Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तीनों सेनाओं की साझा ताकत पर मंथन, ऑपरेशन सिंदूर में तालमेल की रणनीति पर बंद कमरे में हुई खास बैठक

भारतीय सेना के शीर्ष अधिकारियों ने बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना, वायुसेना और नौसेना के बीच बेहतरीन तालमेल पर प्रकाश डाला। दिल्ली छावनी के मानेकशॉ सेंटर में बंद कमरे में हुई यह बैठक 30 मिनट तक चली।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: May 15, 2025 | 05:20 AM

बैठक में सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहे (फोटो सोर्स- @HQ_IDS_India)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारतीय सेना की तीनों शाखाओं थल, वायु और नौसेना ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के पीछे रहे असाधारण तालमेल पर दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में विचार विमर्श किया। इस बंद कमरे की बैठक में देश की सैन्य तैयारी, बहु-डोमेन रणनीतियों और पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे गलत प्रचार पर गंभीर चर्चा की गई। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ समेत सेना के शीर्ष अधिकारी और रक्षा विशेषज्ञों की मौजूदगी में यह रणनीतिक मंथन करीब 30 मिनट चला, जो भारत की सुरक्षा दृष्टिकोण को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो सकता है।

बैठक में रक्षा खुफिया एजेंसी द्वारा पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा और उसके क्षेत्रीय असर पर चेताया गया। वहीं, एक दिन पहले विदेशी रक्षा अधिकारियों को भी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की जानकारी दी गई, जिसमें भारत की सैन्य ताकत और सटीक रणनीति को वैश्विक मंच पर सराहा गया। इससे साफ है कि भारत अब किसी भी हमले का जवाब सिर्फ रणनीति से ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समर्थन के साथ भी देने की दिशा में काम कर रहा है।

OPERATION SINDOOR General Anil Chauhan, Chief of Defence Staff #CDS, alongwith General Upendra Dwivedi #COAS, Admiral Dinesh K Tripathi #CNS and Air Chief Mshl AP Singh #CAS provide a direct perspective from the Apex Leadership of #IndianArmedForces into the successful conduct… pic.twitter.com/jtKQln5n3M — HQ IDS (@HQ_IDS_India) May 14, 2025

सम्बंधित ख़बरें

इजरायली पर्यटक से गैंगरेप और हत्या, कर्नाटक कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई फांसी; बताया ‘रेयर ऑफ द रेयरेस्ट’

एपस्टीन ने भारतीय लड़की का भी किया था शोषण, नए दस्तावेजों से हुआ बड़ा खुलासा, मचा हड़कंप

अगले हफ्ते इजरायल दौरे पर जाएंगे PM मोदी, नेतन्याहू ने खुद किया कंफर्म, बताया किन चीजों पर हो सकती है चर्चा

आज की ताजा खबर 16 फरवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

तीनों सेनाओं की संगठित कार्रवाई पर फोकस
बैठक में पूर्व सैनिकों और थिंक टैंक के प्रतिनिधियों के साथ सेना के अधिकारियों ने चर्चा की कि कैसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तीनों सेनाओं ने एकजुट होकर अभियान को सफल बनाया। यह बहु-डोमेन ऑपरेशन भारत के सैन्य दृष्टिकोण को आधुनिकता और तेज प्रतिक्रिया की दिशा में ले जाता है। वरिष्ठ अधिकारी इस बात पर सहमत दिखे कि भविष्य में भी ऐसे ही संयुक्त अभियानों की आवश्यकता है।

ऑपरेशन सिंदूर पर थरूर की टिप्पणी से हाईकमान खफा, कांग्रेस ने कहा- अब लक्ष्मण रेखा पार हो गई

पाकिस्तान के प्रचार का जवाब सटीक रणनीति से देंगे 
रक्षा खुफिया प्रमुख ने बैठक में पाकिस्तान द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को लेकर फैलाई जा रही झूठी सूचनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि इस दुष्प्रचार से क्षेत्रीय स्थिरता को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, ऑपरेशन के वैश्विक प्रभाव पर भी चर्चा हुई, जहां बताया गया कि यह अभियान भारत की जवाबी क्षमता और कूटनीतिक सोच का प्रमाण बन चुका है।

Operation sindoor sena vayusena navy cds tactical meeting in manekshaw centre with closed door

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 15, 2025 | 05:20 AM

Topics:  

  • India
  • Operation Sindoor
  • Special Meeting

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.