Padma Awards 2026: कोई बस कंडक्टर तो कोई लोक कलाकार...आपके राज्य से किसे मिला पद्म पुरस्कार? देखें पूरी लिस्ट

Padma Awards 2026 Full List: साल 2026 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है। इस साल देश ने उन असाधारण नायकों को सम्मानित करने का फैसला किया है जो चुपचाप समाज की सेवा में लगे रहे।
padma awards 2026 full list state wise awardees bus conductor folk artist
पद्म पुरस्कार 2026 (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Padma Awards 2026: साल 2026 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है। इस साल देश ने उन असाधारण नायकों को सम्मानित करने का फैसला किया है जो चुपचाप समाज की सेवा में लगे रहे। इनमें वो गुमनाम हीरोज शामिल हैं जिन्होंने साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, कला, समाजसेवा और जनकल्याण जैसे क्षेत्रों में अपना जीवन समर्पित कर दिया है।

सरकार ने जो सूची जारी की है उसमें कुल 45 ऐसे नायकों के नाम शामिल हैं। जिन्हें पद्म श्री से नवाजा जा रहा है। इनमें पूर्व बस कंडक्टर से लेकर लोक कलाकार, चिकित्सक, शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं।

किस राज्य से किसे मिला पद्म सम्मान?

क्रम संख्या विजेता का नाम राज्य
1 भगवंदास रायकर मध्य प्रदेश
2 भिकल्या लडक्या धिंडा महाराष्ट्र
3 ब्रिज लाल भट्ट जम्मू-कश्मीर
4 चरण हेम्ब्रम ओडिशा
5 चिरंजी लाल यादव उत्तर प्रदेश
6 डॉ. पद्मा गुरमेट जम्मू-कश्मीर
7 कोल्लक्कयिल देवकी अम्मा जी केरल
8 महेंद्र कुमार मिश्रा ओडिशा
9 नरेश चंद्र देव वर्मा त्रिपुरा
10 ओथूवर तिरुथानी तमिलनाडु
11 रघुपत सिंह उत्तर प्रदेश
12 रघुवीर खेडकर महाराष्ट्र
13 राजस्तापति कालीअप्पा गौंडर तमिलनाडु
14 सांग्युसांग एस. पोंगेनर नागालैंड
15 श्रिरंग देवबा लाड महाराष्ट्र
16 थिरुवरूर बख्तवसलम तमिलनाडु
17 अंके गौड़ा कर्नाटक
18 आर्मिदा फर्नांडीस महाराष्ट्र
19 डॉ. श्याम सुंदर उत्तर प्रदेश
20 गफरुद्दीन मेवाती राजस्थान
21 खेम राज सुंद्रीयाल हरियाणा
22 मीर हाजीभाई कसामभाई गुजरात
23 मोहन नगर मध्य प्रदेश
24 नीलेश मंडलेवाला गुजरात
25 आर एंड एस गोडबोले छत्तीसगढ़
26 राम रेड्डी ममिडी तेलंगाना
27 सिमांचल पात्रो ओडिशा
28 सुरेश हनागवाड़ी कर्नाटक
29 तेची गूबिन अरुणाचल प्रदेश
30 युनम जत्रा सिंह मणिपुर
31 बुधरी ताथी छत्तीसगढ़
32 डॉ. कुमारासामी थंगाराज तेलंगाना
33 डॉ. पुण्णियामूर्ति नटेासन तमिलनाडु
34 हैली वॉर मेघालय
35 इंदरजीत सिंह सिद्धू चंडीगढ़
36 के. पाजनिवेल पुडुचेरी
37 कैलाश चंद्र पंत मध्य प्रदेश
38 नुरुद्दीन अहमद असम
39 पोकीला लेकटेपी असम
40 आर. कृष्णन तमिलनाडु
41 एस. जी. सुशीलेम्मा कर्नाटक
42 टागा राम भील राजस्थान
43 विश्व बंधु बिहार
44 धर्मिकलाल चूनीलाल पांड्या गुजरात
45 शफी शौक़ जम्मू-कश्मीर

बता दें कि भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं। जिनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल होते हैं। ये पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिए जाते हैं जिन्होंने कला, समाज सेवा, सार्वजनिक मामले, विज्ञान, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान दिया है। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए, और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com