Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इन किसानों के खाते में नहीं आएगी ‘पीएम किसान योजना’ की 11वीं किस्त, जानें वजह

अब तक किसानों के खाते में इस योजना के तहत 10 क़िस्त आ चुकी हैं।

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: Apr 23, 2022 | 03:43 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: देश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसानों के खाते में जल्द ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana 11th Installment) के तहत 11वीं किस्त आने वाली हैं। अब तक किसानों के खाते में इस योजना के तहत 10 क़िस्त आ चुकी हैं। बता दें कि, इस योजना के तहत सरकार किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपये भेजती है। लेकिन कई बार किसानों से इस योजना का लाभ उठाने के लिए किये गए आवेदन में गलतिया होती है। जिसके चलते किसान इस योजना का लाभ नहीं ले सकता। 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana Benefits) के तहत केंद्र सरकार के पास कई आवेदन आते हैं। लेकिन, इनमें से कई आवेदनों में गलतियां होती है। जिसके कारण किसानों की किस्त रुक जाती है। इसमें बैंक डिटेल से लेकर टायपिंग तक की गलतियां होती है। वहीं, कई बार किसानों का नाम गलत हो जाता हैं और कई बार डिटेल आधार कार्ड से मैच नहीं करता है।

जानें आवेदन करते समय कौन-कौन सी हो सकती हैं गलतियां : 

सम्बंधित ख़बरें

PM Kisan Nidhi: जानें कब आएगी 22वीं किस्त और कैसे चेक करें अपना पेमेंट स्टेटस

PM Kisan योजना 22वीं किस्त: होली से पहले किसानों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, खाते में आएंगे 2000 रुपये

PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त का है इंतजार? तुरंत चेक करें लिस्ट में अपना नाम, वरना खाते में नहीं आएंगे पैसे!

Budget 2026: किसानों के लिए 1.5 लाख करोड़ तक बढ़ सकता है कृषि बजट, आ सकता है नया बीज बिल

  • इस योजना के लिए आवेदन फॉर्म भरते समय किसान अपना नाम अंग्रेजी में लिखे।
  • जिन किसानों का नाम आवेदन में हिंदी में है, वे उसे अंग्रेजी में कर लें।
  • यदि आवेदन में नाम और बैंक खाते में आवेदक का नाम अलग-अलग है, तो आपको क़िस्त से वंचित रहना पड़ सकता है।
  • अगर बैंक का IFSC कोड, बैंक अकाउंट नंबर और गांव के नाम में कोई गलत हुई तो आपका पैसा अटक सकता है।
  • हाल ही में बैंकों के विलय के कारण IFSC कोड बदल गए हैं। इसलिए आवेदक को अपना नया IFSC कोड अपडेट करना होगा।

ऐसे सुधारें अपनी गलतियां : 

  1. गलतियों को सुधारने के लिए सबसे पहले आप pmkisan।gov।in वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब ‘किसान कॉर्नर’ के विकल्प को चुनें।
  3. यहां आपको ‘आधार एडिट’ का विकल्प दिखाई देगा, यहां आप अपने आधार नंबर में सुधार कर सकते हैं।
  4. अगर आपने अपना बैंक एकाउंट नंबर में गलती की है तो आपको इसे सुधारने के लिए कृषि विभाग के कार्यालय या लेखपाल से संपर्क करना होगा।

Pm kisan samman nidhi yojana these farmers will not get benefits of 11th installment know here why pm kisan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 23, 2022 | 03:43 PM

Topics:  

  • PM Kisan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.