Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में चुनाव से पहले अंतिम वोटर लिस्ट में बढ़े युवा मतदाता

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Jan 24, 2024 | 11:10 AM

महाराष्ट्र में बढ़े युवा मतदाता

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra News) में कुल 4,12,416 मतदाता बढ़े (Young Voters Increased) हैं और 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं का अनुपात अक्टूबर 2023 में प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची की तुलना में लगभग एक प्रतिशत बढ़ गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस साल लोकसभा (Lok Sabha Elections 2024) और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections 2024) होने हैं। राज्य में आगामी संसदीय और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए घर-घर सर्वेक्षण अभियान के साथ मतदाता सूची की विशेष संक्षिप्त समीक्षा की गई थी।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत देशपांडे ने मंगलवार को कहा कि इस कार्यक्रम के तहत किए गए प्रयासों के कारण अंतिम मतदाता सूची में नए मतदाताओं का प्रतिशत काफी बढ़ गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पात्र मतदाताओं की कुल संख्या लगभग 9.12 करोड़ है। जहां 18 से 29 वर्ष के आयु वर्ग के मतदाताओं में लगभग एक प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, वहीं 40 से 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं में मसौदा मतदाता सूची की तुलना में तीन प्रतिशत की गिरावट आई। 

देशपांडे ने कहा कि कार्यक्रम 27 अक्टूबर, 2023 को शुरू किया गया था, जब मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित किया गया था और यह 23 जनवरी, 2024 तक चला। मतदाता सूची में 24,33,766 मतदाताओं के नाम पंजीकृत या जोड़े गए और 20,21,350 के नाम हटा दिए गए। देशपांडे ने कहा कि इस प्रकार कुल 4,12,416 मतदाताओं का इजाफा हुआ, जबकि अंतिम मतदाता सूची में मतदाताओं की कुल संख्या 9,12,44,679 है। पुरुष मतदाताओं की संख्या में 1,01,869 की वृद्धि हुई, महिला मतदाताओं की संख्या में 3,08,306 की वृद्धि हुई और अन्य लिंग के मतदाताओं की संख्या में 572 की वृद्धि हुई। मतदाता सूची में प्रति 1,000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 917 से बढ़कर 922 हो गई है। 

सम्बंधित ख़बरें

कुरखेड़ा में खाद जांच में गड़बड़ी, ई-पॉस और भंडार में तालमेल नहीं मिलने पर बिक्री बंद

भीषण गर्मी के बीच अकोला में पानी की किल्लत, काटेपूर्णा बांध में 34.90% जल भंडारण

अहिल्यानगर में अतिक्रमण पर सख्ती, दोबारा कब्जा करने पर केस दर्ज करने की प्रशासन की चेतावनी

सोलापुर में बाल विवाह की दर्दनाक कहानी: 14 साल की लड़की ने शादी के चार माह बाद की आत्महत्या

महाराष्ट्र में बड़े युवा मतदाता (फ़ाइल फोटो)

अठारह से उन्नीस वर्ष के आयु वर्ग में 6,70,302 मतदाता जोड़े गए और 20 से 29 वर्ष के आयु वर्ग में 8,33,496 मतदाता जोड़े गए। कुल 11,60,696 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है जिनके नाम सूची से हटा दिए गए। इनमें से 4,92,395 मतदाताओं की उम्र 80 साल से अधिक थी।

(एजेंसी)

Percentage of young voters increased in the final voter list before elections in maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 24, 2024 | 11:10 AM

Topics:  

  • Lok Sabha Elections 2024
  • Maharashtra
  • Maharashtra Assembly elections 2024
  • young

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.