-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pakistan Mistakenly Recognise Drdo Dummy Aircraft Rafale
पाकिस्तान ने मार गिराया था भारत का ‘राफेल’! फिर भी ऐसे गच्चा खा गई पाक आर्मी
- Written By: अर्पित शुक्ला
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान को अपनी ताकत का एहसास तो कराया ही साथ में उसे जमकर बेवकूफ भी बनाया। इस आर्टिकल में हम बताएंगे कैसे भारत ने पाकिस्तान को घनचक्कर बनाया।

File Photo
पाकिस्तान को अपनी सेना और असीम मुनीर पर बहुत घमंड था और इसी के दम पर वह भारत को लगातार गीदड़भभकी भी देता है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तानियों के इस घमंड को चकनाचूर कर दिया। इतना ही नहीं पड़ोसी मुल्क जिस राफेल को मार गिराने का दम भर रहा था वो डीआरडीओ का तैयार किया हुआ एक डमी प्लेन निकला। भारत ने बहुत ही चालाकी के साथ इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए अनोखी और चतुर रणनीति बनाई थी। 9 और 10 मई की रात को इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान को पहले बेवकूफ बनाया और बिना पायलट वाले ड्रोन प्लेन का इस्तेमाल किया, जो सुखोई-30 तथा मिग-29 जैसे फाइटर प्लेन की तरह दिखते थे। इन्हीं डमी प्लेन्स को पाकिस्तान भेजा गया और फिर पता चला कि उसका एयर डिफेंस सिस्टम काम नहीं कर रहा है। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस पर सटीक हमले किए।
भारत ने बनाया बेवकूफ
भारतीय वायुसेना ने इन डमी ड्रोन्स को इस तरह से तैयार किया कि जब यह पाकिस्तान रडार में आएं तो यह सुखोई-30 और मिग-29 की तरह दिखें। साथ ही यह ड्रोन पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम के लिए असली खतरे की तरह लगें।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 05 अगस्त LIVE: सरकार के खिलाफ संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन
बलूच लोग 11 अगस्त को ही क्यों मनाएंगे Balochistan Independence Day? जानें पूरा इतिहास
E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवाल तो एक्शन में आई सरकार, 302 टैंकर एथेनॉल किए गए रिजेक्ट
विदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त
पहले तो इन ड्रोन्स ने चीनी एचक्यू-9 को एक्टिव कर दिया। फिर पाकिस्तानी एयरफोर्स के विमानों को गलत जगह पर भेजा, जिससे उसके रडार तथा कमांड सेंटर की स्थिति उजागर हो गई। जब पाकिस्तान ने अपने रडार और मिसाइल सिस्टम चालू किए तो फिर इधर से भारत ने इजरायल वाले हारोप ड्रोन भेजने शुरू कर दिए।
ब्रह्मोस मिसाइलों से 11 एयरबेस पर हमला
बता दें कि कि इस ड्रोन को सुसाइड ड्रोन भी कहा जाता है। यह ड्रोन रडार की तरंगों का पीछा करते हैं और फिर उसको तबाह कर देते हैं। जब पाकिस्तान एयरफोर्स की एयर सिक्योरिटी कमजोर हुई तब भारतीय एयरफोर्स ने ब्रह्मोस मिसाइलों से 11 एयरबेस पर सटीक जगह पर हमले किए।
OPERATION SINDOOR Consequent to the ceasefire and airspace violations on night of 10-11 May 2025, #GeneralUpendraDwivedi, #COAS reviewed the security situation with the Army Commanders of the Western Borders. The #COAS has granted full authority to the Army Commanders for… pic.twitter.com/kyWGwePqN0 — ADG PI – INDIAN ARMY (@adgpi) May 11, 2025
‘रात को 2:30 बजे मुनीर ने कॉल करके…’, भारत की मिसाइल से पाकिस्तान में तबाही, ये इलाके हुए बर्बाद
भारत की रणनीति ने बनाया घनचक्कर
ड्रोन को अलग-अलग रडार और इन्फ्रारेड सिग्नल के साथ भेजा गया था. जिससे कि दुश्मन देश को ऐसा लगा कि कोई बड़ा हमला होने वाला है। इस डर से पाकिस्तान ने अपना पूरा एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया। लड़ाकू विमानों को गलत जगह पर भेजा गया। इस बीच असली हमला करने के लिए तैयारी पहले ही कर ली गई थी। जैसे ही मौका मिला तो ब्रह्मोस मिसाइलों से 11 एयरबेस पर हमला कर दिया।
Pakistan mistakenly recognise drdo dummy aircraft rafale
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर चुपचाप कर लें ये 5 महाउपाय, भगवान विष्णु की कृपा से बदल सकती है किस्मत
Aug 05, 2026 | 05:27 PMसुनेत्रा पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले धनंजय मुंडे, तो भड़के सुनील तटकरे; सार्वजनिक मंच से दे दी नसीहत
Aug 05, 2026 | 05:26 PMगूंगी गुड़िया विवाद में कूदी करुणा शर्मा, जय पवार से पूछा क्या धनंजय मुंडे को पार्टी से निष्कासित करेंगे?
Aug 05, 2026 | 05:20 PMतब चुप क्यों थे शिंदे? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने दागे ये तीखे सवाल, एकनाथ से छिन जाएगा धनुष-बाण?
Aug 05, 2026 | 05:16 PMअवैध शराब पर सख्ती, हजारों मुकदमे और लाखों लीटर शराब जब्त; फिर भी यूपी की जनता ने पिए ₹20,862 करोड़ की शराब
Aug 05, 2026 | 05:13 PMदतिया को जल्द मिल सकता है नया जिला अध्यक्ष; घनश्याम पिनोरिया और आशुतोष तिवारी का नाम रेस में आगे
Aug 05, 2026 | 05:09 PMLakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Aug 05, 2026 | 05:03 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














