माण से लेकर सभी के लिए न्याय और कल्याण सुनिश्चित करने में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक चेतना को और सशक्त बनाया। समाज, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण भाव देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें

नहर में फंसी डॉल्फिन और 13 घंटे का खौफनाक ऑपरेशन… PM मोदी ने ‘मन की बात’ में सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा!

Mann Ki Baat: लंगड़ा, दशहरी से लेकर अल्फांसो तक, PM मोदी ने गिनाईं आमों की खूबियां, बोले- आप आम नहीं, खास हैं

इंदौर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही लोकमाता अहिल्याबाई की जयंती, राजवाड़ा पर महापौर ने किया नमन

PM Modi Mann Ki Baat: आज सुबह 11 बजे PM मोदी करेंगे ‘मन की बात’, 134वें एपिसोड को करेंगे संबोधित

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन! बुद्धिमत्ता, करुणा और जनकल्याण के प्रति अटूट निष्ठा को लेकर पूरा देश उन्हें आदर और सम्मान के साथ स्मरण करता है। उनका जीवन सुशासन, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक गौरव का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने सदैव साहस और… — Narendra Modi (@narendramodi) May 31, 2026

भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और जीर्णोद्धार का कार्य किया

गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “न्यायप्रिय, धर्मनिष्ठ एवं जनकल्याणकारी शासक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी ने सोमनाथ, काशी विश्वनाथ सहित कई मंदिरों का पुनर्निर्माण करवाकर भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं पुनर्स्थापन का कार्य किया। महिला शिक्षा और विधवा पुनर्विवाह को प्रोत्साहित कर उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाया।”

न्यायप्रिय, धर्मनिष्ठ एवं जनकल्याणकारी शासक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी ने सोमनाथ, काशी विश्वनाथ सहित अनेक मंदिरों के पुनर्निर्माण के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं पुनर्स्थापन का कार्य किया। महिला शिक्षा और विधवा पुनर्विवाह को प्रोत्साहित कर उन्होंने महिलाओं… pic.twitter.com/EiEW6faQnS — Amit Shah (@AmitShah) May 31, 2026

भारत की शाश्वत चेतना में एक नई प्राण-शक्ति का संचार किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया। रक्षा मंत्री ने ‘X’ पोस्ट पर लिखा, “लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। महारानी अहिल्याबाई जी ने न्याय, सुशासन और लोकसेवा को अपने शासन का मूल मंत्र बनाकर जनकल्याण का एक अनुकरणीय मॉडल प्रस्तुत किया।

उन्होंने देश के अनेक तीर्थस्थलों, मंदिरों और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं पुनर्निर्माण के माध्यम से भारत की सनातन चेतना को नई ऊर्जा प्रदान की। देश और समाज के प्रति उनका सेवा भाव और राष्ट्र के सांस्कृतिक गौरव के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।”

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। महारानी अहिल्याबाई जी ने न्याय, सुशासन और लोकसेवा को अपने शासन का मूल मंत्र बनाकर जनकल्याण का एक अनुकरणीय मॉडल प्रस्तुत किया। देश के अनेक तीर्थस्थलों, मंदिरों और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं पुनर्निर्माण के… — Rajnath Singh (@rajnathsingh) May 31, 2026

प्रमुख तीर्थ स्थलों का जीर्णोद्धार करवाया

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अहिल्याबाई होलकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा कि साधारण परिवार की होकर उन्होंने सेवा और समर्पण के भाव से शासन को जनकल्याण का माध्यम बनाया और काशी विश्वनाथ मंदिर जैसे कई प्रमुख तीर्थस्थलों के जीर्णोद्धार, मंदिरों, गुरुकुलों और विद्यालयों की स्थापना कर भारतीय संस्कृति के संरक्षण और पुनर्जागरण में अपना अहम योगदान दिया। नारी शक्ति, न्याय और दृढ़ संकल्प से भरा अहिल्याबाई होलकर का जीवन हमें सेवा और समाज के उत्थान के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने का संदेश देता है।

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। साधारण परिवार से उठकर उन्होंने सेवा और समर्पण के भाव से शासन को जनकल्याण का माध्यम बनाया तथा काशी विश्वनाथ मंदिर सहित कई प्रमुख तीर्थस्थलों के जीर्णोद्धार, मंदिरों, गुरुकुलों और विद्यालयों की स्थापना के माध्यम से… pic.twitter.com/2T9pux7yL8 — Nitin Nabin (@NitinNabin) May 31, 2026

प्रजा के कल्याण को सर्वोपरि रखा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करते हुए लिखा कि देशभर में मंदिरों, घाटों और धर्मस्थलों के पुनर्निर्माण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से एक आदर्श शासन व्यवस्था का उदाहरण प्रस्तुत करने वाली ‘लोकमाता’ अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर कोटिशः नमन। प्रजा के हित को सर्वोपरि रखकर विकास, धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए उनका अनुकरणीय कार्य आज भी हमें सुशासन और लोकहित के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करता हैं।

देशभर में मंदिरों, घाटों और धर्मस्थलों के पुनर्निर्माण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से एक आदर्श शासन व्यवस्था का उदाहरण प्रस्तुत करने वाली 'लोकमाता' अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर कोटिशः नमन। प्रजा के हित को सर्वोपरि रखते हुए विकास, धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए उनके… pic.twitter.com/MVRFXo8mxf — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 31, 2026

जन-सेवा और धर्म-संस्कृति को समर्पित था उनका जीवन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा कि लोककल्याण, नारी सशक्तिकरण और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित, लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं। देशभर में मंदिरों, घाटों और धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं पुनर्निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी अटूट आस्था का प्रतीक है। जनसेवा और धर्म-संस्कृति के प्रति समर्पित उनका जीवन प्रेरणास्रोत है।

यह भी पढ़ें- 28 साल का शासन, पर एक को भी नहीं दी सजा-ए-मौत! 18वीं सदी में अहिल्याबाई होल्कर ने ऐसे कायम किया ‘रामराज्य’

लोक सेवा, न्याय-भावना और शाश्वत विरासत के संरक्षण के लिए कार्य किया

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने नारी शक्ति, सुशासन और लोककल्याण की प्रतीक, धर्म एवं संस्कृति की संरक्षिका, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए पोस्ट किया और लिखा कि जनसेवा, न्यायप्रियता और सनातन धरोहरों के संरक्षण के लिए होल्कर जी द्वारा किए गए कार्य भारतीय इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हैं। उनका आदर्श जीवन समर्पण, संवेदना और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। और ‘एक्स’ पोस्ट कर धर्म और संस्कृति के उत्थान के लिए समर्पित अहिल्याबाई होलकर के जीवन को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने महान वीरांगना, लोककल्याणकारी शासक और नारी शक्ति की अद्वितीय प्रतीक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। और कहा कि न्यायप्रिय शासन, जनसेवा के प्रति समर्पण और भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में अहिल्याबाई जी का योगदान अतुलनीय है। अपने दूरदर्शी नेतृत्व से उन्होंने सुशासन, लोककल्याण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की ऐसी मिसाल स्थापित की, जो आज भी देशवासियों को प्रेरित करती है।

Pm modi and several leaders pay tribute to lokmata ahilyabai holkar jayanti

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 31, 2026 | 12:47 PM

Topics:  

  • Ahilyabai Holkar
  • Birth Anniversary
  • India
  • Narendra Modi
  • Rajnath Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.