हमारा पड़ोसी जरा सिरफिरा है…कब हमें हथियारों की जरूरत पड़ जाए, राजनाथ सिंह पाकिस्तान और चीन पर खुलकर बोले
Defence Minister: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमलोग डिफेंस सेक्टर को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। एक वक्त ऐसा था कि पूरा डिफेंस सेक्टर पब्लिक सेक्टर तक सीमित था। अब चीजें बदल रही हैं।
- Written By: रंजन कुमार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। इमेज-सोशल मीडिया
Rajnath Singh News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज बिना नाम लिए पड़ोसी देशों-पाकिस्तान और चीन पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारा पड़ोसी जरा सिरफिरा है। कब क्या हरकत कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता है। हमें न जाने कब हथियारों की जरूरत पड़ जाए, इसलिए डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भर बनना पड़ेगा। रक्षा मंत्री ने नागपुर में ये बात कही। वे इकोनॉमिक्स एक्सप्लोसिव कंपनी के दौरे पर पहुंचे थे।
रक्षा मंत्री ने कहा कि रक्षा उत्पादन क्षेत्र में प्राइवेट सेक्टर की भूमिका 50% होनी चाहिए। हमने तय किया है कि देश के सभी सिस्टम, पूरा सब सिस्टम स्वदेशी बनाएंगे।
शिक्षक से तकनीक तक प्राइवेट सेक्टर निभा रहा अहम भूमिका
रक्षा मंत्री ने कहा कि डिफेंस सेक्टर को हमलोग आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार इसका आग्रह कर रहे हैं। एक समय था कि पूरा डिफेंस सेक्टर पब्लिक सेक्टर तक सीमित था। उस दौर में प्राइवेट सेक्टर के बारे में तो कोई सोच नहीं सकता था। हमें प्राइवेट सेक्टर की पोटेंशियल पर पूरा भरोसा था। विश्वास था। हर जगह फोक्स्ड डेवलपमेंट की धारा बह रही है। शिक्षक से लेकर तकनीक तक हर क्षेत्र में प्राइवेट सेक्टर अहम भूमिका निभा रहा।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय सेना ने जीता दिल! जम्मू-कश्मीर के रामबन में नाले में गिरा ट्रक चालक, आर्मी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
महाविनाश या महाविकास: 92000 करोड़ का निकोबार प्रोजेक्ट विवादों में, जयराम रमेश ने रक्षा मंत्री को लिखा पत्र
भूगोल या इतिहास… सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर की दिलाई याद
दुश्मनों की नींद उड़ाने की तैयारी! वायुसेना को मिलेंगे 114 नए फाइटर जेट, 3.3 लाख करोड़ का मेगा प्लान तैयार
Speaking at the inaugural ceremony of Medium Caliber Ammunition Facility constructed by Solar Industries in Nagpur. https://t.co/Dl5stvdPy7 — Rajnath Singh (@rajnathsingh) January 18, 2026
हथियारों के उत्पादन का ग्लोबल हब बने भारत
राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि भारत हथियारों के उत्पादन का ग्लोबल हब बने। 88 घंटे तक ऑपरेशन चला, लेकिन वह 88 घंटे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इसको शब्दों में बताना मुश्किल है। ऐसा ऑपरेशन में हर मिनट-हर फैसला का महत्व होता है, जब ऑपरेशन इतना इंटेंस होते हैं तो उसकी तैयारी भी इतनी व्यापक, उतनी मजबूत होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: पर्चे पर Rx लिखने वाले अब RDX लेकर घूम रहे, राजनाथ सिंह ने देश के लिए किसे बताया खतरे की घंटी?
वार का नेचर काफी तेजी से बदल रहा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज हम चारों ओर नजर देख डालें तो तरह-तरह के युद्ध दिख रहे हैं। कुछ संघर्ष जो कई वर्षों से चल रहे। रूस-यूक्रेन कुछ महीनों से चल रहा है। कुछ ऐसे, जो कुछ घंटे तक चले हैं। ऐसे कई युद्ध हुए हैं, जो चल भी रहे हैं। किसी प्रकार के युद्ध को उसके तरीके को उसके स्वरूप को देख लीजिए यह स्पष्ट रूप से समझ में आती है, उसकी इंटेंसिटी भी बढ़ती जा रही है। उसकी तैयारी युद्ध स्तर पर होनी चाहिए। युद्ध स्वभाव, वार का नेचर तेजी से बदल रहा है।
