- Hindi News »
- India »
- Pahalgam Attack To Operation Sindoor Know Complete Timeline
22 अप्रैल से ही तैयारी कर रही थी भारतीय सेना, जानिए एक-एक एक्शन और पाकिस्तान पर हमले की पूरी टाइम लाइन
- Written By: आकाश मसने
पीएम मोदी ने पहलगाम घटना पर कहा था कि आतंकियों और उनके सरपरस्तों को ऐसा सजा दी जाएगी जिसकी कल्पना भी उन्होंने नहीं की होगी। आइए जानते है पहलगाम हमले से ऑपरेशन सिंदूर तक की पूरी टाइम लाइन...

पहलगाम हमले से ऑपरेशन सिंदूर तक की पूरी टाइम लाइन (फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: कश्मीर के खुशनुमा मौसम में जहर घोलने वालों को सबक सिखाने के लिए भारत ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात पाकिस्तान के 9 आंतकी ठिकनों को तबाह कर दिया है। पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने निर्देष सैलिनियों को जिस तरह मौत के घाट उतारा है, उनकी चीखें अभी भी देशवासियों के कानों में गूंज रही हैं। देश भर में आतंकियों और पाकिस्तान के खिलाफ रोष था और देशवासी भारत सरकार से आतंकिस्तान से बदला लेने का मांग रहे थे।
भारत की वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया और पहलगाम हमले का बदला लिया है। पीएम मोदी ने पहलगाम घटना पर कहा था कि आतंकियों और उनके सरपरस्तों को ऐसा सजा दी जाएगी जिसकी कल्पना भी उन्होंने नहीं की होगी। अबकी ऐसा वार होगा कि आतंकवाद और उनका समर्थन करने वालों की रूह कांप जाएगी।
आइए जानते है पहलगाम हमले के बाद से आज की एयर स्ट्राइक तक भारत ने पाकिस्तान की नापाक हरकतों पर लगाम लगाने के लिए कौन-कौन से कदम कदम उठाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Pakistan Heatwave: पाकिस्तान में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, 51.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, कराची में 10 की मौत
अफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
बंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
24 अप्रैल: सीसीएस की बैठक में लिए गए बड़े निर्णय
पहलगाम हमले के महज 15 दिनों के भीतर भारत सरकार ने पाकिस्तान पर करारा प्रहार किया है। पहलगाम हमले के बाद 24 अप्रैल को हुई सीसीएस की बैठक के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया। यह पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।
24 अप्रैल: पाकिस्तानियों का वीजा रद्द
24 अप्रैल को सरकार ने पाकिस्तान के लोगों के भारत आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच नागरिकों का आवागमन पर भी बैन लगा दिया है। पहलगाम हमले के बाद ही पाकिस्तानियों का वीजा सरकार ने रद्द कर दिया था और 48 घंटे में उन्हें वापस पाक लौटने का आदेश दे दिया था।
30 अप्रैल: नौसेना ने किया अभ्यास
30 अप्रैल से 3 मई तक गुजरात तट के पास अरब सागर में नौसेना बड़े पैमाने पर अभ्यास किया गया। इस दौरान किसी भी असामान्य गतिविधि के प्रति युद्धपोतों को सतर्क रखा गया है। हाल ही में भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोतों से कई एंटी-शिप मिसाइल फायरिंग कर सफलतापूर्वक लंबी दूरी के सटीक हमलों की तैयारी को साबित किया था।
3 मई: पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए 3 मई को हर तरह के व्यापार और आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने व्यापार नीति में नया प्रावधान जोड़ा है जिसके तहत पाकिस्तान से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष किसी भी प्रकार से उत्पादों के आयात निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया गयाहै। इससे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है।
एयर स्पेस को लेकर कड़ा निर्णय
पहलगाम हमले के बाद भारत ने अपने हवाई क्षेत्र को पाकिस्तानी विमानों के लिए सीज कर दिया है। इससे पाकिस्तान की एविएशन सर्विस को काफी नुकसान पहुंचेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तानी विमान भारत के एयर स्पेस का प्रयोग नहीं कर सकेगा। अब पाक के विमानों कई देशों के सफर के लिए लंबा रूट इस्तेमाल करना पड़ेगा जिससे उसकी विमानन सेवा पाक में महंगी और उसे अतिरिक्त फ्यूल की भी आवश्यकता पड़ेगी।
4 मई: चिनाब का पानी रोका
भारत ने पाकिस्तान के साथ 65 साल पुरानी सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था। इसी के तहत 4 मई को भारत ने चिनाब नदी पर बने बगलिहार बांध से पाकिस्तान जाने वाले पानी के प्रवाह को रोक दिया था।पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत द्वारा उठाया गया यह सबसे बड़ा कूटनीतिक कदम माना जा रहा है।
5 मई: गृह मंत्रालय ने दिया मॉकड्रिल का आदेश
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 5 मई को निर्देश दिया कि कई राज्यों को युद्ध की स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसके लिए 7 मई का दिन चुना गया है। आज कई राज्यों में मॉकड्रिल होनी है। मॉक ड्रिल में खतरे की स्थिति वाला सायरन बजाया जाएगा। इस दौरान युद्ध जैसी परिस्थितियों में छात्रों और नागरिकों को सुरक्षा पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।
7 मई: ऑपरेशन सिंदूर से पहलगाम हमले का बदला
पहलगाम हमले के 15 दिन बाद 7 मई को आखिरकार भारतीय सेना ने 26 जानों का बदला ले लिया है। भारतीय वायुसेना विमानों ने पाकिस्तान और पीओेके के 9 आतंकी ठिकानों को मिलाइलों से हलमा किया। इसमें कई आतंकियों के मारे जाने खबर है।
Operation Sindoor: SCALP मिसाइल से आतंकी ठिकाने तबाह, राफेल का भी हुआ इस्तेमाल
7 मई: को मॉकड्रिल
वहीं आज देश के कई राज्यों में मॉकड्रिल होगी। देश के 295 जिलों में मॉक ड्रिल कराया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से कराए जा रहे मॉक ड्रिल का उद्देश्य लोगों में सिविल डिफेंस को लेकर जागरूकता बढ़ाना है ताकि समय आने पर वे अपनी सुरक्षा के लिए उचित निर्णय ले सकें।
Pahalgam attack to operation sindoor know complete timeline
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल-डीजल पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से ATF पर लगेगा नया निर्यात शुल्क, आपकी जेब पर क्या होगा असर?
May 31, 2026 | 11:12 AMमहायुति में सीट बंटवारे पर घमासान: नासिक में गणेश गिते, रायगढ़ में जुइली दलवी की बगावत से बढ़ी टेंशन
May 31, 2026 | 11:11 AMतंबाकू से दोस्ती नहीं, जिंदगी से कीजिए: हर साल 80 लाख मौतों की वजह तंबाकू, डॉक्टर ने किया सतर्क
May 31, 2026 | 11:08 AMExplainer: सुप्रीम कोर्ट का फैसला या रणनीतिक वजह, यूपी में क्यों टला पंचायत चुनाव? कौन सा खेल खेल रही सरकारExp
May 31, 2026 | 11:02 AMPakistan Heatwave: पाकिस्तान में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, 51.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, कराची में 10 की मौत
May 31, 2026 | 10:52 AMअकोला के गीता नगर में आधी रात भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी; दमकल ने टाला बड़ा हादसा
May 31, 2026 | 10:40 AMगर्लफ्रेंड के मोबाइल पर मैसेज करना पड़ा भारी, विवाद में चले चाकू, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
May 31, 2026 | 10:36 AMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM













