56 इंच की छाती को क्या हो गया? संसद में बवाल के बाद राहुल का बड़ा सवाल, बोले- पता नहीं क्यों डरे हुए हैं

Parliament Budget Session: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि उन्हें लोकसभा में राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर बोलने नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने PM मोदी पर करारा तंज कसा।
parliament ruckus on mm narvane book rahul gandhi sharp attack questions narendra modi courage
पीएम मोदी व राहुल गांधी (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Rahul Gandhi attack on PM Modi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दावा किया कि उन्हें लोकसभा में राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर बोलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को डर है कि अगर पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की किताब की बातें सामने आईं, तो देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बारे में सच्चाई पता चल जाएगी।

लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित होने के बाद संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जनरल नरवणे की किताब सामने आई तो देश को यह भी पता चलेगा कि जब चीनी सैनिक आगे बढ़ रहे थे तब '56 इंच की छाती' को क्या हुआ था?

पता नहीं क्यों डरे हुए हैं: राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है। मैं कहना चाहता हूं कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। यह पूर्व सेना प्रमुख की रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के बारे में है। मैं इस बारे में बोलना चाहता हूं कि मोदी जी ने उनसे क्या कहा और राजनाथ जी ने क्या आदेश दिए। मुझे नहीं पता कि वे इतने डरे हुए क्यों हैं?

'56 इंच की छाती' का क्या हुआ?

उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार को डर है कि अगर जनरल नरवणे की किताब की बातें सामने आईं तो देश को नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह के बारे में सच्चाई पता चल जाएगी और यह भी पता चलेगा कि जब चीन हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा था उस वक्त '56 इंच की छाती' को क्या हुआ था?

लोकसभा में हुआ जोरदार हंगामा

सोमवार को राहुल गांधी ने सदन में पूर्व सेना प्रमुख के संस्मरण के ड्राफ्ट के अंशों का हवाला देकर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को निशाना बनाने की कोशिश की, जिससे सत्ताधारी पार्टी और कांग्रेस सदस्यों के बीच तीखी बहस और हंगामा हुआ। इस दौरान सदन की कार्यवाही बाधित हुई।

रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता के बयान पूरी तरह से निराधार हैं और वह सदन को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। सदन में लगातार गतिरोध के कारण सत्र को दो बार स्थगित किया गया और आखिरकार शाम 4:10 बजे मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com