Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 18 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तमिलनाडु के चेन्नई में राजभवन के गेट पर पेट्रोल बम से हमला, इलाके में मचा हड़कंप

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Oct 25, 2023 | 06:44 PM
Follow Us
Follow Us:

चेन्नई: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में अज्ञात लोगों ने राजभवन (Raj Bhavan) के बाहर पेट्रोल बम फेंके जाने (Petrol Bomb Attack ) की घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि इस घटना में किसी भी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चेन्नई में बुधवार को राजभवन के बाहर पेट्रोल बम फेंका गया। इस मामले की गिंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

रांची RSS दफ्तर पर हमले के आरोपी बिहार से गिरफ्तार, SIT और NIA कर रही जांच, पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने

नागपुर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, बल्लारपुर पेट्रोल बम हमले के आरोपी को धर दबोचा

#WATCH | Tamil Nadu: A petrol bomb was hurled outside Raj Bhavan today in Chennai. A complaint has been lodged in Guindy police station. Further details awaited. pic.twitter.com/irbfkZ3sYL — ANI (@ANI) October 25, 2023

घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रेम आनंद सिन्हा ने कहा, “दोपहर 3 बजे के आसपास, एक अज्ञात व्यक्ति ने राजभवन के बाहर बैरिकेड्स के पास पेट्रोल की कुछ बोतलें फेंकने की कोशिश की। जैसे ही वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों उसे देखा , उन्होंने उसे घेर लिया। साथ ही सुरक्षाकर्मियों ने उसके हाथ से अन्य बोतलें जब्त कर लीं और उसे तुरंत गश्ती वाहन को सौंप दिया। घटना के आरोपी को पुलिस थाने  ले गई।”

सिन्हा ने बताया कि इस घटना से किसी को कोई नुकसान या चोट नहीं आई। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि वह (आरोपी) नशे में था। आयुक्त ने कहा कि राजभवन के सामने सतर्क और उचित बंदोबस्त है। आरोपी  शख्स की पहचान के विनोद नाम के हिस्ट्रीशीटर के रूप में हुई है और वह आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही 6-7 मामले दर्ज हैं। आगे की जांच जारी है।

Petrol bomb attack on the gate of raj bhavan in chennai tamil nadu

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 25, 2023 | 06:44 PM

Topics:  

  • Petrol Bomb Attack

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.