- Hindi News »
- India »
- Pm Modi And Amit Shah Speaks To Up Cm Yogi On Mahakumbh Mela Incident Calls For Swift Action
Mahakumbh Stampede: पीएम मोदी और अमित शाह तक पहुंची महाकुंभ में भगदड़ की ख़बर, दोने ने लगाया सीएम योगी का फोन, और फिर…!
Mahakumbh Stampede News : महाकुंभ में भगदड़ के बाद प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। सीएम योगी ने घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। वहीं, घटना की ख़बर मिलते ही पीएम मोदी ने भी...
- Written By: अभिषेक सिंह

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Mahakumbh Stampede : प्रयागराज महाकुंभ में देर रात मची भगदड़ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। इतना ही नहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम से बात कर हालात की जानकारी ली है। पीएम मोदी ने घटनाक्रम की समीक्षा की और तत्काल सहायता उपाय करने का आह्वान किया।आपको बता दें कि महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान पर्व से पहले मची भगदड़ में 15 से ज्यादा मौत की आशंका है।
मौनी अमावस्या के चलते संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बढ़ गई थी। इससे भगदड़ मच गई। इसके बाद नागा साधुओं के शाही स्नान को फिलहाल रोक दिया गया है। मौनी अमावस्या स्नान के लिए भीड़ इतनी बढ़ गई कि लोग बैरिकेडिंग तोड़कर सो रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ गए। हादसे में 15 से ज्यादा लोगों की मौत की ख़बर है। हालांकि अभी तक प्रशासन ने किसी मौत की पुष्टि नहीं की है।
पीएम मोदी व अमित शाह ने लिया जायजा
इस घटना के बाद प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। सीएम योगी ने घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। वहीं, घटना की ख़बर मिलते ही पीएम मोदी ने भी चिंता जाहिर की। उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को फोन किया और स्थिति से निपटने की बात कही है। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम योगी को फोन किया है। घटना की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पीएम मोदी ने एक घंटे में दो बार सीएम योगी को फोन लगा दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi का विपक्ष पर हमला, बोले- फिल्मों को लेकर झूठा नैरेटिव फैलाती है कांग्रेस
‘विलेन को हीरो बनाना…’, CM योगी आदित्यनाथ का बॉलीवुड पर सीधा वार, मेकर्स को दी कड़ी चेतावनी
Priyanka Chaturvedi का राज्यसभा कार्यकाल खत्म, खरगे और पीएम मोदी से मुलाकात चर्चा में
राजभवन में गुजारेंगे रात, सुबह कार्यकर्ताओं से मुलाकात, चेन्नई में पीएम मोदी का 48 घंटे का ‘मिशन दक्षिण’ शुरू!
राहत एवं बचाव कार्य में जुटा प्रशासन
मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम तट पर मची भगदड़ के बाद प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा हुआ है। घायलों को एंबुलेंस के जरिए सेक्टर-2 स्थित अस्पताल में इलाज के लिए लाया जा रहा है। घायलों की संख्या कितनी है इसका अभी सटीक पता नहीं चल पाया है।
अखाड़ा परिषद ने की विशेष अपील
इस बीच अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री और जूना अखाड़े के संरक्षक महंत श्री हरि गिरि महाराज ने लोगों से अपील की है कि वे समूह में नहीं बल्कि दो, तीन या पांच लोगों के समूह में स्नान के लिए जाएं और गंगाजी के किनारे कहीं भी स्नान करें।
महाकुंभ से संबंधित अन्य सभी ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने कहा, मैं आपसे अपील करता हूं कि आप जहां भी हों, वहीं स्नान करें क्योंकि महाकुंभ 150 साल बाद आया है। आप कहीं भी हों, चाहे प्रयागराज की सीमा में, काशी में या कहीं और। अगर आप गंगा में स्नान करते हैं, तो आपको मौनी अमावस्या पर स्नान का पुण्य लाभ मिलेगा।
Pm modi and amit shah speaks to up cm yogi on mahakumbh mela incident calls for swift action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














