Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 30 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रश्नकाल शुरू होते ही लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित, स्पीकर ओम बिरला की अपील बेअसर

Lok Sabha Adjourned: संसद के मानसून सत्र में विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। स्पीकर ओम बिरला की प्रश्नकाल चलाने की अपील के बावजूद हंगामा जारी रहा।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 30, 2026 | 12:11 PM

सांकेतिक फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Lok Sabha Adjourned Till 2 PM Following Opposition Uproar In Monsoon Session: मानसून सत्र के 9वें दिन भी लोकसभा में प्रश्नकाल हंगामे की भेंट चढ़ गया। स्पीकर ओम बिरला ने गुरुवार को विपक्ष के हंगामे की वजह से महज दो मिनट के अंदर लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

सदन की शुरुआत में खिलाड़ियों को दी गई बधाई

गुरुवार सुबह 11 बजे संसद सत्र की शुरुआत होने पर लोकसभा में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के पदक विजेताओं को बधाई दी गई। इसके बाद, स्पीकर ने प्रश्नकाल की कार्यवाही का संचालन किया। हालांकि, विपक्ष ने ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक 2026’ पर बहस के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण के मुद्दे पर नारेबाजी शुरू कर दी।

स्पीकर ने प्रश्नकाल बाधित न करने की अपील की

विपक्ष के हंगामे पर स्पीकर ने कहा, “मैंने कई बार आग्रह किया है कि प्रश्नकाल संसद सदस्यों का अधिकार है। प्रश्नकाल के अंदर सरकार की जवाबदेही भी तय होती है। मैंने सदन के माध्यम और फ्लोर लीडरों की बैठक में भी सभी से आग्रह किया कि सदन में प्रश्नकाल को बाधित न करें। प्रश्नकाल महत्वपूर्ण समय होता है।”

सम्बंधित ख़बरें

कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें पुलिस की एडवाइजरी

Explainer: 10 साल जेल और 10 करोड़ जुर्माना! एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, नए विधेयक में और क्या खास?

एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह ने छात्रों को दी बधाई, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO

हंगामा जारी रहने पर कार्यवाही स्थगित

इसके बावजूद विपक्ष के सदस्यों का हंगामा जारी रहा। स्पीकर ने पूछा कि आप प्रश्नकाल नहीं चलाना चाहते हैं? इसके बाद जब विपक्ष के सदस्य शांत नहीं हुए, तो स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

यह भी पढ़ें E20 फ्यूल से खराब होगा आपकी गाड़ी का इंजन? नितिन गडकरी ने बताया- सर्विसिंग में बस बदलना होगा यह छोटा सा पार्ट

बुधवार को पारित हुआ एंटी पेपर लीक विधेयक

इससे पहले, एंटी पेपर लीक विधेयक बुधवार को लोकसभा में ध्वनि मत से पारित हो गया। दो दिनों तक चली बहस के बाद इसे पारित किया गया, जिससे NEET पेपर लीक और परीक्षा से जुड़ी गड़बड़ियों से निपटने के लिए कड़े कानूनी उपायों का रास्ता साफ हो गया। यह विधेयक ऐसे समय में पारित हुआ है, जब नीट पेपर लीकल मामले को लेकर देशभर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। बाद में धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा।

-IANS ऐजेंसी इनपुट

Lok sabha adjourned till 2 pm monsoon session opposition ruckus

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2026 | 12:11 PM

Topics:  

  • Delhi
  • Monsoon Session

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.