Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऑपरेशन सिंदूर के शौर्य को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा, जनता को बताएगी कैसे दुश्मन के मंसूबों को फेल किया

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और विपक्ष का मुकाबला करने के लिए BJP आज से देशभर में तिरंगा यात्रा निकालेगी। इस ऑपरेशन पर सेना की उपलब्धियां गिनाने और जनता से सीधे संवाद करने के लिए सेमिनार व प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कराईं जाएंगी।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: May 13, 2025 | 05:50 AM

भाजपा 11 दिनों तक राष्ट्रव्यापी तिरंगा यात्रा निकालेगी

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत की सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देशभर में एक नया जनसंपर्क अभियान शुरू होने वाला है। इसके तहत भाजपा 11 दिनों तक राष्ट्रव्यापी तिरंगा यात्रा निकालेगी, जो सेना की कार्रवाई को जनता तक पहुंचाने के साथ विपक्ष के आरोपों का जवाब भी होगी। हाल ही में संघर्षविराम के फैसले से उपजी असमंजस की स्थिति को साफ करने के लिए भी यह अभियान अहम माना जा रहा है। पार्टी का मकसद लोगों तक यह संदेश पहुंचाना है कि भारत की नीति अब आतंक के खिलाफ सीधे और निर्णायक जवाब की है।

भाजपा के द्वारा जनता के बीच संवाद और सटीक संदेश देने की रणनीति पर काम शुरू हो गया है। सेना की कार्रवाई और उसके पीछे की सोच को जनता तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी सेमिनार, संवाद कार्यक्रम और प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी करेगी। इसके जरिए यह बताया जाएगा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य जवाब नहीं, बल्कि भारत की बदलती रणनीतिक सोच का प्रतीक है जिसमें आतंकवाद के हर चेहरे को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी है।

सेना के पराक्रम को घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी
तिरंगा यात्रा का उद्देश्य सेना की बहादुरी और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को जनसामान्य तक पहुंचाना है। यह अभियान 13 से 23 तारीख तक चलेगा, जिसमें पार्टी जनता से सीधे संवाद करेगी और यह समझाएगी कि यह ऑपरेशन पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध नहीं, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई थी। इस कार्रवाई में सैकड़ों आतंकियों को मार गिराया गया और सीमापार आतंकी ठिकानों को बड़ी क्षति पहुंचाई गई।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का काउंटर, कही बेतुकी बात, बोले- इज्जत बचाने की कोशिश में लगे हैं PM मोदी

विपक्ष के प्रचार और जनता की आशंकाओं का जवाब भी शामिल
सरकार को इस बात की चुनौती है कि अचानक हुए संघर्षविराम को लेकर जो भ्रम और असंतोष जनता में है, उसे दूर किया जाए। विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का मुकाबला करने के लिए पार्टी ने विशेष रणनीति बनाई है। इस रणनीति में सोशल मीडिया और जमीनी स्तर पर सीधा संवाद दोनों शामिल हैं। इस अभियान के जरिए यह साफ किया जाएगा कि किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं थी, और भारत ने अपनी शर्तों पर आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक बढ़त बनाई है।

Operation sindoor story bjp to take out tiranga yatra across country

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 13, 2025 | 05:48 AM

Topics:  

  • BJP
  • Operation Sindoor
  • Tiranga Yatra

सम्बंधित ख़बरें

1

मुंबई में ‘होम मिनिस्टर’ कार्यक्रम का ग्रैंड फिनाले, विजेताओं को अमृता फडणवीस ने किया सम्मानित

2

मोदी-राहुल में आगे कौन? 2025 में कौन कितनी बार गया विदेश…कब-कब मचा बवाल? यहां मिलेगी पूरी जानकारी

3

कांग्रेस के ‘चाणक्य’ ने खोल दी BJP की पोल, संसद के सामने राजनाथ को किया शर्मसार, देखें मजेदार VIDEO

4

महायुति में अनबन! महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष की दिल्ली में ‘सीक्रेट’ बैठक, शाह से मिले रवींद्र चव्हाण

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.