फोन टैपिंग मामला : मुख्यमंत्री गहलोत के OSD लोकेश शर्मा दिल्ली पुलिस के समक्ष पेश
- Written By: वैष्णवी वंजारी
नई दिल्ली: राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा (OSD Lokesh Sharma) फोन टैपिंग मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के समक्ष पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शर्मा को चुनाव आचार संहिता लागू होने के तुरंत बाद सोमवार को अपराध शाखा से नोटिस मिला।
दिल्ली पुलिस ने जोधपुर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की शिकायत के आधार पर 25 मार्च, 2021 को शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। शर्मा पर आपराधिक साजिश, आपराधिक विश्वासघात और गैरकानूनी तरीके से टेलीग्राफिक सिग्नल रिकार्ड (टेलीफोन पर बातचीत) करने के आरोप हैं।
<p
सम्बंधित ख़बरें
बेसबॉल खिलाड़ी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, दी गई थी रूह कंपाने वाली यातना, फेफड़ों में धंसी मिलीं पसलियां
राजस्थान में ACB से लेकर ATS तक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 17 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, बदले गए 7 जिलों के SP
NEET UG: 10th में 43%-12th में आए ग्रेस मार्क्स, सपना डॉक्टर बनने का; बीवाल परिवार के फर्जी मेरिट का पर्दाफाश
राजस्थान में ATS का बड़ा एक्शन, पाक आतंकी शहजाद भट्टी के मंसूबे किए नाकाम, 7 गिरफ्तार
#WATCH | Rajasthan CM Ashok Gehlot’s OSD Lokesh Sharma reaches Delhi Crime Branch office in Delhi. He received a notice from the Crime Branch yesterday. pic.twitter.com/uoTQIdYuRp — ANI (@ANI) October 10, 2023
शर्मा ने प्राथमिकी को रद्द करने की मांग करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया था। अदालत ने तीन जून, 2021 को शर्मा के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी थी जो अब भी कायम है।
अदालत 11 अक्टूबर को अपराध शाखा के आवेदन पर सुनवाई करेगी, जिसमें शर्मा के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर रोक संबंधी अंतरिम आदेश को हटाने का अनुरोध किया गया है। शर्मा को हाल ही में राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के ‘‘सेंट्रल वॉर रूम” का सह-अध्यक्ष बनाया गया था। शर्मा ने बीकानेर पश्चिम सीट से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस से टिकट की मांग की है।
