किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इन 3 सरकारी योजनाओं से हर साल ₹6,000 और 5 लाख तक लोन का फायदा, पढ़ें पूरी खबर

Government Scheme for Farmers: केंद्र सरकार की 3 बड़ी किसान योजनाओं से सालाना 6,000 की आर्थिक सहायता, 60 साल बाद 3,000 मासिक पेंशन और KCC पर 5 लाख तक लोन का लाभ मिल सकता है।
PM Kisan Credit Card Loan
पीएम किसान योजनासोर्स- सोशल सोशल मीडिया
Published on
Updated on

PM Kisan Samman Nidhi 2026: किसानों की आय बढ़ाने और खेती को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इनमें कुछ योजनाएं ऐसी हैं जो सीधे बैंक खाते में आर्थिक सहायता देती हैं, बुजुर्ग किसानों को पेंशन का सहारा देती हैं और खेती के लिए कम ब्याज पर लाखों रुपये तक का लोन उपलब्ध कराती हैं।

बावजूद इसके, जानकारी के अभाव में बड़ी संख्या में पात्र किसान इनका पूरा लाभ नहीं उठा पाते। अगर आप भी किसान हैं, तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) जैसी तीन प्रमुख योजनाओं के बारे में जरूर जानिए, जिनसे हर साल 6,000 की सहायता, 3,000 मासिक पेंशन और 5 लाख तक की ऋण सुविधा का लाभ मिल सकता है।

पीएम किसान सम्मान निधि हर साल मिलते हैं 6,000

दरअसल, हम किसानों से संबंधित जिन योजनाओं की बात कर रहें हैं उसमें से पहली योजना है, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), जो आपके लिए बड़े काम की साबित हो सकती हैं।

पीएम-किसान देश की सबसे लोकप्रिय किसान योजनाओं में शामिल है। इस योजना के तहत पात्र भूमिधारक किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपए की तीन समान किस्तों में सीधे हस्तांतरित की जाती है।

E-KYC, आधार लिंक और भूमि सत्यापन जरुरी

योजना का उद्देश्य किसानों को खेती और घरेलू जरूरतों के लिए अतिरिक्त आर्थिक मदद उपलब्ध कराना है।

इसका लाभ उन किसानों को मिलता है जिनके नाम पर खेती योग्य जमीन दर्ज है। योजना का पैसा प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी, आधार से बैंक खाते की लिंकिंग और भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन अनिवार्य है।

किसे नहीं मिलता PM किसान का लाभ?

पीएम-किसान योजना का लाभ केवल पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को दिया जाता है। संस्थागत भूमिधारक इसके पात्र नहीं होते। इसके अलावा, जिन परिवारों में कोई सदस्य आयकरदाता है, उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिलता।

डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आर्किटेक्ट जैसे पंजीकृत पेशेवर भी योजना की अपात्र श्रेणी में आते हैं। इसलिए आवेदन से पहले पात्रता की शर्तों को समझना जरूरी है।

क्या है किसान मानधन योजना?

हम बात कर रहें हैं प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना। यह योजना छोटे और सीमांत किसानों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार यह योजना संचालित करती है। इस योजना के तहत 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद पात्र किसानों को प्रति माह 3,000 रुपए पेंशन दी जाती है।

कैसे करती है सरकार बराबर का योगदान?

योजना से जुड़ने के समय किसान की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उसके पास अधिकतम 2 हेक्टेयर तक खेती योग्य भूमि होनी चाहिए।

किसान को अपनी उम्र के अनुसार हर महीने 55 रुपए से 200 रुपए तक का योगदान करना होता है। खास बात यह है कि किसान जितनी राशि जमा करता है, उतनी ही राशि केंद्र सरकार भी उसके पेंशन खाते में योगदान के रूप में जमा करती है।

इस योजना में पारिवारिक पेंशन का भी प्रावधान है। यदि पेंशन प्राप्त कर रहे किसान का निधन हो जाता है, तो उसके जीवनसाथी को नियमों के अनुसार पेंशन राशि का 50 प्रतिशत हिस्सा पारिवारिक पेंशन के रूप में दिया जाता है। इससे परिवार को भी आर्थिक सुरक्षा मिलती है।

PM Kisan Credit Card Loan
Varanasi: फूलों की खेती ने बदली पुष्पा देवी की किस्मत, दो साल में 4.30 लाख से बढ़कर 7.28 लाख रुपये हुई आय

जाने किसान क्रडिट कार्ड क्या होता है?

अब हम बार कर रहे है तीसरी योजना कि जिसका नाम है किसान क्रेडिट कार्ड। इस योजना से किसानों को खेती के दौरान किसानों को बीज, खाद, सिंचाई, कीटनाशक, मजदूरी और अन्य कृषि कार्यों के लिए बड़ी राशि की आवश्यकता होती है। ऐसे में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) किसानों को सस्ती और आसान ऋण सुविधा उपलब्ध कराता है।

इस योजना के तहत किसान खेती और उससे जुड़ी गतिविधियों के लिए बैंक से ऋण प्राप्त कर सकते हैं। केवल फसल उत्पादन ही नहीं, बल्कि पशुपालन, डेयरी, पोल्ट्री और मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों से जुड़े पात्र लाभार्थी भी केसीसी के माध्यम से ऋण सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

KCC से कैसै मिलेगा 5 लाख तक लोन?

किसान क्रेडिट कार्ड के तहत मिलने वाली ऋण सीमा किसान की जमीन, फसल पैटर्न, उत्पादन लागत और वित्तीय जरूरतों के आधार पर तय की जाती है। बैंक सभी पहलुओं का मूल्यांकन करने के बाद क्रेडिट लिमिट निर्धारित करते हैं।

योजना के तहत पात्र किसानों को 5 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है, जिससे कृषि कार्यों के लिए पूंजी जुटाना आसान हो जाता है और किसानों की साहूकारों पर निर्भरता कम होती है।

इस तरह, ये तीनों योजनाएं किसानों के लिए आर्थिक सुरक्षा, आय सहायता और वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत आधार बनकर उभरी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com