कांग्रेस ने किया दरकिनार लेकिन मोदी ने जताया भरोसा, थरूर के नाम पर सियासी घमासान
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने एक बड़ा कूटनीतिक कदम उठाते हुए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों को विश्व के प्रमुख देशों में भेजने का फैसला किया है। इस डेलिगेशन में शशि थरूर का भी नाम है, जिस पर अब सियासत हो रही है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
PM मोदी,शशि थरूर और राहुल गांधी
नई दिल्ली: भारत की आतंकवाद के खिलाफ जंग में ऑपरेशन सिंदूर एक अहम पड़ाव साबित हुआ। अब इसको लेकर ही भारत की तरफ से सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों समेत प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करने वाला है। मोदी सरकार ने इस डेलिगेशन के लिए जिन सांसदों के नामों का ऐलान किया है, उसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद शशि थरूर का नाम भी है।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने जिन सांसदों का नाम डेलिगेशन के लिए दिया था, उनमें शशि थरूर का नाम शामिल नहीं था। इसको लेकर अब सियासत तोज हो गई है। कांग्रेस ने पार्टी द्रावा सुझाए नामों को दरकिनार करने का आरोप लगाया है। वहीं शशि थरूर ने मोदी सरकार का आभार जताया है।
कांग्रेस ने थरूर को किया दरकिनार
कांग्रेस ने विदेश में भारत के पक्ष को मजबूती से रखने और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बेनकाब करने के लिए अगले सप्ताह से विभिन्न देशों का दौरा करने वाले प्रतिनिधिमंडलों के लिए अपने चार नेताओं आनंद शर्मा, गौरव गोगोई, सैयद नासिर हुसैन और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के नाम सरकार को दिए थे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश का कहना है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू को पत्र लिखकर ये नाम दिए। इस लिस्ट में शशि थरूर का नाम शामिल नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए…अजय राय ने पेपर लीक मामले पर BJP को घेरा, जानें क्या कहा
कांग्रेस ने राहुल गांधी को भगवान परशुराम के रूप में दिखाया, विश्वास सारंग बोले- हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं
‘एक्सपोज हो गए राहुल…’, मोदी-ट्रंप मुलाकात पर शशि थरूर के बयान पर BJP का पलटवार; बोली- झूठा नैरेटिव ध्वस्त
हरियाणा: कांग्रेस विधायक के ऑफिस में तड़ातड़ चली गोलियां, पुलिस की आंखों के सामने हुई वारदात, मचा हड़कंप
सरकार पहलगाम में आतंकवादी हमले के जवाब में चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद आक्रामक राजनयिक अभियान के तहत वैश्विक मंच पर भारत के पक्ष को मजबूती से रखने और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बेनकाब करने के लिए अगले सप्ताह से विभिन्न देशों में कई बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजेगी।
Operation Sindoor: पीएम मोदी के ये 7 सिपहसालार…दुनियाभर में पाकिस्तान का करेंगे पर्दाफाश
क्या कहा कांग्रेस ने?
रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “कल सुबह संसदीय कार्य मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता से बात की। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को लेकर भारत के रुख को समझाने के लिए विदेश भेजे जाने वाले प्रतिनिधिमंडलों के लिए चार सांसदों के नाम प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था।” उन्होंने कहा कि शुक्रवार दोपहर को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसदीय कार्य मंत्री को कांग्रेस की ओर से चार नाम देते हुए पत्र लिखा। रमेश के अनुसार, राहुल गांधी ने प्रतिनिधिमंडल के लिए आनंद शर्मा, गौरव गोगोई, सैयद नासिर हुसैन और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का नाम दिया है।
