राष्ट्रपति मुर्मू 71 विभूतियों को आज पद्म पुरस्कारों से करेंगी सम्मानित, शेष 68 दूसरे फेज में होंगे पुरस्कृत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देश के सर्वोच्च पद्म पुरस्कारों का वितरण करेंगी। राष्ट्रपति प्रथम चरण में 139 में से 71 विभूतियों को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित करेंगी। 13 विभूतियों को मरणोपरांत सम्मान मिलेगा।
draupadi murmu
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: देश के सर्वोच्च पद्म पुरस्कारों को आज वितरण किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन पुरस्कारों का वितरण करेंगी। ये पुरस्कार तीन कैटेगरी में होंगे जिसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री के रूप में दिए जाते हैं। हर साल कुछ खास हस्तियों को राष्ट्रपति की ओर से ये सम्मान दिया जाता है। इस बार कुल 139 विभूतियों को इस सम्मान से नवाजा जाना है।

पद्म पुरस्कार सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। पद्मभूषण उच्चकोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और जबकि किसी विशिष्ट क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जाता है। बीते गणतंत्र दिवस को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी।

आज शाम को राष्ट्रपति भवन मे आयोजन

राष्ट्रपति भवन में आज पद्म पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। पद्म पुरस्कारों के लिए कुल 139 विभूतियों के नाम चयनित हुए हैं। पुरस्कारों का वितरण दो चरणों में होना तय किया गया है। आज शाम को 71 विभूतियों को राष्ट्रपति सम्मानित करेंगी। शेष 68 पद्म विजेताओं को दूसरे चरण में पुरस्कृत किया जाएगा। राष्ट्रपति पोप के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वेटिकन सिटी गई थीं और रविवार को ही वह भारत लौटी हैं।

13 विभूतियों को मरणोपरांत पुरस्कार

कुल वितरित किए जाने वाले 139 पद्म पुरस्कारों में 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री सम्मान शामिल हैं। इसके साथ ही इन 13 विभूतियों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया जा रहा है। पद्म पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाओं के साथ 10 विदेशी, एनआरआई और ओएसआई श्रेणी के व्यक्ति भी सम्मानित होंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत कई मंत्रियों के शामिल होने की जानकारी सामने आ रही है।

इन 7 विभूतियों को मिलेगा पद्म विभूषण

  • दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी
  • पूर्व मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर
  • कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया
  • लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम
  • एम.टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत)
  • ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत)
  • शारदा सिन्हा (मरणोपरांत)

ये 19 विभूतियों होंगी पद्मभूषण से सम्मानित

  • ए सूर्य प्रकाश
  • अनंत नाग
  • बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत)
  • जतिन गोस्वामी
  • जोस चाको पेरियाप्पुरम
  • कैलाश नाथ दीक्षित
  • मनोहर जोशी (मरणोपरांत)
  • नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी
  • नन्दमुरी बालकृष्ण
  • पी.आर. श्रीजेश
  • पंकज पटेल
  • पंकज उधास (मरणोपरांत)
  • रामबहादुर राय
  • साध्वी ऋतंभरा
  • एस अजित कुमार
  • शेखर कपूर
  • शोभना चंद्रकुमार
  • सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत)
  • विनोद धाम

पद्म श्री  सम्मान से नवाजी जाएंगी 113 हस्तियां

  • अद्वैत चरण गडनायक
  • रामचंद्र पालव
  • अजय वी भट्ट
  • अनिल कुमार बोरो
  • अरिजीत सिंह
  • अरुंधति भट्टाचार्य
  • अरुणोदय साहा
  • अरविंद शर्मा
  • अशोक कुमार महापात्रा
  • अशोक लक्ष्मण सराफ
  • आशुतोष शर्मा
  • अश्विनी भिडे देशपांडे
  • बैजनाथ महाराज
  • बैरी गॉडफ्रे जॉन
  • बेगम बतूल
  • भरत गुप्त
  • भेरू सिंह चौहान
  • भीम सिंह भावेश
  • भीमव्वा डोड्डाबलप्पा शिल्लेक्यथारा
  • बुधेन्द्र कुमार जैन
  • सी.एस. वैद्यनाथन
  • चैतराम देवचंद पवार
  • चंद्रकांत शेठ (मरणोपरांत)
  • चंद्रकांत सोमपुरा
  • चेतन ई चिटनिस
  • डेविड आर सिमलीह
  • दुर्गा चरण रणबीर
  • फारूक अहमद मीर
  • गणेश्वर शास्त्री द्रविड़
  • गीता उपाध्याय
  • गोकुल चंद्र दास
  • गुरुवायुर दोराई
  • हरचंदन सिंह भट्टी
  • हरिमन शर्मा
  • हरजिंदर सिंह श्रीनगर वाले
  • हरविंदर सिंह
  • हसन रघु
  • हेमंत कुमार
  • हृदय नारायण दीक्षित
  • ह्यूग और कोलीन गैंट्ज़र (मरणोपरांत)(युगल)
  • इनिवलप्पिल मणि विजयन
  • जगदीश जोशीला
  • जसपिंदर नरूला
  • जोनास मसेट्टी
  • जोयनाचरण बाथरी
  • जुमदे योमगाम गामलिन
  • के. दामोदरन
  • के.एल.कृष्णा
  • के.ओमानकुट्टी अम्मा
  • किशोर कुणाल (मरणोपरांत)
  • एल. हंगथिंग
  • लक्ष्मीपति रामसुब्बैयर
  • ललित कुमार मंगोत्रा
  • लामा लोब्ज़ांग (मरणोपरांत)
  • लीबिया लोबो सरदेसाई
  • एम.डी. श्रीनिवास
  • मदुगुला नागफनी सरमा
  • महावीर नायक
  • ममता शंकर
  • मंदा कृष्ण मडिगा
  • मारुति भुजंगराव चितामपल्ली
  • मिरियाला अप्पाराव (मरणोपरांत)
  • नागेन्द्र नाथ रॉय
  • नारायण (भुलई भाई) (मरणोपरांत)
  • नरेन गुरुंग
  • नीरजा भटला
  • निर्मला देवी
  • नितिन नोहरिया
  • ओंकार सिंह पाहवा
  • पी. दत्चनमूर्ति
  • पंडी राम मंडावी
  • परमार लवजीभाई नागजीभाई
  • पवन गोयनका
  • प्रशांत प्रकाश
  • प्रतिभा सत्पथी
  • पुरीसाई कन्नप्पा संबंदन
  • आर अश्विन
  • आर.जी. चंद्रमोगन
  • राधा बहिन भट्ट
  • राधाकृष्णन देवसेनापति
  • रामदरश मिश्रा
  • रणेन्द्र भानु मजूमदार
  • रतन कुमार परिमू
  • रेबा कांता महंत
  • रेंथलेई लालराणा
  • रिकी ज्ञान केज
  • सज्जन भजनका
  • सैली होलकर
  • संत राम देसवाल
  • सत्यपाल सिंह
  • सीनी विश्वनाथन
  • सेतुरामन पंचनाथन
  • शेखा अली अल-जबर अल-सबा
  • शीन काफ़ निज़ाम (शिव किशन बिस्सा)
  • श्याम बिहारी अग्रवाल
  • सोनिया नित्यानंद
  • स्टीफन नैप
  • सुभाष खेतुलाल शर्मा
  • सुरेश हरिलाल सोनी
  • सुरिंदर कुमार वासल
  • स्वामी प्रदीप्तानन्द (कार्तिक महाराज)
  • सैयद ऐनुल हसन
  • तेजेन्द्र नारायण मजूमदार
  • थियाम सूर्यमुखी देवी
  • तुषार दुर्गेशभाई शुक्ला
  • वदिराज राघवेंद्राचार्य पंचमुखी
  • वासुदेव कामथ
  • वेलु आसान
  • वेंकप्पा अम्बाजी सुगतेकर
  • विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज
  • विजयलक्ष्मी देशमाणे
  • विलास डांगरे
  • विनायक लोहानी
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com